नरेंद्रनगर। 02 फरवरी, 2025
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए चार मई को शुभ लग्नानुसार सुबह छह बजे खोले जाएंगे।
रविवार को बसंत पंचमी पर परंपरानुसार टिहरी राज परिवार के नरेंद्रनगर स्थित महल में विधिवत पूजा-अर्चना के बीच कपाट खोले जाने की तिथि और मुहूर्त निकाले गए।



