कबीले में चुनाव -8: सियासत में सब दिखावा, दिखावे से प्रभावित करने के प्रयास

Rajesh Pandey

हिरन और खरगोश की आठवें दिन की मुलाकात में खरगोश ने फुंकनी यंत्र से कहा, आज तुम कुछ नहीं बोल रहे।

फुंकनी यंत्र ने कहा, आज मैं बोलूंगा नहीं, केवल दिखाऊंगा। सियासत में भी सब दिखावा होता है, दिखावे से प्रभावित करने के प्रयास होते हैं।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत
 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज
 यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है

गुरु महाराज आए थे देवता के दर्शन और पूजापाठ के लिए। आधुनिक यंत्रों के सहयोग से प्रजा को घरों पर ही उनकी पूजा पाठ को दिखाने का प्रबंध किया गया था।

उसी दिन बड़े महाराज ने भी भ्रमण करके अन्य स्थान पर देवता को जल अर्पित किया और अपने यंत्र से सभी तक यह बात पहुंचाई कि मैं देवता का पूजन कर रहा हूं।

फिर अचानक बड़े महाराज को क्या हुआ, गुरु महाराज के देवता के दर्शन और पूजापाठ पर नाराज हो गए। अब मेरी समझ में बड़े महाराज की यह बात नहीं आ रही है कि आप देवता के दर्शन करो तो सही, आपके विरोधी करें तो वो सियासत हो जाता है।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज
 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-5ः देवता के यहां भी सियासत कर आए अक्कड़ महाराज
 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-6: गुणी महाराज के सियासी गुण दिखने लगे

खरगोश ने कहा, फुंकनी यंत्र मैं तो छोटा सा जीव हूं। मेरे पास बहुत ज्यादा समझ भी नहीं है। पर, मैं इतना जानता हूं कि जो भी कुछ मेरे आसपास है, वो देवता ने बनाया है। मैं प्रतिदिन देवता को नमन करता हूं और किसी को पता भी नहीं चलता। उस समय मेरे और देवता के बीच कोई नहीं होता।

तभी हिरन बोला, जब मैं इंसानों को देखता हूं, खास रूप से सियासत करने वालों को, तो वो देवता की पूजा सबको बताकर करते हैं। वो पूजा करेंगे, इसकी सूचना कई दिन पहले से बताई जाने लगती है। हो सकता है कि हम जंगल के जीव, इतना ज्ञान नहीं रखते हों। देवता की पूजा करने से पहले सभी को बताना आवश्यक होने से ही सफलता मिलती होगी।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-7: मौन उपवास में भी जोर- जोर से बोल रहा है बड़े महाराज का मन

Contents
हिरन और खरगोश की आठवें दिन की मुलाकात में खरगोश ने फुंकनी यंत्र से कहा, आज तुम कुछ नहीं बोल रहे।फुंकनी यंत्र ने कहा, आज मैं बोलूंगा नहीं, केवल दिखाऊंगा। सियासत में भी सब दिखावा होता है, दिखावे से प्रभावित करने के प्रयास होते हैं।यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की हैगुरु महाराज आए थे देवता के दर्शन और पूजापाठ के लिए। आधुनिक यंत्रों के सहयोग से प्रजा को घरों पर ही उनकी पूजा पाठ को दिखाने का प्रबंध किया गया था।उसी दिन बड़े महाराज ने भी भ्रमण करके अन्य स्थान पर देवता को जल अर्पित किया और अपने यंत्र से सभी तक यह बात पहुंचाई कि मैं देवता का पूजन कर रहा हूं।फिर अचानक बड़े महाराज को क्या हुआ, गुरु महाराज के देवता के दर्शन और पूजापाठ पर नाराज हो गए। अब मेरी समझ में बड़े महाराज की यह बात नहीं आ रही है कि आप देवता के दर्शन करो तो सही, आपके विरोधी करें तो वो सियासत हो जाता है।यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-5ः देवता के यहां भी सियासत कर आए अक्कड़ महाराज यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-6: गुणी महाराज के सियासी गुण दिखने लगेखरगोश ने कहा, फुंकनी यंत्र मैं तो छोटा सा जीव हूं। मेरे पास बहुत ज्यादा समझ भी नहीं है। पर, मैं इतना जानता हूं कि जो भी कुछ मेरे आसपास है, वो देवता ने बनाया है। मैं प्रतिदिन देवता को नमन करता हूं और किसी को पता भी नहीं चलता। उस समय मेरे और देवता के बीच कोई नहीं होता।तभी हिरन बोला, जब मैं इंसानों को देखता हूं, खास रूप से सियासत करने वालों को, तो वो देवता की पूजा सबको बताकर करते हैं। वो पूजा करेंगे, इसकी सूचना कई दिन पहले से बताई जाने लगती है। हो सकता है कि हम जंगल के जीव, इतना ज्ञान नहीं रखते हों। देवता की पूजा करने से पहले सभी को बताना आवश्यक होने से ही सफलता मिलती होगी।फुंकनी यंत्र ने कहा, सामान्य प्रजा तो शांत होकर बिना किसी दिखावे के देवता को याद करती है, उनकी पूजा करती है। उनका वंदन करती है। पर, सियासत में दिखावे की आवश्यकता इसलिए भी होती है, क्योंकि सियासी लोग चाहते हैं कि प्रजा देखे कि हम उनके देवता के कितने पास हैं। हम देवता और धार्मिक स्थलों का कितना ध्यान रखते हैं।पर, मुझे लगता है कि वो भूल जाते हैं कि देवता ने तो पूरी सृष्टि को बनाया है। मैं तो मानता हूं कि देवता ही सभी का ध्यान रखते हैं।खरगोश बोला, कबीले में बहुत सारे मुद्दे हैं, जिनमें सियासत करने के लिए बहुत कुछ है। पर, उन पर किसी का ध्यान क्यों जाएगा। उनको जो सबसे आसान लगता है, उस पर काम करते हैं।फुंकनी यंत्र बोला, खरगोश जी, मुझे लगता है, आज की सभा यहीं समाप्त कर दी जाए। क्योंकि जिस विषय पर हम बात कर रहे हैं, हमारे अनुसार वो कबीले की सियासत में नहीं होना चाहिए। पर, हमारे सोचने या विचार करने से कुछ नहीं हो सकता।कल फिर मिलते हैं, कुछ औऱ जानकारियां लेकर।

फुंकनी यंत्र ने कहा, सामान्य प्रजा तो शांत होकर बिना किसी दिखावे के देवता को याद करती है, उनकी पूजा करती है। उनका वंदन करती है। पर, सियासत में दिखावे की आवश्यकता इसलिए भी होती है, क्योंकि सियासी लोग चाहते हैं कि प्रजा देखे कि हम उनके देवता के कितने पास हैं। हम देवता और धार्मिक स्थलों का कितना ध्यान रखते हैं।

पर, मुझे लगता है कि वो भूल जाते हैं कि देवता ने तो पूरी सृष्टि को बनाया है। मैं तो मानता हूं कि देवता ही सभी का ध्यान रखते हैं।

खरगोश बोला, कबीले में बहुत सारे मुद्दे हैं, जिनमें सियासत करने के लिए बहुत कुछ है। पर, उन पर किसी का ध्यान क्यों जाएगा। उनको जो सबसे आसान लगता है, उस पर काम करते हैं।

फुंकनी यंत्र बोला, खरगोश जी, मुझे लगता है, आज की सभा यहीं समाप्त कर दी जाए। क्योंकि जिस विषय पर हम बात कर रहे हैं, हमारे अनुसार वो कबीले की सियासत में नहीं होना चाहिए। पर, हमारे सोचने या विचार करने से कुछ नहीं हो सकता।

कल फिर मिलते हैं, कुछ औऱ जानकारियां लेकर।

*यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। इसका किसी से कोई संंबंध नहीं हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *