सेलाकुई में लोक कलाकार जमाएंगे रंग

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की 21 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गढ़वाल सभा सेंट्रल हॉप टाउन सेलाकुई की ओर से पांच दिसंबर को सांस्कृतिक रमझोल का आयोजन किया जा रहा है। रमझोल में गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गायक और कलाकार धूम मचाएंगे।

इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी और दूसरे लोक गीत और नृत्य पेश किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रंगारंग रमझोल का शुभारंभ करेंगे। इसमें विशिष्ट अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश बेंजवाल करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि 5 दिसंबर को शहीद सतेंद्र चौहान राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोक गायक गजेंद्र राणा, रेखा धस्माना, पूनम सती, मनोज सावंत, अनिल धस्माना, नीलम धस्माना, अमरदीप नेगी, मधु बेंजवाल, विनोद चौहान, राजेश जोशी, सतीश नेगी राही आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गढ़वाल सभा सेंट्रल हॉप टाउन सेलाकुई के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बलूनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, सचिव रविंद्र मोहन पांडे, संगठन मंत्री गणेश सकलानी, उपाध्यक्ष चरण सिंह कोठियाल, उप सचिव पूरण सिंह रावत, मीडिया प्रभारी हरीश बेंजवाल, प्रचार मंत्री संजय गुसाईं ने बैठक कर सदस्यों को जिम्मेदारी बांटी।

बैठक में कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इस मौके पर वीर सिंह रावत, बलवीर सिंह गुसाईं, राजेंद्र सिंह, आशुतोष चौहान, वीरेंद्र प्रसाद, दिनेश कुडि़याल, जयदीप बिजल्वाण, अशोक जोशी, वीरेंद्र बलूनी, जसवीर राणा, पान सिंह रावत, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संयोजक शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि रंगारंग सांस्कृतिक रमझोल में एक किरन सामाजिक संस्था सेलाकुई द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *