Uttarakhand Teacher Travel Leave 2026: उत्तराखंड में शिक्षकों को सौगात, अब साल में मिलेगा 2 दिन का ‘यात्रा अवकाश’, संगठन चुनाव में भी बड़ा बदलाव

Rajesh Pandey

Uttarakhand Teacher Travel Leave 2026: देहरादून, 26 मार्च 2026ः शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों पर मुहर लगाते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। अब शिक्षक न केवल लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रतिनिधि चुन सकेंगे, बल्कि उन्हें अपने गृह जनपद जाने के लिए साल में दो दिन का विशेष अवकाश भी मिलेगा।

Uttarakhand Teacher Travel Leave 2026: शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश के कई शिक्षक अपने गृह जनपद से दूर दूसरे मंडलों (गढ़वाल से कुमाऊं और कुमाऊं से गढ़वाल) में तैनात हैं। लंबी दूरी के कारण उन्हें घर आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी और उन्हें अपने निजी अवकाश खर्च करने पड़ते थे। वित्त एवं कार्मिक विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद शिक्षकों को वर्ष में एक बार दो दिन का विशेष यात्रा (उपार्जित) अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

Uttarakhand Teacher Travel Leave 2026: राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में सभी शिक्षकों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लंबे समय से शिक्षक मांग कर रहे थे। आम चुनाव में पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव की सहमति प्रदान कर दी है, जिससे हर शिक्षक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलेगा और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व लोकतांत्रिक बनेगी। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षक संघ के चुनाव में सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिलना शिक्षकों की एक बड़ी उपलब्धि है। नई व्यवस्था से शिक्षक संघ का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और शिक्षकों की आवाज को सीधा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

“शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और संगठन का ढांचा मजबूत होगा। साथ ही, यात्रा अवकाश के निर्णय से शिक्षकों की व्यवहारिक समस्याओं का समाधान होगा।”  डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को इन दोनों निर्णयों को यथाशीघ्र प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक शासनादेश (Government Order) जारी कर दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *