By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव -9: सवाल पर सवाल की सियासत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव -9: सवाल पर सवाल की सियासत
Blog LiveFeatured

कबीले में चुनाव -9: सवाल पर सवाल की सियासत

Rajesh Pandey
Last updated: November 8, 2021 7:32 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

खरगोश अपने फुंकनी यंत्र के साथ घास के हरे मैदान में कभी इधर तो कभी उधर उछलकूद कर रहा था। लगता है खरगोश बेचैन है। वो बड़ी बेसब्री से हिरन का इंतजार कर रहा था। मन ही मन कह रहा था, हिरन क्यों नहीं आया होगा। लगता है,कहीं फंस गया। सियासत की बातें सुन सुनकर हिरन को बहुत आनंद मिल रहा था, कहीं कोई गुट तो नहीं बना रहा है।

उसने फुंकनी यंत्र से कहा, बताओ इस समय मेरा दोस्त हिरन कहां है, वो क्या कर रहा है। फुंकनी यंत्र ने कहा, मुझे थोड़ा समय लगेगा।

खरगोश बोला, पहले तो तुरंत बता और दिखा देते थे, अब क्या हो गया।

फुंकनी यंत्र बोला, इस समय कबीले में बहुत सारे यंत्रों में सियासी गुटों के चलचित्र और छाया चित्र देखे जा रहे हैं। इसलिए तरंगें बाधित हो रही हैं। तुम्हें शायद नहीं पता, मैं तरंगों के माध्यम से तुम्हें यह सबकुछ दिखाता हूं। कुछ समय लगेगा, सब्र करो।

खरगोश बोला, तरंगें बाधित हो रही हैं, अजीब बात कर रहे हो। सियासी गुटों के कितने सारे चल चित्र और छाया चित्र हैं।

फुंकनी यंत्र ने कहा, बहुत सारे। तुम्हें तो पता होगा, सियासत करने वाले आधुनिक हो गए हैं। वो घर में बैठकर ही प्रजा से मिल लेते हैं। वो जब चाहे प्रजा तक अपनी बात पहुंचा देते हैं। पूरी सियासत तरंगों वाले यंत्रों के भरोसे हो गई है।

खरगोश ने पूछा, और प्रजा उन तक अपनी बात कैसे पहुंचाएगी।

फुंकनी यंत्र ने कहा, प्रजा उनसे बातें करना चाहती है, अपनी बात रखना चाहती है, सवाल भी पूछती है, पर जवाब नहीं मिलता।

यह सियासत करने वालों का इच्छा है, जवाब दें या नहीं। वो अपने विरोधी गुटों के सवालों के जवाब नहीं देते तो प्रजा की कौैन सुनेगा।

खरगोश ने फिर पूछा, अच्छा यह बताओ, सियासत वालों के यंत्रों में क्या हो रहा है।

फुंकनी यंत्र ने कहा, अब तुम ही देख लो।

फुंकनी यंत्र की चपटी पत्ती पर हिरन दिखता है। हिरन उनकी ओर दौड़ रहा है।

खरगोश बोला, हिरन तो आ रहा, मुझे दिखने लगा है। तुम बड़े महाराज को दिखाओ, वो क्या कर रहे हैं।

बड़े महाराज और उनके गुट के लोग दिखते हैं। वो कुछ बोल रहे हैं। पर, क्या बोल रहे हैं सुनाई नहीं दे रहा है।

फुंकनी यंत्र बोला, तुम सुनो मत देखो और अपना दिमाग लगाओ।

खरगोश दिमाग लगाता है, बड़े महाराज अपने सहयोगियों को कुछ चलचित्र दिखाकर कह रहे हैं, ऐसे ही बहुत सारे निकालो। उनके पास गुरु महाराज के उस समय के छायाचित्र हैं, जब वो देवता के दर्शन के लिए आए थे। कुछ छायाचित्र देखकर बड़े महाराज और उनके साथियों के चेहरे पर मुस्कान आती है। वो अपने सहयोगियों को छायाचित्र देते हैं। उनके सहयोगी छायाचित्र को अपने यंत्र में डाल देते हैं।

फिर बड़े महाराज अपने उस समय के चलचित्र और छाया चित्र अपने सहयोगियों को देते हैं, जब वो स्वयं देवता के समक्ष उपस्थित होने गए थे।

