Uttarakhand Technical Education Expansion: उत्तराखंड में इन जगहों पर खुलेंगे आठ नये पॉलिटेक्निक कॉलेज

Rajesh Pandey
Uttarakhand primary teacher counseling

Uttarakhand Technical Education Expansion: देहरादून, 25 मार्च, 2026ः कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मिले नए विभाग तकनीकी शिक्षा की पहली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए कई बड़े निर्णयों की घोषणा की।

Uttarakhand Technical Education Expansion: डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के समस्त कैंपस कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द डीपीसी (DPC) कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने पर विशेष जोर दिया गया।

इन क्षेत्रों में खुलेंगे 8 नए संस्थान

Uttarakhand Technical Education Expansion: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आठ नए पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना की जाएगी। ये संस्थान निम्नलिखित स्थानों पर प्रस्तावित हैं:

  1. चोपता (रुद्रप्रयाग)

  2. पोखरी (चमोली)

  3. पौड़ी एवं सतपुली (पौड़ी)

  4. नई टिहरी

  5. टिपली (उत्तरकाशी)

  6. कपकोट (बागेश्वर)

  7. पिथौरागढ़

मंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता (Quality Control) का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन संस्थानों में छात्रावास (Hostel) की आवश्यकता है, उनकी डीपीआर (DPR) तैयार कर शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय प्रगति की निगरानी के लिए अब प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पुरानी योजनाओं के साथ-साथ नवाचार (Innovation) पर भी विचार-विमर्श होगा। बैठक में संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, कुलसचिव डॉ. राजेश उपाध्याय, निदेशक प्रो. विजय कुमार, प्रो. संतोष कुमार, देशराज, मुकेश पांडे सहित तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *