By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सरिता बोलीं, विपदा आए तो मेरी तरह चट्टान बनकर खड़े हो जाओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > सरिता बोलीं, विपदा आए तो मेरी तरह चट्टान बनकर खड़े हो जाओ
Blog LiveFeaturedUttarakhandWomen

सरिता बोलीं, विपदा आए तो मेरी तरह चट्टान बनकर खड़े हो जाओ

Rajesh Pandey
Last updated: July 30, 2022 9:19 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
रुद्रप्रयाग जिले के त्यूड़ी गांव की सरिता देवी घर से दूध की कैन लेकर जाते हुए। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

“करीब 14 साल पहले पति की मृत्यु हो गई थी। हम उनको इलाज के लिए दिल्ली तक ले गए। आर्थिक हालात यह थे कि उनके इलाज के लिए हमारे पास पैसे नहीं थे, गांववालों ने सहयोग किया, पर हम उनको नहीं बचा पाए। मेरे सामने अंधेरा छा गया, पर हमें जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ तो करना था। हौसलों से मुश्किलों में भी राह दिख जाती है। दो बच्चों को पालने, उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी थी। मेरे पास एक भैंस थी, जिसके दूध को बेचकर और कुछ खेतीबाड़ी करके जीवन को आगे बढ़ाना था। कड़ी मेहनत की, संघर्ष के दौर में मिले अनुभवों ने मुझे बहुत कुछ सीखा दिया। आज मैं महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हूं और अफसरों व जनप्रतिनिधियों के सामने अपने समूह की बात रख सकती हूं, ” त्यूड़ी ग्राम पंचायत के स्यूल गांव में रहने वालीं सरिता देवी बताती हैं।

रुद्रप्रयाग जिले के त्यूड़ी गांव निवासी सरिता देवी खेत में धान की फसल से घास निकालते हुए। फोटो- राजेश पांडेय

लगभग 47 वर्षीय सरिता देवी से मुलाकात के लिए हम जल्द सुबह उनके स्यूल गांव स्थित घर पहुंच गए। उस समय सरिता देवी सोल्टी (कंडी) में दूध की कैन रखकर कलेक्शन प्वाइंट पर जा रही थी। जब सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर लौटीं तो उनकी सोल्टी में घास थी।बेहद सरल स्वभाव की सरिता देवी से हमने उनके बारे में जानना चाहा। इस समय उनके पास एक गाय है और कुछ खेतीबाड़ी है। इसके अलावा, सरिता मनरेगा में भी श्रम करके कुछ आय अर्जित कर लेती हैं। मई-जून में उन्होंने श्रीकेदारनाथ धाम के लिए चौलाई के लड्डुओं का प्रसाद बनाया था, जिसमें उनको चार हजार रुपये से ज्यादा की आय हुई।

सरिता देवी का बेटा अंकित, इन दिनों रोजगार के सिलसिले में श्रीकेदारनाथ गया है। त्यूड़ी गांव के अधिकतर लोग श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर दुकानें चला रहे हैं या उनमें काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग खच्चरों से यात्रियों को धाम तक पहुंचाने का व्यवसाय कर रहे हैं।

पीठ पर ठेकी लादकर पहाड़ के रास्तों से होते हुए रोड तक दूध पहुंचाया
सरिता बताती हैं, पति की मृत्यु के समय, मेरे पास एक भैंस थी, जो हमारे लिए अंधेरे में किसी रोशनी से कम नहीं थी। मेरी मां ने यह भैंस दी थी, जिसके सहारे बच्चों को पढ़ाया लिखाया। उस समय भैंस सुबह शाम दस लीटर दूध दे रही थी, इससे हमें घर परिवार चलाने में कुछ मदद मिली। बच्चों को एक बूंद दूध नहीं दिया। पीठ पर ठेकी लादकर तीन-चार किमी. पैदल चलकर त्यूड़ी से श्रीकेदारनाथ हाईवे पर ब्यूंगगाड़ तक दूध पहुंचाती थी, वहां से एक संस्था की गाड़ी आकर दूध ले जाती थी। बाद में, मैंने काफी समय तक गांव से किसी से एक लीटर, किसी से दो लीटर दूध इकट्ठा करके भी ब्यूंगगाड़ सड़क मार्ग तक पहुंचाया। अभी गांव में दूध कम है, जो भी है, सभी से इकट्ठा करके एक अन्य महिला ब्यूंगगाड़ तक पहुंचाती है।

रुद्रप्रयाग जिले के त्यूड़ी गांव की सरिता देवी गौशाला में अपनी गाय के साथ। फोटो- राजेश पांडेय

सरिता देवी हमें घर से कुछ दूरी पर बनी गौशाला और अपनी गाय दिखाती हैं। वहां पास में अन्य ग्रामीणों की गौशाला भी बनी हैं। गौशालाओं से आगे खेत हैं, जहां इन दिनों मंडुआ और धान की फसल उगी है। धान हाल ही में बोया गया है। गौशाला और खेत तक के रास्ते में हमने कई महिलाओं को हाथ में दरांतियां और पीठ पर घास से भरी कंडियां ले जाते हुए देखा। बरसात के दिन हैं, इसलिए आसपास काफी हरियाली दिख रही है। स्रोतों और सिंचाई गूलों में भरपूर पानी है। बताते हैं, गर्मियों में पानी काफी कम हो जाता है।

कमरा बनाने के लिए खुद बनाए सीमेंट के ब्लॉकः सरिता
2014-15 में इंदिरा आवास योजना में कमरा बनाने के लिए 45 हजार रुपये मिले। मुझे पता था कि 45 हजार रुपये में घर नहीं बन पाएगा। मैंने बेटे से सलाह ली, क्या करना चाहिए। उसने अपने मामा से खच्चर लिए और रेत-पत्थर खुद ढुलान करके घर तक पहुंचाए। मैंने चार सौ कट्टे कंक्रीट तोड़े हैं। मेरी जैसे विपदा किसी पर नहीं आए। अगर किसी पर आए तो वो चट्टान की तरह खड़ा हो जाए। इंसान को अच्छे काम अपनाने चाहिए, इसलिए वो किसी के सामने नहीं झुकता।

कंक्रीट तोड़कर अपने पिता से जानकारी लेकर खुद ही दो कमरों, लैट्रीन- बाथरूम के लिए ब्लॉक (दीवार बनाने के लिए सीमेंट की ब्रिक्स) बनाए। पिता ने हमारा घर बनाया और लेंटर डालने में गांववालों ने सहयोग किया। गांव ने हमेशा मुझे सहयोग किया। पति की बीमारी के समय गांववालों ने, जिससे जितना बना, हमें सहयोग किया था।

रिंगाल की टोकरी और रस्सियां खुद बनातीं
खेतीबाड़ी करती हूं, साग सब्जी खेतों में ही उगाती हूं। बाजार से कुछ नहीं खरीदती। यहां तक कि घास लाने के लिए सोल्टी (कंडी) और रस्सी भी खुद बनाती हूं। लोग मुझसे कंडी खरीदते हैं। इनको बनाने के लिए पहले रिंगाल बहुत दूर जंगल से लाती थी। मैं अब उतना दूर नहीं जा पाती, इसलिए घर पर ही रिंगाल का एक पौधा लगाया है। कोई ले गया तो ठीक है, नहीं तो अब अपने लिए ही कंडी, रस्सी बनाती हूं।

पहले मायके का बाजार भी नहीं देखा था…
मैंने तो अपने मायके का बाजार भी नहीं देखा था। मुझे अपना नाम लिखना नहीं आता था। अब बैंक से जुड़े समूह के सभी काम कर रही हूं। मुझे पता है कि पासबुक में कितना पैसा है, कितना पैसा निकाला है। पूर्व प्रधान बीना देवी के पति दयाल सिंह सेमवाल ने मुझे सिखाया है कि कितना पैसा खाते में आया है, कितना जमा किया। उनका शुक्रिया करती हूं। मुझे स्वयं सहायता समूह से जोड़ने और मदद करने में मानव भारती संस्था की मैडम शाहिस्ता खान और हिकमत रावत भैया का बड़ा योगदान है। सरिता देवी, कीर्तन सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में भागीदारी करती हैं।

सामाजिक कार्यों और कीर्तन में भी शामिल होती हैं सरिता देवी। फोटो- हिकमत सिंह रावत

एक शिक्षक ने सिखाया नाम लिखना, नंबरों की पहचान करना
सरिता देवी बताती हैं, 13 महिलाओं के समूह आरती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष होने के नाते, मुझे बैंक पासबुक में हिसाब किताब देखना होता है। बैंक भी जाती हूं। मैं स्कूल में पढ़ी लिखी नहीं हूं, पर एक शिक्षक, जो तिलवाड़ा के थे, ने मुझे कहा था- “बहिन जी आप अपना नाम नहीं लिखना नहीं सीखोगी, तो ऐसे ही मर जाओगी। स्कूल में ज्ञान गंगा चल रही है तो सभी महिलाएं आकर अपना नाम लिखना सीखो। वो इंगलिश में लिख रहे थे एक, दो, तीन…, वो बता रहे थे कि इन नंबरों को सीखो, नहीं तो आप पैसों को नहीं पहचान पाओगे। जब भी मैं बैंक में जाकर पासबुक हिसाब देखती हूं तो उन शिक्षक भाई की याद आ जाती है, जिन्होंने मुझे सिखाया था, बहनजी, पीछे नहीं रहना है, मरने के बाद साथ केवल ज्ञान ही जाता है।”

मनरेगा में भी काम करती हैं सरिता
आजकल उनके गांव में जलाश्य बनाने का काम चल रहा है। मनरेगा में होने वाले इस काम में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक गांव की कई महिलाएं काम करती हैं। झाड़ियों का कटान करना, पत्थरों को हटाने का काम करते हैं। बहुत अच्छा लगता है, जब सभी लोग एकजुट होकर अपने गांव के लिए काम करते हैं। यह जलाश्य हमारे सभी के काम आएगा। इससे गांव का सौंदर्यीकरण भी होगा। इससे पहले सुबह खेतों में जाकर पशुओं के लिए चारा ले आती हूं।

सरिता के अनुसार, उन्होंने श्रीकेदारनाथ धाम का प्रसाद चौलाई के लड्डू भी बनाए। ग्राम प्रधान सुभाष रावत और गीता रावत ने प्रसाद बनाने का काम गांव की महिलाओं को दिलाया, उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। उनका कहना है, मनरेगा में श्रम के पैसों से घर चलता है, बाकि पैसा बचाती हूं।

बेटे और बेटी को समान रूप से पढ़ायाः तमाम संघर्ष के बाद भी, मैंने अपनी बेटी को ठीक उसी तरह पढ़ाया, जैसा कि बेटे को, ताकि बेटी को यह न लगे कि मां ने मेरी साथ भेदभाव किया है। दोनों को इंटर तक पढ़ा सकी। बेटा इन दिनों श्रीकेदारनाथ यात्रा में रोजगार के लिए गया है।

हम यहां रहते हैं-
फेसबुक पर हमारा पता
फेसबुक पर हमारा पेज- तक धिनाधिन
DUG DUGI यूट्यूब चैनल पर हमारे वीडियो
डुगडुगी है हमारी वेबसाइट

You Might Also Like

“फोर्टिफाइड चावल को प्लास्टिक का चावल बताकर भ्रमित कर रहे थे कुछ लोग”
अभी भी देहरादून दूर है इन महिलाओं के लिए
फोटो की भूख से मुझे एनर्जी मिलती हैः तुषार राय
88 की हो गईं दादी मां, नौ साल की उम्र में जल से भरे लोटे संग हुए थे फेरे
Uttarakhand Chardham Yatra: वीआईपी दर्शन की व्यवस्था समाप्त करने के निर्देश
TAGGED:How do you define a strong woman?inspirational women in UttarakhandSHG Full FormStrong women in UttarakhandWhat is SHGwomen who changed her life
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article बात तरक्की कीः खट-खट वाले ताना बाना से बदल रहा इन महिलाओं का जीवन
Next Article मां राजराजेश्वरी ने हैजे से बचाया था यह गांव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?