खरगोश बोला, लगता है दोनों गुट अपनी अपनी जीत के लिए देवता का सहारा लेने वाले हैं।

फुंकनी यंत्र ने कहा, सहारा लेने वाले नहीं हैं, बल्कि सहारा लेने लगे हैं।

इतने में हिरन भी हांफता हुआ पहुंच गया। बोला, मैं जब यहां आ रहा था तो देवता के स्थान पर कबीले के बहुत सारे लोग इकट्ठा थे। वहां भोजन कराया जा रहा था। मैं देख रहा था कि सियासत वाले कौन-कौन यहां आते हैं। वहां तो बड़े महाराज और गुरु महाराज दोनों के गुटों के लोग पहुंच रहे थे। अब लग गया, चुनाव आने वाले हैं।

फुंकनी यंत्र ने कहा, इस बार चुनाव में प्रजा की दिक्कतों पर न तो कोई सवाल होगा और न ही किसी से कोई उत्तर मिलेगा। यहां तो देवता के दरबार में क्या हुआ, वहां क्या होना चाहिए था, वहां कौन-कौन आ रहा है, पर ही बातें होंगी। प्रजा के बीच जाकर चुनाव लड़ना है, उसमें देवता को बीच में क्यों ला रहो हो। देवता तो सभी के हैं, हमारे तुम्हारे भी।

खरगोश बोला- पर, यहां तो यह बताने की होड़ लगी है कि देवता हमारे सबसे ज्यादा नजदीक हैं। हम देवता के दरबार पर इतना धन व्यय कर रहे हैं, हमने वहां इतना धन व्यय किया था। स्थिति यह है कि दोनों गुट अपने- अपने पूजा पाठ को बड़ा बता रहे हैं।

हिरन ने कहा, फुंकनी यंत्र यह बताओ,बड़े महाराज क्या कह रहे हैं।

फुंकनी यंत्र बोला, वो कह कुछ नहीं रहे हैं, वो सियासत कर रहे हैं। उनको भी दिखने लगा है कि सियासत में बस अब देवता के सहारे ही बेड़ापार लग सकता है। एक और नई बात, वो यहां के राजा थे, पर अब पूछ रहे हैं कि प्रजा को क्या चाहिए। वो प्रजा से ही पूछ रहे हैं।

हिरन ने कहा, यह तो कमाल की बात है। पर, बड़े महाराज के मन में क्या घुमड़ रहा है, वो ही जानें। वो जो करते हैं, उसके मतलब बहुत होते हैं। सुना है, गुणी महाराज ने बड़बोले महाराज को थाम लिया है। इसलिए बड़े महाराज सियासत को गरमाने के लिए पहले बड़कू महाराज पर और फिर गुरु महाराज के कबीला भ्रमण को लेकर सवाल पर सवाल पूछे जा रहे हैं।

फुंकनी यंत्र ने कहा, विरोधी गुट से उनके सवाल के उत्तर नहीं मिल रहे हैं, पर उल्टे ही सवाल और पूछे जा रहे हैं। यहां तो सवाल पर सवाल की सियासत चल रही है। रही बात प्रजा की, उसे तो चुनाव से पहले सियासत के रंगों को देखने का आनंद उठाना है। चुनाव से पहले जय हो, जय हो… की ध्वनि और तेज होती जाएगी।

खरगोश बोला, सभी राजा की गद्दी तक पहुंचने के लिए जय हो, जय हो…कर रहे हैं। अब देखना है कि कबीले में किसकी जय होती है।

फुंकनी यंत्र ने कहा, अच्छा तो बाकी बातें कल बताऊंगा। खरगोश जी, चलो लक्कड़बग्घे को यहां की जानकारी भी देनी है।

इसके बाद फिर से मिलने का वादा करके खरगोश और हिरन अपने ठिकानों की ओर दौड़ लिए।

  • यह काल्पनिक कहानी है, इसका किसी से कोई संबंध नहीं हैं।

You Might Also Like

रिपोर्टः मानव अस्तित्व के लिए बहुत जरूरी है जैवविविधता को बनाए रखना
Uttarakhand: आयोग ने जारी की इन परीक्षाओं की Answer Key
कहानीः चूहे की मदद से जान बचाकर भागी बिल्ली
तिरंगा लेकर स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ मनाने कहां से आए ये बच्चे
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाएगी
TAGGED:Election in JungleJungle JourneyJungle LifeJungle storyJungle talePolitics in Jungle
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में कीवी की बागवानी से लाखों की कमाई
Next Article राहुल गांधी,महिला आरक्षण, विनम्रता और छोले भटूरे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?