
FeaturedUttarakhand
श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दी जानकारी
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा कपाट बंद किए जाने की जानकारी दी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट ने 25 मई, 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित की है। राज्य सरकार ने इस पर सहमति दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन इस दिशा में पूर्ण सहयोग करेगा।












