By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है
Blog LiveFeatured

कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है

Rajesh Pandey
Last updated: November 2, 2021 10:00 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
  • राजेश पांडेय

तीसरे दिन की मुलाकात में हिरन बड़ी उत्सुकता से खरगोश से पूछता है, यार तुम्हारा फुंकनी यंत्र क्या बता रहा है।

खरगोश बोला, फुंकनी यंत्र बड़े काम की बात बता गया आज।

बड़बोले महाराज को तरह-तरह की बोलियां आती हैं। वो पहले भी बड़े महाराज के लिए कई तरह की बोलियां प्रयोग में ला चुके हैं। लगता है, उनकी यही कला कुछ काम करने लगी है।

 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत
 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज

हिरन ने कहा, यार जल्दी बताओ, बड़बोले महाराज को क्या फायदा हो रहा।

खरगोश ने कहा, फायदा क्या होगा, यह तो अभी नहीं कह सकता, पर उनकी एक अधूरी इच्छा पूरी हो गई। आज उनकी अपने गुट के बड़कू महाराज से मुलाकात हो गई। बड़कू महाराज बहुत ताकतवर हैं। वो इतने ताकतवर हैं कि किसी का भी भला या नुकसान कर दें। उनकी ताकत किसी भी कबीले के राजा को हटाने की है।

बड़कू महाराज से मिलने की इच्छा बिज्जू महाराज ने पूरी कराई। बिज्जू महाराज वहीं हैं, जिनके साथ बड़बोले महाराज ने बड़े महाराज की सत्ता को ठुकरा दिया था।

हिरन बोला, उसको ठुकराया नहीं कहते, वो बगावत होती है।

खरगोश झुंझलाते हुए बोला, यार फिर बगावत की बात। चुनाव से पहले यह सब होता रहता है। जहां दबाव न हो, जहां स्वार्थ न हो, जहां खेला न हो, जहां झूठ न हो… वहां सियासत का क्या काम। इसको बगावत नहीं कहते, यह तो सियासत है मेरे दोस्त।

हिरन ने पूछा, अच्छा यह बताओ, बड़कू महाराज से मिलने के बाद बड़बोले महाराज के मन में क्या चल रहा है। अपने मनभेदी फुंकनी यंत्र से पूछकर बताओ।

खरगोश ने कहा, यह भी कोई बड़ी बात है, अभी सुनो।

खरगोश ने फुंकनी को हिलाया और फिर कान में लगाकर ध्यान से कुछ सुनने लगा।

खरगोश ने जो सुना, वो हिरन को सुना रहा।

खरगोश- बड़बोले महाराज का मन इस समय उहापोह में है। उनका मन कह रहा है, बाहर और भीतर दबाव बनाने में सफलता तो मिल रही है, पर अब यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि यहीं रहूं या फिर से बगावत वाली सियासत।

बड़े महाराज वाले गुट में चला गया तो वहां फिलहाल कुछ नहीं मिल पाएगा। अगर, बड़े महाराज का गुट चुनाव जीत जाता है तो वहां राजा बनने से रहा। बड़े महाराज की अनंत इच्छाओं के सामने हमारी सुनता कौन है। वो तो अपने साथियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देते।

वैसे, यहां भी तो कुछ नहीं मिल रहा। बागी बनकर यहां राजा बनने की इच्छा से ही आया था, पर इन्होंने भी निराश ही किया। यहां दो राजा बदल दिए, पर मेरी तरफ किसी ने नहीं देखा। कितना अनुभव है मेरे पास, किसी को कोई फिक्र नहीं। मुझसे उम्र में, सियासत में छोटे गुणी महाराज को राजा बना दिया। वैसे भी इस गुट में वरिष्ठों को किनारे बैठाने की परंपरा है।

अगर यह गुट चुनाव में जीतता है तो गुणी महाराज को कोई हिला नहीं सकता। उनको तो सबसे बड़े महाराज ने आशीर्वाद दे दिया है। कहां जाऊं, बहुत व्यथित हूं। सोच रहा हूं, संन्यास ले लूं, पर इतने साल सियासत का यह परिणाम तो नहीं हो सकता। मुझे भी राजा बनना है, हां मुझे भी राजा बनना है।

कुछ दिन रुककर हवा का रुख देखता हूं। गुणी महाराज को घेरने वालों की ताकत देखता हूं। ढोलन महाराज से अच्छी मित्रता हो गई है, वो मेरे लिए कुछ करने का वादा भी कर चुके हैं। उनके और मेरे विरोधी भी एक ही हैं। वो भी अक्कड़ महाराज को पसंद नहीं करते और मैं भी। वो भी गुणी महाराज को राजा बनाने से नाराज हैं और मैं भी। कहते हैं दुश्मन के दुश्मन दोस्त हो जाते हैं। वैसे भी, उनका और हमारा लक्ष्य एक ही है, वो है राजा की गद्दी।

रही बात बिज्जू महाराज की, वो गुट में एकता का संदेश लेकर इसलिए घूम रहे हैं, क्योंकि उनको बड़े कबीले में जगह बनानी है। सब अपना हित साध रहे हैं।

हिरन ने कहा, अच्छा तो यह बात है। सियासी दोस्ती में मतलब के सिवाय कुछ भी तो नहीं दिखता।

अच्छा यह बताओ, बड़े महाराज क्या कर रहे हैं। वो चुप तो कतई नहीं बैठने वाले। उनका मन टटोल कर बताओ।

खरगोश बोला, तुम्हें बड़ा मजा आ रहा है। बड़े महाराज का मन तो आज तक कोई नहीं टटोल पाया। वहां यह फुंकनी यंत्र फेल हो जाएगा। उनका मन किसी पेंडुलम की तरह घुमता है, जो थोड़ी देर में ऊँचाई पर दिखता है और फिर ढलान पर। पर, इसकी खासियत यह है कि यह गतिमान होते हुए भी फिक्स रहता है। यहां जो फिक्स वाला प्वाइंट है न, वही सत्य है।

हिरन ने कहा, मैं कुछ समझा नहीं।

खरगोश ने जवाब दिया, इसमें समझने जैसी कोई बात नहीं। बड़े महाराज कभी कुछ बोलते हैं, कभी कुछ बोलते हैं। पर जो चाहते हैं, वो फिक्स है। उससे इधर उधर नहीं होते। थोड़ा बहुत जो मैं समझ पा रहा हूं, वो जान लो।

बड़े महाराज ने बड़बोले महाराज पर निशाना साधकर गुणी महाराज वाले गुट की बेचैनी बढ़ा दी। उनको पता है, मैं वहां किसी पर कुछ बोलूं तो कोई जल्दी से प्रतिक्रिया नहीं देगा, पर बड़बोले महाराज कुछ न कुछ जरूर बोलेंगे।

उनके बोलने से सियासत को गरमाहट मिलेगी। इसी गरमाहट पर अपने लिए कुछ न कुछ पका लेंगे। चुनाव से माहौल तो बनाना ही होगा। माहौल बनाकर कुछ न कुछ मिलने की चाह में उन्होंने अपने अनुयायियों को कह दिया, सब जगह यह कहते रहो, कि गुणी महाराज वाले गुट से छह लोग हमारे गुट में मिलने वाले हैं।

हिरन ने पूछा, यह बताओ, बड़े महाराज के पास इस समय कुछ नहीं है, तो उनके गुट में कौन और क्यों शामिल होना चाहेगा।

खरगोश बोला, सियासत में सपनों का महत्व होता है। ये सपने गणित पर आधारित होते हैं। इस गणित में अगली-पिछली घटनाओं के आंकड़े शामिल किए जाते हैं। कौन किसके साथ है, कौन किससे अलग हो रहा है, कौन मजबूत हो रहा है और कौन कमजोर, इन सबका आकलन किया जाता है।

…जारी

*यह कहानी काल्पनिक है, इसका किसी से कोई संबंध नहीं है।

Contents
तीसरे दिन की मुलाकात में हिरन बड़ी उत्सुकता से खरगोश से पूछता है, यार तुम्हारा फुंकनी यंत्र क्या बता रहा है।खरगोश बोला, फुंकनी यंत्र बड़े काम की बात बता गया आज।बड़बोले महाराज को तरह-तरह की बोलियां आती हैं। वो पहले भी बड़े महाराज के लिए कई तरह की बोलियां प्रयोग में ला चुके हैं। लगता है, उनकी यही कला कुछ काम करने लगी है। यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराजहिरन ने कहा, यार जल्दी बताओ, बड़बोले महाराज को क्या फायदा हो रहा।खरगोश ने कहा, फायदा क्या होगा, यह तो अभी नहीं कह सकता, पर उनकी एक अधूरी इच्छा पूरी हो गई। आज उनकी अपने गुट के बड़कू महाराज से मुलाकात हो गई। बड़कू महाराज बहुत ताकतवर हैं। वो इतने ताकतवर हैं कि किसी का भी भला या नुकसान कर दें। उनकी ताकत किसी भी कबीले के राजा को हटाने की है।बड़कू महाराज से मिलने की इच्छा बिज्जू महाराज ने पूरी कराई। बिज्जू महाराज वहीं हैं, जिनके साथ बड़बोले महाराज ने बड़े महाराज की सत्ता को ठुकरा दिया था।हिरन बोला, उसको ठुकराया नहीं कहते, वो बगावत होती है।खरगोश झुंझलाते हुए बोला, यार फिर बगावत की बात। चुनाव से पहले यह सब होता रहता है। जहां दबाव न हो, जहां स्वार्थ न हो, जहां खेला न हो, जहां झूठ न हो… वहां सियासत का क्या काम। इसको बगावत नहीं कहते, यह तो सियासत है मेरे दोस्त।हिरन ने पूछा, अच्छा यह बताओ, बड़कू महाराज से मिलने के बाद बड़बोले महाराज के मन में क्या चल रहा है। अपने मनभेदी फुंकनी यंत्र से पूछकर बताओ।खरगोश ने कहा, यह भी कोई बड़ी बात है, अभी सुनो।खरगोश ने फुंकनी को हिलाया और फिर कान में लगाकर ध्यान से कुछ सुनने लगा।खरगोश ने जो सुना, वो हिरन को सुना रहा।खरगोश- बड़बोले महाराज का मन इस समय उहापोह में है। उनका मन कह रहा है, बाहर और भीतर दबाव बनाने में सफलता तो मिल रही है, पर अब यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि यहीं रहूं या फिर से बगावत वाली सियासत।बड़े महाराज वाले गुट में चला गया तो वहां फिलहाल कुछ नहीं मिल पाएगा। अगर, बड़े महाराज का गुट चुनाव जीत जाता है तो वहां राजा बनने से रहा। बड़े महाराज की अनंत इच्छाओं के सामने हमारी सुनता कौन है। वो तो अपने साथियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देते।वैसे, यहां भी तो कुछ नहीं मिल रहा। बागी बनकर यहां राजा बनने की इच्छा से ही आया था, पर इन्होंने भी निराश ही किया। यहां दो राजा बदल दिए, पर मेरी तरफ किसी ने नहीं देखा। कितना अनुभव है मेरे पास, किसी को कोई फिक्र नहीं। मुझसे उम्र में, सियासत में छोटे गुणी महाराज को राजा बना दिया। वैसे भी इस गुट में वरिष्ठों को किनारे बैठाने की परंपरा है।अगर यह गुट चुनाव में जीतता है तो गुणी महाराज को कोई हिला नहीं सकता। उनको तो सबसे बड़े महाराज ने आशीर्वाद दे दिया है। कहां जाऊं, बहुत व्यथित हूं। सोच रहा हूं, संन्यास ले लूं, पर इतने साल सियासत का यह परिणाम तो नहीं हो सकता। मुझे भी राजा बनना है, हां मुझे भी राजा बनना है।कुछ दिन रुककर हवा का रुख देखता हूं। गुणी महाराज को घेरने वालों की ताकत देखता हूं। ढोलन महाराज से अच्छी मित्रता हो गई है, वो मेरे लिए कुछ करने का वादा भी कर चुके हैं। उनके और मेरे विरोधी भी एक ही हैं। वो भी अक्कड़ महाराज को पसंद नहीं करते और मैं भी। वो भी गुणी महाराज को राजा बनाने से नाराज हैं और मैं भी। कहते हैं दुश्मन के दुश्मन दोस्त हो जाते हैं। वैसे भी, उनका और हमारा लक्ष्य एक ही है, वो है राजा की गद्दी।रही बात बिज्जू महाराज की, वो गुट में एकता का संदेश लेकर इसलिए घूम रहे हैं, क्योंकि उनको बड़े कबीले में जगह बनानी है। सब अपना हित साध रहे हैं।हिरन ने कहा, अच्छा तो यह बात है। सियासी दोस्ती में मतलब के सिवाय कुछ भी तो नहीं दिखता।अच्छा यह बताओ, बड़े महाराज क्या कर रहे हैं। वो चुप तो कतई नहीं बैठने वाले। उनका मन टटोल कर बताओ।खरगोश बोला, तुम्हें बड़ा मजा आ रहा है। बड़े महाराज का मन तो आज तक कोई नहीं टटोल पाया। वहां यह फुंकनी यंत्र फेल हो जाएगा। उनका मन किसी पेंडुलम की तरह घुमता है, जो थोड़ी देर में ऊँचाई पर दिखता है और फिर ढलान पर। पर, इसकी खासियत यह है कि यह गतिमान होते हुए भी फिक्स रहता है। यहां जो फिक्स वाला प्वाइंट है न, वही सत्य है।हिरन ने कहा, मैं कुछ समझा नहीं।खरगोश ने जवाब दिया, इसमें समझने जैसी कोई बात नहीं। बड़े महाराज कभी कुछ बोलते हैं, कभी कुछ बोलते हैं। पर जो चाहते हैं, वो फिक्स है। उससे इधर उधर नहीं होते। थोड़ा बहुत जो मैं समझ पा रहा हूं, वो जान लो।बड़े महाराज ने बड़बोले महाराज पर निशाना साधकर गुणी महाराज वाले गुट की बेचैनी बढ़ा दी। उनको पता है, मैं वहां किसी पर कुछ बोलूं तो कोई जल्दी से प्रतिक्रिया नहीं देगा, पर बड़बोले महाराज कुछ न कुछ जरूर बोलेंगे।उनके बोलने से सियासत को गरमाहट मिलेगी। इसी गरमाहट पर अपने लिए कुछ न कुछ पका लेंगे। चुनाव से माहौल तो बनाना ही होगा। माहौल बनाकर कुछ न कुछ मिलने की चाह में उन्होंने अपने अनुयायियों को कह दिया, सब जगह यह कहते रहो, कि गुणी महाराज वाले गुट से छह लोग हमारे गुट में मिलने वाले हैं।हिरन ने पूछा, यह बताओ, बड़े महाराज के पास इस समय कुछ नहीं है, तो उनके गुट में कौन और क्यों शामिल होना चाहेगा।खरगोश बोला, सियासत में सपनों का महत्व होता है। ये सपने गणित पर आधारित होते हैं। इस गणित में अगली-पिछली घटनाओं के आंकड़े शामिल किए जाते हैं। कौन किसके साथ है, कौन किससे अलग हो रहा है, कौन मजबूत हो रहा है और कौन कमजोर, इन सबका आकलन किया जाता है।…जारी

 

 

You Might Also Like

’ॐ’ के जाप से दूर होती है परेशानी
कोविड कर्फ्यूः सुबह सात से सुबह दस बजे तक खुलेंगी सस्ते गल्ले (राशन) की दुकानें
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ः प्रबंधन समिति ने पास किया क्लासरूम और लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव
मारखमग्रांट के 20 साल प्रधान रहे अब्दुल रज्जाक साइकिल पर पीछे बैठकर करते थे चुनाव प्रचार
मिनिमलिज़्म: अपने जीवन को इस तरह सरल बनाएं
TAGGED:Election in JungleJungle JourneyJungle LifeJungle storyPolitics powerWhat is Politics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article डोईवाला चीनी मिल गेट पर किसानों संग हरीश रावत का धरना
Next Article रुद्राक्ष समूह की एक नई प्रजाति सहित आठ नई वनस्पतियां खोजीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?