AIIMS Rishikesh Nursing Workshop on Diabetes: दीर्घकालिक रोगों के प्रबंधन में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका

Rajesh Pandey

AIIMS Rishikesh Nursing Workshop on Diabetes: ऋषिकेश, 23 मार्च, 2026ः एम्स, ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में “नर्सिंग परिप्रेक्ष्य में मधुमेह: शिक्षा, सशक्तिकरण एवं रोगी अधिकारिता” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एससी ऑनर्स नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

AIIMS Rishikesh Nursing Workshop on Diabetes: सोमवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रो. सौरभ वार्ष्णेय एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्य श्री बलिजा शामिल रहे। उन्होंने दीर्घकालिक रोगों के प्रबंधन में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. स्मृति अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में आयोजन सचिव के तौर पर मनीष शर्मा, सहायक प्राध्यापक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

AIIMS Rishikesh Nursing Workshop on Diabetes: कार्यशाला में बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मधुमेह प्रबंधन, रोगी शिक्षा एवं देखभाल से संबंधित ज्ञान और कौशल को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को मधुमेह बीमारी से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गई, साथ ही ग्लाइसेमिक नियंत्रण की निगरानी, उपचार पद्धतियां, सुरक्षित इंसुलिन प्रशासन एवं जटिलताओं के प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

साथ ही, प्रतिभागियों के लिए इंसुलिन प्रशासन एवं डायबिटिक फुट केयर पर प्रायोगिक सत्रों का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। कार्यशाला में मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनीता कंसल भी शामिल हुईं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *