By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव-10ः बड़े महाराज की दो कदम आगे, एक कदम पीछे की सियासत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव-10ः बड़े महाराज की दो कदम आगे, एक कदम पीछे की सियासत
Blog LiveFeatured

कबीले में चुनाव-10ः बड़े महाराज की दो कदम आगे, एक कदम पीछे की सियासत

Rajesh Pandey
Last updated: November 8, 2021 7:31 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
  • राजेश पांडेय

कबीले के चुनाव पर पूरी नजर रखने वाले खरगोश और हिरन भी थोड़ा सा सियासी हो गए। सुबह-सुबह घास से भरे मैदान में खरगोश हिरन का इंतजार कर रहा है। उसने सोचा, फुंकनी यंत्र से पता लगाता हूं कि हिरन कहां है, इससे पहले ही उसको हिरन अपनी ओर आता दिखा।

वो देख रहा है कि हिरन दो कदम उसकी ओर बढ़ा रहा है और फिर एक कदम पीछे जा रहा है। इस तरह हिरन तीन कदम चलने के बाद भी केवल एक कदम ही आगे बढ़ पा रहा है।

खरगोश ने आवाज लगाई, दोस्त यह तुम क्या कर रहे हो।

हिरन बोला, मैं सियासत कर रहा हूं।

खरगोश ने कहा, यह कैसे सियासत। इस तरह तो दौड़ में तुम पिछड़ जाओगे।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत

Contents
कबीले के चुनाव पर पूरी नजर रखने वाले खरगोश और हिरन भी थोड़ा सा सियासी हो गए। सुबह-सुबह घास से भरे मैदान में खरगोश हिरन का इंतजार कर रहा है। उसने सोचा, फुंकनी यंत्र से पता लगाता हूं कि हिरन कहां है, इससे पहले ही उसको हिरन अपनी ओर आता दिखा।वो देख रहा है कि हिरन दो कदम उसकी ओर बढ़ा रहा है और फिर एक कदम पीछे जा रहा है। इस तरह हिरन तीन कदम चलने के बाद भी केवल एक कदम ही आगे बढ़ पा रहा है।खरगोश ने आवाज लगाई, दोस्त यह तुम क्या कर रहे हो।हिरन बोला, मैं सियासत कर रहा हूं।खरगोश ने कहा, यह कैसे सियासत। इस तरह तो दौड़ में तुम पिछड़ जाओगे।हिरन ने जवाब दिया, मैं अभी जहां से आ रहा हूं, वहां यही चर्चा चल रही है। बड़े महाराज कुछ इस तरह की सियासत कर रहे हैं। शुरू शुरू में वो बड़े जोश से अपने विरोधी गुट पर सियासी हमला करते हैं और फिर मेरी तरह ही एक कदम पीछे हो लेते हैं। मैं भी उनकी तरह बनना चाहता हूं, इसलिए अभ्यास कर रहा हूं।खरगोश बोला, वो बड़े महाराज है। वो कब क्या कदम उठा लें, कुछ देर पहले तक तो वो भी नहीं जानते। उनकी सियासी चाल ऐसी ही होती हैं। तुम उनकी नकल करके अपना समय खराब मत करो दोस्त।हिरन को अपनी सीधी उल्टी चाल से परेशानी हो रही थी और वो खरगोश के पास देरी से पहुंचता। इसलिए उसने सीधे ही दौड़ लगा ली।खरगोश बोला, यह हुई न बात। हिरन भी न… बहुत सीधा है, जैसा सुनता है, वैसा ही करने लगता है।खरगोश ने फुंकनी यंत्र से कहा, दोस्त बताओ, बड़े महाराज की चाल का राज क्या है।फुंकनी यंत्र जो अभी तक मौन उपवास पर था, बोला बड़े महाराज सही चाल चल रहे हैं। वो गुणी महाराज के गुट पर पूरी नजर रखे हैं और उनकी चाल को समझकर अपने निर्णय ले रहे हैं। जब वो समझते हैं कि एक ही चाल से लाभ नहीं मिलेगा तो तत्काल दूसरी चाल चलते हैं।उनके पास बहुत सारी चालें हैं, कब कौन सी चल दें, पता नहीं चलता। उनकी सियासत का असर भी होता है। अब तुम हिरन को देख लो दो कदम आगे, एक कदम पीछे चल रहा था। मैं मौन उपवास रखने लगा हूं।अच्छा तो तुम्हें बताता हूं, बड़े महाराज ऐसा क्यों कर रहे हैं। गुरु महाराज देवता के दरबार में पहुंचे तो बड़े महाराज को लगा कि राजा की गद्दी पाने का संघर्ष और कड़ा होता जा रहा है।अब तुम्हें तो पता है कि बड़े महाराज को इस बार हर हाल में गद्दी चाहिए। उन्होंने भी वहीं करना शुरू कर दिया, जो गुरु महाराज का गुट कर रहा है। वो भी देवता और उनके पुजारियों के समक्ष उपस्थित हो रहे हैं।उनको देवता की भक्ति में लीन होकर ही राज गद्दी तक पहुंचने का मार्ग दिख रहा है। इसलिए इस समय वो सबकुछ भूल सकते हैं, पर देवता के समक्ष उपस्थिति को नहीं भूलेंगे। अपने भ्रमण के चलचित्रों एवं छाया चित्रों को विभिन्न यंत्रों के माध्यम से प्रजा तक पहुंचा रहे हैं।फुंकनी यंत्र बताता है कि, बड़े महाराज ने अपने गुट की चुनाव यात्रा को भी पीछे कर दिया। अब नये तरीके से योजना बना रहे हैं। उनकी चुनाव यात्रा देव स्थान से ही निकाली जाएगी।पहले वो विरोधी गुट को चुनाव में देवता के स्थान को केंद्र बनाने का विरोध कर रहे थे। फिर अचानक मौन हो गए और कहने लगे अब कोई बात नहीं है। ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वो भी अब वही कर रहे हैं और जोर शोर से करना चाह रहे हैं, जो विरोधी गुट कर रहा है।खरगोश बोला, पता चला है कि गुरु महाराज, बड़कू महाराज हमारे कबीले के भ्रमण पर आ रहे हैं। वो जब भी आते हैं बड़े महाराज को अपनी गद्दी पहले से और दूर जाती दिखती है। पता चला कि बड़े महाराज दो कदम आगे, एक कदम पीछे की चाल ही चलते रहें, विरोधी गुट बहुत आगे निकल जाए।फुंकनी यंत्र बोला, ऐसा नहीं है, जैसा तुम समझ रहे हो। बड़े महाराज सियासी चालों के बड़े पारखी हैं। वो खाली बरतन को भट्टी पर चढ़ाकर ऐसा छोंक लगा सकते हैं, जिससे सभी को छींकें आने लगें।उन्होंने बागी, बागी… बोलकर बड़बोले महाराज के बोल इतने तेज कर दिए थे कि उनके गुट में भगदड़ सी हालत कर दी थी। बड़ी मुश्किल से बड़बोले महाराज को संभाला जा सका। गुणी महाराज की दिक्कतों को बढ़ा दिया था उन्हें।वो दूसरों को अपनी सियासत के लिए प्रयोग करते हैं। या यह कहें कि वो सियासत में तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इसमें कभी लाभ होता है और कभी हानि, यह सब तो चलता है।वो तुरंत चाल बदलने में माहिर हैं। बड़कू महाराज, गुरु महाराज की किसी भी सियासी चाल को तुरंत भांपकर अपनी गति को धीमा या तेज कर सकते हैं। अपने गुट में सबसे अलग, सबसे बड़े और सबसे तेज गति वाले हैं बड़े महाराज। वो जो करते दिखते हैं, ऐसा सच में है, कहा नहीं जा सकता।फुंकनी यंत्र बोला, अब मुझे मौन उपवास करना है, अभी तक के लिए इतना ही।इसके बाद हिरन और खरगोश भी मैदान की घास चरने में व्यस्त हो गए। हिरन कह रहा था कि मौन में बहुत शक्ति होती है। विरोधी गुट से सियासी संघर्ष के लिए शक्ति मौन उपवास से ही तो इकट्ठी कर रहे हैं बड़े महाराज। हमें भी शक्ति के लिए मौन उपवास रखना होगा। यह कहते ही दोनों पूरा दिन के लिए मौन हो गए।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज

यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है

हिरन ने जवाब दिया, मैं अभी जहां से आ रहा हूं, वहां यही चर्चा चल रही है। बड़े महाराज कुछ इस तरह की सियासत कर रहे हैं। शुरू शुरू में वो बड़े जोश से अपने विरोधी गुट पर सियासी हमला करते हैं और फिर मेरी तरह ही एक कदम पीछे हो लेते हैं। मैं भी उनकी तरह बनना चाहता हूं, इसलिए अभ्यास कर रहा हूं।

खरगोश बोला, वो बड़े महाराज है। वो कब क्या कदम उठा लें, कुछ देर पहले तक तो वो भी नहीं जानते। उनकी सियासी चाल ऐसी ही होती हैं। तुम उनकी नकल करके अपना समय खराब मत करो दोस्त।

हिरन को अपनी सीधी उल्टी चाल से परेशानी हो रही थी और वो खरगोश के पास देरी से पहुंचता। इसलिए उसने सीधे ही दौड़ लगा ली।

खरगोश बोला, यह हुई न बात। हिरन भी न… बहुत सीधा है, जैसा सुनता है, वैसा ही करने लगता है।

खरगोश ने फुंकनी यंत्र से कहा, दोस्त बताओ, बड़े महाराज की चाल का राज क्या है।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-5ः देवता के यहां भी सियासत कर आए अक्कड़ महाराज

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-6: गुणी महाराज के सियासी गुण दिखने लगे

फुंकनी यंत्र जो अभी तक मौन उपवास पर था, बोला बड़े महाराज सही चाल चल रहे हैं। वो गुणी महाराज के गुट पर पूरी नजर रखे हैं और उनकी चाल को समझकर अपने निर्णय ले रहे हैं। जब वो समझते हैं कि एक ही चाल से लाभ नहीं मिलेगा तो तत्काल दूसरी चाल चलते हैं।

उनके पास बहुत सारी चालें हैं, कब कौन सी चल दें, पता नहीं चलता। उनकी सियासत का असर भी होता है। अब तुम हिरन को देख लो दो कदम आगे, एक कदम पीछे चल रहा था। मैं मौन उपवास रखने लगा हूं।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-7: मौन उपवास में भी जोर- जोर से बोल रहा है बड़े महाराज का मन

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव -8: सियासत में सब दिखावा, दिखावे से प्रभावित करने के प्रयास

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव -9: सवाल पर सवाल की सियासत

अच्छा तो तुम्हें बताता हूं, बड़े महाराज ऐसा क्यों कर रहे हैं। गुरु महाराज देवता के दरबार में पहुंचे तो बड़े महाराज को लगा कि राजा की गद्दी पाने का संघर्ष और कड़ा होता जा रहा है।

अब तुम्हें तो पता है कि बड़े महाराज को इस बार हर हाल में गद्दी चाहिए। उन्होंने भी वहीं करना शुरू कर दिया, जो गुरु महाराज का गुट कर रहा है। वो भी देवता और उनके पुजारियों के समक्ष उपस्थित हो रहे हैं।

उनको देवता की भक्ति में लीन होकर ही राज गद्दी तक पहुंचने का मार्ग दिख रहा है। इसलिए इस समय वो सबकुछ भूल सकते हैं, पर देवता के समक्ष उपस्थिति को नहीं भूलेंगे। अपने भ्रमण के चलचित्रों एवं छाया चित्रों को विभिन्न यंत्रों के माध्यम से प्रजा तक पहुंचा रहे हैं।

फुंकनी यंत्र बताता है कि, बड़े महाराज ने अपने गुट की चुनाव यात्रा को भी पीछे कर दिया। अब नये तरीके से योजना बना रहे हैं। उनकी चुनाव यात्रा देव स्थान से ही निकाली जाएगी।

पहले वो विरोधी गुट को चुनाव में देवता के स्थान को केंद्र बनाने का विरोध कर रहे थे। फिर अचानक मौन हो गए और कहने लगे अब कोई बात नहीं है। ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वो भी अब वही कर रहे हैं और जोर शोर से करना चाह रहे हैं, जो विरोधी गुट कर रहा है।

खरगोश बोला, पता चला है कि गुरु महाराज, बड़कू महाराज हमारे कबीले के भ्रमण पर आ रहे हैं। वो जब भी आते हैं बड़े महाराज को अपनी गद्दी पहले से और दूर जाती दिखती है। पता चला कि बड़े महाराज दो कदम आगे, एक कदम पीछे की चाल ही चलते रहें, विरोधी गुट बहुत आगे निकल जाए।

फुंकनी यंत्र बोला, ऐसा नहीं है, जैसा तुम समझ रहे हो। बड़े महाराज सियासी चालों के बड़े पारखी हैं। वो खाली बरतन को भट्टी पर चढ़ाकर ऐसा छोंक लगा सकते हैं, जिससे सभी को छींकें आने लगें।

उन्होंने बागी, बागी… बोलकर बड़बोले महाराज के बोल इतने तेज कर दिए थे कि उनके गुट में भगदड़ सी हालत कर दी थी। बड़ी मुश्किल से बड़बोले महाराज को संभाला जा सका। गुणी महाराज की दिक्कतों को बढ़ा दिया था उन्हें।

वो दूसरों को अपनी सियासत के लिए प्रयोग करते हैं। या यह कहें कि वो सियासत में तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इसमें कभी लाभ होता है और कभी हानि, यह सब तो चलता है।

वो तुरंत चाल बदलने में माहिर हैं। बड़कू महाराज, गुरु महाराज की किसी भी सियासी चाल को तुरंत भांपकर अपनी गति को धीमा या तेज कर सकते हैं। अपने गुट में सबसे अलग, सबसे बड़े और सबसे तेज गति वाले हैं बड़े महाराज। वो जो करते दिखते हैं, ऐसा सच में है, कहा नहीं जा सकता।

फुंकनी यंत्र बोला, अब मुझे मौन उपवास करना है, अभी तक के लिए इतना ही।

इसके बाद हिरन और खरगोश भी मैदान की घास चरने में व्यस्त हो गए। हिरन कह रहा था कि मौन में बहुत शक्ति होती है। विरोधी गुट से सियासी संघर्ष के लिए शक्ति मौन उपवास से ही तो इकट्ठी कर रहे हैं बड़े महाराज। हमें भी शक्ति के लिए मौन उपवास रखना होगा। यह कहते ही दोनों पूरा दिन के लिए मौन हो गए।

  • यह काल्पनिक कहानी है, इसका किसी से कोई संबंध नहीं हैं।

You Might Also Like

भारत का पहला पानी में तैरता वित्तीय साक्षरता शिविर
क्या इंटरनेट का कम इस्तेमाल करके भी बचा सकते हैं पानी
उत्तराखंड के विभागों में चालकों के 164 पदों पर नौकरी का मौका
उत्तराखंड में आपदाः गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
हम सबको सतर्कता और मेडिकल शर्तों को पूरा करते हुए घर वापस लाएंगेः त्रिवेंद्र
TAGGED:Election in JungleJungle JourneyJungle LifeJungle livePolitics in Jungle
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article राहुल गांधी,महिला आरक्षण, विनम्रता और छोले भटूरे
Next Article किसान को फिर नुकसान, धान के बाद अब गन्ने पर रोग का संकट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?