Wildlife Awareness Program Ramgarh: ड्राइंग कम्पीटिशन में कोमल, अर्चना और परी विजेता

Rajesh Pandey

Wildlife Awareness Program Ramgarh : देहरादून, 06  अक्तूबर, 2025: वन्य जीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2025) के अवसर पर, राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के कर्मचारियों ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में वन और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से  महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जागरूकता सत्र के साथ-साथ छात्रों के लिए एक ड्राइंग कंपीटिशन का भी आयोजन किया गया।

ड्राइंग कंपीटिशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के कक्षा 3, 4 और 5 से कुल 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Also Read: Ramgarh School New House Uniform:राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के बच्चों को हाउस यूनीफॉर्म वितरित, टॉप स्कूल अवार्ड पर खुशी जताई

ड्राइंग कंपीटिशन के विजेता

ड्राइंग कंपीटिशन में कक्षा 3 की छात्रा कोमल ने प्रथम स्थान, कक्षा 5 की छात्रा अर्चना चौहान ने द्वितीय तथा कक्षा 4 की छात्रा परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चों को भेंट किए गए पुरस्कार

इस अवसर पर, कंपीटिशन में भाग लेने वाले सभी 25 छात्र-छात्राओं को रामगढ़ रेंज की ओर से प्रोत्साहित करने के लिए एक स्कूल बैग, एक टी-शर्ट, एक कैप तथा वनों के महत्व से सम्बंधित एक पुस्तक “जंगल हम बचाएंगे” प्रदान की गई।

Wildlife Awareness Program Ramgarh : वन्य जीवों के संरक्षण पर ज़ोर

इस अवसर पर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह, वन्य जीवों और प्रकृति के प्रति प्रेम एवं करुणा जागृत करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने वन्य जीवों को प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

वन्य जीव सप्ताह का विषय

रामगढ़ रेंज के बीट एवं कार्यालय प्रभारी चंद्र किशोर बड़ोनी ने वन्य जीव सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिवर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 का विषय “सेवा पर्व – प्रकृति के प्रति सेवा और उत्तरदायित्व” पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के बारे में व्यापक जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में बच्चों को वन्य जीवों की महत्ता समझाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ रेंज अजय कुमार ध्यानी, वन दरोगा तिलक सिंह, बीट एवं कार्यालय प्रभारी चंद्र किशोर बडोनी, बीट प्रभारी बृजमोहन, विपिन राणा, कंप्यूटर ऑपरेटर बलवंत खोलिया, बीट सहायक विकास एवं अमित सहित विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, भोजन मातायें लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा तथा अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *