Dehradun Polytechnic Job Fair: देहरादून में 2 अप्रैल को मेगा रोजगार मेला, 70 बड़ी कंपनियां देंगी पॉलीटेक्निक छात्रों को नौकरी

Rajesh Pandey

Dehradun Polytechnic Job Fair: देहरादून , 31 मार्च, 2026ः उत्तराखंड के पॉलीटेक्निक छात्रों के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग दो अप्रैल को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, पित्थुवाला (देहरादून) में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इस मेले में देश-विदेश की 70 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी, जो सीधे कैंपस से ही मेधावी युवाओं का चयन करेंगी। इसके बाद, दूसरा रोजगार मेला कुमाऊं मंडल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वहां के पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी समान अवसर प्राप्त होंगे।

गढ़वाल मंडल के 1200 छात्रों को मिलेगा मौका

Dehradun Polytechnic Job Fair: इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के पहले चरण में गढ़वाल मंडल के 39 सरकारी और सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सिविल, मैकेनिकल, आईटी, सीएसई, एआईएमएल (AIML) और फार्मेसी जैसे विभिन्न ट्रेडों के करीब 1200 छात्र इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। राहत की बात यह है कि जो छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उन्हें भी इस मेले में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

नामचीन कंपनियां पहुंचेंगी

Dehradun Polytechnic Job Fair: रोजगार मेले की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें टीवीएस मोटर्स, रिलायंस जियो, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, अपोलो फार्मेसी, अकम्स ड्रग्स, हायर अप्लायंसेज और हैवल्स जैसी कंपनियाँ पहुँच रही हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता को परखने के लिए कंपनियाँ लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और स्किल टेस्ट का सहारा लेंगी।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड्स उत्साहजनक रहे हैं। विभाग ने बताया कि पूर्व में आयोजित मेलों के माध्यम से 1072 छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है, जिसमें बेंगलुरु की थॉटवर्क्स टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों ने छात्रों को 8 लाख रुपये सालाना तक का भारी-भरकम पैकेज दिया है।

प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस पहल को युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को पूरी तरह रोजगार से जोड़ना है। गढ़वाल के बाद ऐसा ही बड़ा मेला कुमाऊं मंडल में भी आयोजित किया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश के युवाओं को समान अवसर मिलें और वे आत्मनिर्भर बन सकें।”

प्रमुख बिंदु:

  • दिनांक: 02 अप्रैल, 2026

  • स्थान: राजकीय पॉलीटेक्निक पित्थुवाला, देहरादून

  • सहभागी: 70 कंपनियाँ और 1200 छात्र

  • पंजीकरण: अब तक 1000 से अधिक छात्र करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *