By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव-19: सत्ता और सियासत का सदियों से हमराह है षड्यंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव-19: सत्ता और सियासत का सदियों से हमराह है षड्यंत्र
Blog LiveFeatured

कबीले में चुनाव-19: सत्ता और सियासत का सदियों से हमराह है षड्यंत्र

Rajesh Pandey
Last updated: November 23, 2021 9:55 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
  • राजेश पांडेय
खरगोश फुंकनी यंत्र के साथ मैदान में पहुंचा और हिरन को देखते हुए बोला, बालक महाराज की नींद टूट गई और बड़े महाराज को घेरने के लिए बिछाए जा रहे जाल का एक कोना कसकर पकड़कर खड़े हो गए।
वो बोले, बड़े महाराज ने मुझे पराजित कराने, मेरी सियासत को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा था। कबीले की प्रजा की समझ में नहीं आ रहा है कि बालक महाराज अभी तक कहां थे। उनकी नींद तो कुंभकर्ण को भी माफ कर गई।  पूरे दस वर्ष लगा दिए उन्होंने यह पता लगाने में कि उनके विरुद्ध षड्यंत्र हुआ था।
हिरन ने पूछा, ये बालक महाराज कौन हैं।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत

Contents
खरगोश फुंकनी यंत्र के साथ मैदान में पहुंचा और हिरन को देखते हुए बोला, बालक महाराज की नींद टूट गई और बड़े महाराज को घेरने के लिए बिछाए जा रहे जाल का एक कोना कसकर पकड़कर खड़े हो गए।वो बोले, बड़े महाराज ने मुझे पराजित कराने, मेरी सियासत को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा था। कबीले की प्रजा की समझ में नहीं आ रहा है कि बालक महाराज अभी तक कहां थे। उनकी नींद तो कुंभकर्ण को भी माफ कर गई।  पूरे दस वर्ष लगा दिए उन्होंने यह पता लगाने में कि उनके विरुद्ध षड्यंत्र हुआ था।हिरन ने पूछा, ये बालक महाराज कौन हैं।खरगोश ने कहा, मुझे नहीं पता कौन। मुझे तो केवल इनका शोर सुनाई दे रहा है। वैसे तो इनका कबीले की सियासत में इतना बड़ा रुतबा नहीं है,जितना ये जताने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे तो लगता है कि नींद में सोया बच्चा अचानक उठते ही मां को पुकारता है, उसी तरह ये भी कुछ पाने के लिए शोर मचा रहे हैं। अब चुनाव से पहले कोई क्या चाहेगा, तुम तो अच्छी तरह जानते हो।खरगोश ने कहा, सभी सवालों के जवाब जानने के लिए वटवृक्ष के पास चलना होगा। वो ही बताएंगे, अपने फुंकनी यंत्र का मौन टूटा है या नहीं, पता नहीं।दोनों वट वृक्ष के पास पहुंचे और बोले प्रभु, बताओ ये बालक महाराज कौन हैं और सियासत में षड्यंत्र का क्या महत्व है।वटवृक्ष ने कहा, बालक महाराज पहले बड़े महाराज की धोती पकड़कर ही कबीले में सियासत करने आए थे। यहां इन्होंने जो भी कुछ सीखा बड़े महाराज से ही। आप तो जानते ही हो, बड़े महाराज अति महत्वाकांक्षी हैं। ऐसे में उनके शिष्य भी वैसे ही होंगे। इन दोनों में सिर्फ और सिर्फ सियासी ज्ञान और परिश्रमी होने का अंतर है। बड़े महाराज के पास सियासत को अपने पक्ष में करने, प्रजा को रिझाने का अनुभव है। वो मजमा लगाने के लिए तरह-तरह के खेल जानते हैं। पर, बालक महाराज के पास ऐसा कोई गुण नहीं है। वो सियासत को तोहफा समझते हैं, जो अपने करीबियों से मिल जाता है।वैसे सच तो यह है कि बड़े महाराज ने अपने पथ में फूलों की बजाय बबूल ज्यादा बोए हैं। अब ये उनके रास्ते में बाधा खड़ी कर रहे हैं। कहते हैं कि जब बीज बोया बबूल का तो आम कहां से होय।वटवृक्ष बोला, सियासी लोग किसी को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग नहीं करते, वो तो सिर्फ और सिर्फ अपने पीछे-पीछे चलने वालों की संख्या बढ़ाते हैं। मेरा मतलब है कि बीज बोते समय केवल इसी बात को ध्यान में रखा जाता है कि बाद में, इसके फलों का उपभोग कैसे किया जाए। पर, अक्सर देखा गया है कि सियासत में बोए बीजों से फल वाले पेड़ नहीं उगते, कांटे वाले बबूल जरूर पैदा हो जाते हैं।यहां बबूल का मतलब, पीछे चलने की बजाय आगे दौड़ने वालों से है। कोई भी सियासी व्यक्तित्व नहीं चाहता कि एक समय उनकी धोती पकड़कर चलने वाला अंगूठा दिखाने के काबिल हो जाए।सियासत तो वो नशा है, जो उम्र दर उम्र बढ़ता जाता है। मैं तो कई बड़े-बड़ों को देख रहा हूं, वो अति महत्वकांक्षाओं के सामने युवाओं को भी पीछे धकेलने से परहेज नहीं कर रहे।पर, इनकी सियासत के केंद्र में युवा ही होते हैं। ये युवाओं को केवल इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनको अपने से आगे बढ़ता हुआ देखना नहीं। बड़े महाराज भी इसी तरह की सियासत के इर्द गिर्द रहते हैं। क्योंकि, जब ये युवा थे, तब इनको भी किसी न किसी ने पीछे धकेला था।पीछे धकेलने या पीछे खींचने की सियासी विधा में जो थोड़ा सा भी ताकतवर था, वो आगे बढ़ गया और कमजोर पीछे रह गए। इस खींचातानी में षड्यंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। षड्यंत्र का सियासत व सत्ता से सैकड़ों-हजारों वर्षों पुराना रिश्ता रहा है।वटवृक्ष हवाओं का आह्वान करते हुए कहते हैं, यह बताओ षड्यंत्र का कोई बड़ा उदाहरण है तुम्हारे पास।हवा ने कहा, महाभारत कालीन लाक्षागृह। कौरवों का साथ देने का नाटक कर रहे शकुनि की चाल थी कि पांडवों को रात्रि विश्राम के लिए महल में रुकवाए और फिर उस महल में आग लगाकर उनको मार दे। दुर्योधन ने इस महल की मरम्मत के नाम पर पांडवों को जलाकर भस्म करने के सभी प्रयोजन कराए। वो तो समय रहते पता चल गया और पांडवों के प्राण बच गए।शकुनि की चाल इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि शकुनि हस्तिनापुर से प्रतिशोध लेना चाहता था, क्योंकि उसकी बहन गांधारी का विवाह दृष्टिहीन धृतराष्ट्र से कर दिया गया। इसलिए उसने दुर्योधन की बुद्धि फेर दी और उससे वो सभी काम कराए, जिससे हस्तिनापुर का विनाश हो जाए।मेरे कहने का अर्थ है, यहां लाक्षागृह की तरह हर दीवार में षड्यंत्र छिपा रहता है। मैं तो कहता हूं जब सियासत में षड्यंत्र रचा बसा है, तो फिर यहां यह कहना कि उनके षड्यंत्र ने मेरा नुकसान कर दिया, स्वयं को कमजोर बताना है। षड्यंत्र शब्द प्रयोग करने का तात्पर्य स्वयं को सियासत के लायक नहीं समझना। स्वयं को सियासी होने से इनकार करना है।खरगोश ने पूछा, षड्यंत्र से कैसे बचा जाए।वटवृक्ष ने कहा, सियासत में षड्यंत्र की काट के लिए एक नया षड्यंत्र किया जाता है। यह षड्यंत्र उनके सहारे रचा जाता है, जो प्रतिशोध चाहते हैं, पर किसी सहारे से।कुल मिलाकर यह समझ लीजिए, सियासत में दुश्मन का दुश्मन, दोस्त होता है। इसलिए षड्यंत्र के लिए उन सियासी लोगों का उपयोग होता है, जिनके हित जुड़े हों, जो अतिमहत्वाकांक्षी हों, या जिनको या तो आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिला हो या फिर उनको आगे बढ़ते हुए पीछे धकेला गया है। ये लोग आसानी से तैयार हो जाते हैं।बड़े महाराज के विरोधियों की संख्या अपने ही गुट में ही बहुत है। विरोधी उनके सामने नहीं आते, पर वो सियासी हमलों के लिए कंधों की तलाश में रहते हैं। ये कंधे उन्हीं सियासी विरोधियों के होते है, जो प्रतिशोध चाहते हैं।अब बालक महाराज को ही देखिएगा, वो कहते हैं कि उनको बड़े महाराज ने आगे नहीं बढ़ने दिया। उनको पराजित कराने के लिए काम किया। पर, वो ये बातें कहने में उन्होंने वर्षों लगा दिए। अब कबीले के चुनाव से पहले वो ऐसा क्यों कह रहे हैं। ऐसा करके बड़े महाराज के चुनावी अभियान पर निशाना साधने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बारे में यह प्रचारित किया जा रहा है, बड़े महाराज ने अपने ही साथियों को नुकसान पहुंचाया है। सभी जानते हैं कि एक समय में बालक महाराज की गति बड़े महाराज के गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करती थी।वटवृक्ष ने अब मुझे कुछ देर के लिए विश्राम चाहिए, क्या हम कल मिल सकते हैं।खरगोश और हिरन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए हम चलते हैं। कल पुनः आपसे सियासत के बारे में कुछ नया जानेंगे। यह कहकर खरगोश और हिरन अपने ठिकानों की राह चल दिए।* यह काल्पनिक कहानी है। इसका किसी से कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज

यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज

खरगोश ने कहा, मुझे नहीं पता कौन। मुझे तो केवल इनका शोर सुनाई दे रहा है। वैसे तो इनका कबीले की सियासत में इतना बड़ा रुतबा नहीं है,जितना ये जताने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे तो लगता है कि नींद में सोया बच्चा अचानक उठते ही मां को पुकारता है, उसी तरह ये भी कुछ पाने के लिए शोर मचा रहे हैं। अब चुनाव से पहले कोई क्या चाहेगा, तुम तो अच्छी तरह जानते हो।
खरगोश ने कहा, सभी सवालों के जवाब जानने के लिए वटवृक्ष के पास चलना होगा। वो ही बताएंगे, अपने फुंकनी यंत्र का मौन टूटा है या नहीं, पता नहीं।
दोनों वट वृक्ष के पास पहुंचे और बोले प्रभु, बताओ ये बालक महाराज कौन हैं और सियासत में षड्यंत्र का क्या महत्व है।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-5ः देवता के यहां भी सियासत कर आए अक्कड़ महाराज

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-6: गुणी महाराज के सियासी गुण दिखने लगे

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-7: मौन उपवास में भी जोर- जोर से बोल रहा है बड़े महाराज का मन

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव -8: सियासत में सब दिखावा, दिखावे से प्रभावित करने के प्रयास

वटवृक्ष ने कहा, बालक महाराज पहले बड़े महाराज की धोती पकड़कर ही कबीले में सियासत करने आए थे। यहां इन्होंने जो भी कुछ सीखा बड़े महाराज से ही। आप तो जानते ही हो, बड़े महाराज अति महत्वाकांक्षी हैं। ऐसे में उनके शिष्य भी वैसे ही होंगे। इन दोनों में सिर्फ और सिर्फ सियासी ज्ञान और परिश्रमी होने का अंतर है। बड़े महाराज के पास सियासत को अपने पक्ष में करने, प्रजा को रिझाने का अनुभव है। वो मजमा लगाने के लिए तरह-तरह के खेल जानते हैं। पर, बालक महाराज के पास ऐसा कोई गुण नहीं है। वो सियासत को तोहफा समझते हैं, जो अपने करीबियों से मिल जाता है।
वैसे सच तो यह है कि बड़े महाराज ने अपने पथ में फूलों की बजाय बबूल ज्यादा बोए हैं। अब ये उनके रास्ते में बाधा खड़ी कर रहे हैं। कहते हैं कि जब बीज बोया बबूल का तो आम कहां से होय।
वटवृक्ष बोला, सियासी लोग किसी को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग नहीं करते, वो तो सिर्फ और सिर्फ अपने पीछे-पीछे चलने वालों की संख्या बढ़ाते हैं। मेरा मतलब है कि बीज बोते समय केवल इसी बात को ध्यान में रखा जाता है कि बाद में, इसके फलों का उपभोग कैसे किया जाए। पर, अक्सर देखा गया है कि सियासत में बोए बीजों से फल वाले पेड़ नहीं उगते, कांटे वाले बबूल जरूर पैदा हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव -9: सवाल पर सवाल की सियासत

यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-10ः बड़े महाराज की दो कदम आगे, एक कदम पीछे की सियासत

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-11: पहाड़ में राज दरबार के सियासी वादे का सच क्या है

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-12ः खुद के लिए मांगी मन्नतों को भूल रहे बड़े महाराज

यहां बबूल का मतलब, पीछे चलने की बजाय आगे दौड़ने वालों से है। कोई भी सियासी व्यक्तित्व नहीं चाहता कि एक समय उनकी धोती पकड़कर चलने वाला अंगूठा दिखाने के काबिल हो जाए।
सियासत तो वो नशा है, जो उम्र दर उम्र बढ़ता जाता है। मैं तो कई बड़े-बड़ों को देख रहा हूं, वो अति महत्वकांक्षाओं के सामने युवाओं को भी पीछे धकेलने से परहेज नहीं कर रहे।
पर, इनकी सियासत के केंद्र में युवा ही होते हैं। ये युवाओं को केवल इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनको अपने से आगे बढ़ता हुआ देखना नहीं। बड़े महाराज भी इसी तरह की सियासत के इर्द गिर्द रहते हैं। क्योंकि, जब ये युवा थे, तब इनको भी किसी न किसी ने पीछे धकेला था।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-13: बड़े महाराज ने इतना आशीर्वाद बांट दिया कि गुट ही बंटने लगा

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-14ः धुआं उगल रही है गीले कोयले से गरमाई सियासत

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-15ः न तो यहां कोई अभिमन्यु है और न ही चक्रव्यूह तो फिर शोर क्यों

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-16: प्रतिशोध की सियासत वाले अग्नि परीक्षा के पात्र नहीं हो सकते

पीछे धकेलने या पीछे खींचने की सियासी विधा में जो थोड़ा सा भी ताकतवर था, वो आगे बढ़ गया और कमजोर पीछे रह गए। इस खींचातानी में षड्यंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। षड्यंत्र का सियासत व सत्ता से सैकड़ों-हजारों वर्षों पुराना रिश्ता रहा है।
वटवृक्ष हवाओं का आह्वान करते हुए कहते हैं, यह बताओ षड्यंत्र का कोई बड़ा उदाहरण है तुम्हारे पास।

कबीले में चुनाव-17ः अब शक्तियों एवं महत्वकांक्षाओं को प्रदर्शित करती हैं पद यात्राएं

कबीले में चुनाव-18ः नीम के घोल में डुबोकर तेज चलती है जुबान

हवा ने कहा, महाभारत कालीन लाक्षागृह। कौरवों का साथ देने का नाटक कर रहे शकुनि की चाल थी कि पांडवों को रात्रि विश्राम के लिए महल में रुकवाए और फिर उस महल में आग लगाकर उनको मार दे। दुर्योधन ने इस महल की मरम्मत के नाम पर पांडवों को जलाकर भस्म करने के सभी प्रयोजन कराए। वो तो समय रहते पता चल गया और पांडवों के प्राण बच गए।
शकुनि की चाल इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि शकुनि हस्तिनापुर से प्रतिशोध लेना चाहता था, क्योंकि उसकी बहन गांधारी का विवाह दृष्टिहीन धृतराष्ट्र से कर दिया गया। इसलिए उसने दुर्योधन की बुद्धि फेर दी और उससे वो सभी काम कराए, जिससे हस्तिनापुर का विनाश हो जाए।
मेरे कहने का अर्थ है, यहां लाक्षागृह की तरह हर दीवार में षड्यंत्र छिपा रहता है। मैं तो कहता हूं जब सियासत में षड्यंत्र रचा बसा है, तो फिर यहां यह कहना कि उनके षड्यंत्र ने मेरा नुकसान कर दिया, स्वयं को कमजोर बताना है। षड्यंत्र शब्द प्रयोग करने का तात्पर्य स्वयं को सियासत के लायक नहीं समझना। स्वयं को सियासी होने से इनकार करना है।
खरगोश ने पूछा, षड्यंत्र से कैसे बचा जाए।
वटवृक्ष ने कहा, सियासत में षड्यंत्र की काट के लिए एक नया षड्यंत्र किया जाता है। यह षड्यंत्र उनके सहारे रचा जाता है, जो प्रतिशोध चाहते हैं, पर किसी सहारे से।
कुल मिलाकर यह समझ लीजिए, सियासत में दुश्मन का दुश्मन, दोस्त होता है। इसलिए षड्यंत्र के लिए उन सियासी लोगों का उपयोग होता है, जिनके हित जुड़े हों, जो अतिमहत्वाकांक्षी हों, या जिनको या तो आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिला हो या फिर उनको आगे बढ़ते हुए पीछे धकेला गया है। ये लोग आसानी से तैयार हो जाते हैं।
बड़े महाराज के विरोधियों की संख्या अपने ही गुट में ही बहुत है। विरोधी उनके सामने नहीं आते, पर वो सियासी हमलों के लिए कंधों की तलाश में रहते हैं। ये कंधे उन्हीं सियासी विरोधियों के होते है, जो प्रतिशोध चाहते हैं।
अब बालक महाराज को ही देखिएगा, वो कहते हैं कि उनको बड़े महाराज ने आगे नहीं बढ़ने दिया। उनको पराजित कराने के लिए काम किया। पर, वो ये बातें कहने में उन्होंने वर्षों लगा दिए। अब कबीले के चुनाव से पहले वो ऐसा क्यों कह रहे हैं। ऐसा करके बड़े महाराज के चुनावी अभियान पर निशाना साधने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बारे में यह प्रचारित किया जा रहा है, बड़े महाराज ने अपने ही साथियों को नुकसान पहुंचाया है। सभी जानते हैं कि एक समय में बालक महाराज की गति बड़े महाराज के गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करती थी।
वटवृक्ष ने अब मुझे कुछ देर के लिए विश्राम चाहिए, क्या हम कल मिल सकते हैं।
खरगोश और हिरन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए हम चलते हैं। कल पुनः आपसे सियासत के बारे में कुछ नया जानेंगे। यह कहकर खरगोश और हिरन अपने ठिकानों की राह चल दिए।
* यह काल्पनिक कहानी है। इसका किसी से कोई संबंध नहीं है।

 

You Might Also Like

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है “ईजा-बोई शगुन” योजनाः स्वास्थ्य सचिव
38वें राष्ट्रीय खेलः बास्केटबॉल में मध्य प्रदेश की पुरुष और तेलंगाना की महिला टीम विजेता
मुख्यमंत्री ने डोईवाला में मेधावी छात्राओं सोनम, रंजना और निकिता को सम्मानित किया
कहानीः चूहे की मदद से जान बचाकर भागी बिल्ली
चकराता के खनाड़ का दलदल वाला रास्ता, किसानों की मुश्किलें, वर्षों पुराने भवन
TAGGED:Jungle JourneyJungle mein chunavJungle NamaJungle storyJungle taleWho is the jungle king
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article तीन दिवसीय लखनऊ दौरे से दून पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का स्वागत
Next Article सेलाकुई में लोक कलाकार जमाएंगे रंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?