मुख्यमंत्री ने कहा, 31 मार्च को राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे

Rajesh Pandey
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
  • दो तीन दिन में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने जा रहे हैं
  • पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र में एक माह की छूट
  • ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक माह की छूट 
देहरादून। देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के भीतर जो लोग एक जिले से दूसरे जिले में जाना चाहते हैं, वो 31 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक जा सकेंगे। केवल मंगलवार 31 मार्च के लिए ही यह अनुमति होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन का यह विंडो इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि जगह-जगह से ऐसी बातें आ रही थी कि बहुत से लोग अपने काम से आए हुए थे और लॉकडाउन के कारण अपने घर से बाहर फंसे हैं। बसों व टैक्सियों को सेनेटाइज कराना होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की व्यवस्था का अच्छा रेस्पोंस मिला है। इससे लोगों में घबराहट खत्म हुई है, भीड़ भी नही हो रही। लोग भी अब समझने लगे हैं। इसलिए इसी व्यवस्था को जारी रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में उत्तराखंड के जो निवासी फंस गए हैं, उनके लिए उत्तराखंड सदन ओपन कर दिया गया है। वहां उनके भोजन, मेडिकल आदि व्यवस्था है। इसी प्रकार मुम्बई में भी उत्तराखंड भवन को लॉकडाउन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए ओपन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दो तीन दिन में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने जा रहे हैं। इससे हमारे यहाँ चिकित्सक पर्याप्त संख्या में हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र और वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक माह की छूट दी गई है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *