By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज
Blog LiveFeatured

कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज

Rajesh Pandey
Last updated: November 2, 2021 10:00 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
  • राजेश पांडेय

जैसे-जैसे कबीले में चुनाव के लिए सियासी माहौल बदलता जा रहा है, वैसे ही ज्यादा से ज्यादा सूचनाओं के लिए खरगोश और हिरन की उत्सुकता भी बढ़ रही है।

चौथे दिन की मुलाकात में हिरन ने वही पुराना सवाल किया, आज क्या खबर है दोस्त।

खरगोश बोला, बड़े महाराज की सुलगाई भट्टी में पानी फेंककर चले गए बड़कू महाराज।

हिरन बोला, मैंने सुना था बड़कू महाराज ने बड़े महाराज को चुनौती दी है। कह गए, कहीं भी आकर बहस करो, तुमने क्या किया कबीले के लिए और हमने क्या किया।

खरगोश बोला, शाबास, तुम भी सूचनाएं इकट्ठी कर रहे हो। सियासत पर निगाह रखना जरूरी है। निगाह रखोगे तो यह तुम पर हावी नहीं हो पाएगी।

हिरन बोला, तुम मुझे बड़कू महाराज के मन की बात बताओ।

खरगोश बोला, वो भ्रमणकारी हैं। यह यंत्र उनके मन तक मुश्किल से ही पहुंच पाएगा। फिर भी कोशिश करता हूं।

 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत
 यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज
 यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है

खरगोश ने यंत्र को हिलाया और फिर कान पर लगाया। अचानक से खरगोश के चेहरे पर खुशी तैरने लगी।

हिरन बोला, लगता है काम हो रहा है।

खरगोश ने कहा,  बड़कू महाराज के मन की बात तो ज्यादा नहीं पढ़ पाया, पर उनके गुट की चाल समझ में आ गई। तुम समझो, वो बड़े महाराज पर भारी पड़ गए। तुम तो जानते हो, बड़े महाराज बहुत चतुर हैं। उनकी एक-एक बात के कई मतलब होते हैं। वो पूरे कबीले में घूम-घूमकर गुणी महाराज के विरुद्ध माहौल बना रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने बड़बोले महाराज को खूब उकसाया। जैसे-जैसे बड़बोले महाराज के बोल फूटते, गुणी महाराज का गुट बेचैन हो जाता। गुणी महाराज, केवल बड़बोले महाराज से   सेनहीं औरों से भी दुखी हैं। ये और यानी उनके अपने गुट से ही हैं। तुम उन सबको जानते हो, जो पर्दे के पीछे माहौल खेल कर रहे हैं।

बड़े महाराज ने अपने फायदे के लिए उसी बगावत और बागियों को हथियार बनाया, जो कभी उनको नुकसान पहुंचा चुके हैं। वो बार-बार कहते हैं, बागियों को माफ नहीं करेंगे। बागियों को अपने गुट में नहीं आने देंगे।

इस पर बड़बोले महाराज को गुस्सा आ जाता है, वो यही भूल जाते हैं कि वो बगावत नहीं, सियासत करके आए थे। सियासी लोगों के लिए बगावत कोई बुरी बात नहीं होती है। सियासत में उठापटक, उथलपुथल, भागमभाग चलती रहती है। यहां आगे बढ़ने के लिए दूसरों को धक्का देने के अंक मिलते हैं। सियासत वो खेल है, जहां कोई नियम नहीं है और न ही कोई अपना-पराया। वक्त पर दोस्त को दुश्मन बना दो, दुश्मन को दोस्त बना लो। सियासत में सबकुछ स्वार्थ के लिए, यहां परमार्थ की कोई जगह नहीं है।

बड़े महाराज ने बड़बोले महाराज को इतना अस्थिर कर दिया कि वो खुद को ही कोसने लग गए। उनसे पहले बदलू महाराज अपने पुत्र के साथ गुणी महाराज को छोड़कर बड़े महाराज की शरण में आ गए थे। इससे गुणी महाराज के चुनावी दस्ते ने भगदड़ को नुकसान से जोड़ लिया। उनको लगा कि अपना जहाज डूबने की तैयारी कर रहा है।

अभी कुछ हुआ नहीं है, पर बड़े महाराज को तो भट्टी पर चढ़े खाली बरतन में उस समय तक छोंक लगाने में महारत है, जब तक कि बरतन ही जलकर गंध न छोड़ने लग जाए। इस गंध से बड़े महाराज को एक फायदा हुआ, उनका चुनावी दस्ता, जो आधी नींद में था, अचानक से जाग उठा। उन्होंने अपने दस्ते को नींद से उठाया ही नहीं, बल्कि उसको विश्वास भी दिलाया कि गद्दी इस बार हमारी होगी। पर, राजा तो मैं ही बनूंगा।

बड़कू महाराज को जैसे ही यह पता लगा, वो सीधे हमारे कबीले में पहुंच गए। उन्होंने बड़े महाराज के खेल को समझ लिया है। उन्होंने बड़बोले महाराज को साथ बैठाकर अपने चुनावी दस्ते को यह संदेश दिया कि हमारे यहां कोई भगदड़ नहीं मचने वाली। बड़बोले महाराज कोई बगावत नहीं करेंगे, क्योंकि हमने इनको ऐसा कोई मौका ही नहीं दिया कि ये हमें बुरा भला कहकर भागमभाग करें। वो समझ गए थे कि बड़बोले महाराज को किसी मौके की तलाश है, जिसको आधार बनाकर वो अपना खेल करना चाह रहे थे।

वहीं, बड़कू महाराज ने बड़े महाराज को चुनौती दे डाली कि हमारे दस्ते के किसी भी युवा से कभी भी, कहीं भी बहस कर लो, कि तुमने क्या किया और हमने क्या किया। ऐसा करके उन्होंने अपने चुनावी दस्ते का मनोबल बढ़ा दिया। जो अभी तक निराश थे, उदास थे, उनको पूरे जोश से चुनावी रण के लिए तैयार कर दिया।

अभी चलता हूं, मुझे लक्कड़बग्घे को यह सब बताना होगा।

जारी…

*यह कहानी काल्पनिक है, इसका किसी से कोई संबंध नहीं है।

Contents
जैसे-जैसे कबीले में चुनाव के लिए सियासी माहौल बदलता जा रहा है, वैसे ही ज्यादा से ज्यादा सूचनाओं के लिए खरगोश और हिरन की उत्सुकता भी बढ़ रही है।चौथे दिन की मुलाकात में हिरन ने वही पुराना सवाल किया, आज क्या खबर है दोस्त।खरगोश बोला, बड़े महाराज की सुलगाई भट्टी में पानी फेंककर चले गए बड़कू महाराज।हिरन बोला, मैंने सुना था बड़कू महाराज ने बड़े महाराज को चुनौती दी है। कह गए, कहीं भी आकर बहस करो, तुमने क्या किया कबीले के लिए और हमने क्या किया।खरगोश बोला, शाबास, तुम भी सूचनाएं इकट्ठी कर रहे हो। सियासत पर निगाह रखना जरूरी है। निगाह रखोगे तो यह तुम पर हावी नहीं हो पाएगी।हिरन बोला, तुम मुझे बड़कू महाराज के मन की बात बताओ।खरगोश बोला, वो भ्रमणकारी हैं। यह यंत्र उनके मन तक मुश्किल से ही पहुंच पाएगा। फिर भी कोशिश करता हूं। यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की हैखरगोश ने यंत्र को हिलाया और फिर कान पर लगाया। अचानक से खरगोश के चेहरे पर खुशी तैरने लगी।हिरन बोला, लगता है काम हो रहा है।खरगोश ने कहा,  बड़कू महाराज के मन की बात तो ज्यादा नहीं पढ़ पाया, पर उनके गुट की चाल समझ में आ गई। तुम समझो, वो बड़े महाराज पर भारी पड़ गए। तुम तो जानते हो, बड़े महाराज बहुत चतुर हैं। उनकी एक-एक बात के कई मतलब होते हैं। वो पूरे कबीले में घूम-घूमकर गुणी महाराज के विरुद्ध माहौल बना रहे हैं।इसके लिए उन्होंने बड़बोले महाराज को खूब उकसाया। जैसे-जैसे बड़बोले महाराज के बोल फूटते, गुणी महाराज का गुट बेचैन हो जाता। गुणी महाराज, केवल बड़बोले महाराज से   सेनहीं औरों से भी दुखी हैं। ये और यानी उनके अपने गुट से ही हैं। तुम उन सबको जानते हो, जो पर्दे के पीछे माहौल खेल कर रहे हैं।बड़े महाराज ने अपने फायदे के लिए उसी बगावत और बागियों को हथियार बनाया, जो कभी उनको नुकसान पहुंचा चुके हैं। वो बार-बार कहते हैं, बागियों को माफ नहीं करेंगे। बागियों को अपने गुट में नहीं आने देंगे।इस पर बड़बोले महाराज को गुस्सा आ जाता है, वो यही भूल जाते हैं कि वो बगावत नहीं, सियासत करके आए थे। सियासी लोगों के लिए बगावत कोई बुरी बात नहीं होती है। सियासत में उठापटक, उथलपुथल, भागमभाग चलती रहती है। यहां आगे बढ़ने के लिए दूसरों को धक्का देने के अंक मिलते हैं। सियासत वो खेल है, जहां कोई नियम नहीं है और न ही कोई अपना-पराया। वक्त पर दोस्त को दुश्मन बना दो, दुश्मन को दोस्त बना लो। सियासत में सबकुछ स्वार्थ के लिए, यहां परमार्थ की कोई जगह नहीं है।बड़े महाराज ने बड़बोले महाराज को इतना अस्थिर कर दिया कि वो खुद को ही कोसने लग गए। उनसे पहले बदलू महाराज अपने पुत्र के साथ गुणी महाराज को छोड़कर बड़े महाराज की शरण में आ गए थे। इससे गुणी महाराज के चुनावी दस्ते ने भगदड़ को नुकसान से जोड़ लिया। उनको लगा कि अपना जहाज डूबने की तैयारी कर रहा है।अभी कुछ हुआ नहीं है, पर बड़े महाराज को तो भट्टी पर चढ़े खाली बरतन में उस समय तक छोंक लगाने में महारत है, जब तक कि बरतन ही जलकर गंध न छोड़ने लग जाए। इस गंध से बड़े महाराज को एक फायदा हुआ, उनका चुनावी दस्ता, जो आधी नींद में था, अचानक से जाग उठा। उन्होंने अपने दस्ते को नींद से उठाया ही नहीं, बल्कि उसको विश्वास भी दिलाया कि गद्दी इस बार हमारी होगी। पर, राजा तो मैं ही बनूंगा।बड़कू महाराज को जैसे ही यह पता लगा, वो सीधे हमारे कबीले में पहुंच गए। उन्होंने बड़े महाराज के खेल को समझ लिया है। उन्होंने बड़बोले महाराज को साथ बैठाकर अपने चुनावी दस्ते को यह संदेश दिया कि हमारे यहां कोई भगदड़ नहीं मचने वाली। बड़बोले महाराज कोई बगावत नहीं करेंगे, क्योंकि हमने इनको ऐसा कोई मौका ही नहीं दिया कि ये हमें बुरा भला कहकर भागमभाग करें। वो समझ गए थे कि बड़बोले महाराज को किसी मौके की तलाश है, जिसको आधार बनाकर वो अपना खेल करना चाह रहे थे।वहीं, बड़कू महाराज ने बड़े महाराज को चुनौती दे डाली कि हमारे दस्ते के किसी भी युवा से कभी भी, कहीं भी बहस कर लो, कि तुमने क्या किया और हमने क्या किया। ऐसा करके उन्होंने अपने चुनावी दस्ते का मनोबल बढ़ा दिया। जो अभी तक निराश थे, उदास थे, उनको पूरे जोश से चुनावी रण के लिए तैयार कर दिया।अभी चलता हूं, मुझे लक्कड़बग्घे को यह सब बताना होगा।जारी…

 

You Might Also Like

सनगांव में बच्चों ने सिखाया, थोड़ा सब्र करो
आरुषि मर्डर केसः तलवार दंपति हाईकोर्ट से बरी
नेवला की कहानी
स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सावरकर, भगत सिंह, नेताजी का योगदान भुलाया नहीं जा सकताः मुख्यमंत्री
Uttarakhand में मार्च माह में सात करोड़ से अधिक की धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ सीज
TAGGED:Election in JungleJungle JourneyJungle LifeJungle storyWhat is Politics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article रुद्राक्ष समूह की एक नई प्रजाति सहित आठ नई वनस्पतियां खोजीं
Next Article एक मुलाकातः घने जंगल में रहती हैं चांद पर दिखने वाली बूढ़ी मां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?