By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Dehradun Free Library: सुमित प्रजापति ने बनाई 60 हजार किताबों की लाइब्रेरी, निशुल्क वितरण और पढ़ने की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > Dehradun Free Library: सुमित प्रजापति ने बनाई 60 हजार किताबों की लाइब्रेरी, निशुल्क वितरण और पढ़ने की सुविधा
Blog LiveCareereducationNewsUncategorized

Dehradun Free Library: सुमित प्रजापति ने बनाई 60 हजार किताबों की लाइब्रेरी, निशुल्क वितरण और पढ़ने की सुविधा

Rajesh Pandey
Last updated: July 12, 2025 10:29 pm
Rajesh Pandey
9 months ago
Share
SHARE

Dehradun Free Library

देहरादून, 12 जुलाई, 2025। राजेश पांडेय

Dehradun Free Library: “एक युवक शाम से पूरी रात लाइब्रेरी में ही रहता था। हमने सीसीटीवी में देखा कि वो रात को लगभग दो बजे तक पढ़ाई करता और वहीं सो जाता था। सुबह लाइब्रेरी के टॉयलेट- बाथरूम इस्तेमाल करता और फिर दिनभर के लिए चला जाता था। शाम को वापस लाइब्रेरी में आता और फिर सुबह ही वापस जाता। हमने कई दिन तक उस युवक को नोटिस किया कि वह पूरी रात यहीं लाइब्रेरी में बिताता है।”

“जब हमने उससे पूछा कि रात को तुम अपने घर क्यों नहीं जाते। उसने बताया कि देहरादून में मेरे पास कोई घर नहीं है और न ही मेरे पास इतने पैसे हैं कि कोई कमरा किराये पर ले पाऊँ। मुझे गांव में परिवार के लिए भी पैसे भेजने होते हैं। दिनभर किसी शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं देता हूं और कंपीटिशन की तैयारी कर रहा हूं। दिनभर ड्यूटी करके शाम को लाइब्रेरी में आ जाता हूं। मुझे यहां कंपीटिशन की तैयारी करने के लिए किताबें मिल जाती हैं और रात को रुकने का ठिकाना भी।”

जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सुमित प्रजापति रेडियो केदार से वार्ता में यह किस्सा साझा करते हुए बताते हैं, हमने युवक की लगन और मेहनत पर खुशी व्यक्त करते हुए उसको लाइब्रेरी और वहां मौजूद संसाधनों को इस्तेमाल करने की छूट दे दी। बाद में, उस युवक की मेहनत रंग लाई और सरकारी सेवा में उसका चयन हो गया। यह वाकया लगभग डेढ़ साल पहले का है।”

करीब 30 साल के सुमित देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम का संचालन करते हैं। प्रतिदिन 24 घंटे खुली रहने वाली इस लाइब्रेरी में 60 हजार से ज्यादा किताबें हैं। खास बात यह है कि यह लाइब्रेरी पूरी तरह से निशुल्क हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए यहां आने वाले युवा ही इसके संचालन एवं प्रबंधन में सहयोग करते हैं।

फिजिक्स में एम.एससी. गोल्ड मेडलिस्ट प्रजापति बताते हैं, लाइब्रेरी का संचालन वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से होता है। एक वरिष्ठ नागरिक, जो बाहर रहते हैं, ने हमें लाइब्रेरी के लिए जगह दी है। एक और सीनियर सिटीजन ने अपने जन्मदिन पर हमें एक सौगात देने के लिए कहा था। हमने उनसे लाइब्रेरी के विस्तार में सहयोग देने को कहा था। अभी तक हमारे पास लगभग सवा सौ युवाओं के लिए सीटिंग की व्यवस्था है। उनके सहयोग से यह लगभग दोगुनी यानी ढाई सौ युवाओं के लिए हो जाएगी। उम्मीद है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह तक हमारी लाइब्रेरी इन संसाधनों से पूर्ण होगी।

पहले हरियाणा के करनाल में रहने वाले सुमित ने अपनी पढ़ाई वहीं की। कुछ साल पहले पिता के साथ देहरादून आ गए। पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं और सुमित उनको सहयोग करते हैं। बताते हैं कि हमारा ट्रस्ट कपड़े इकट्ठे करके आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को निशुल्क वितरित करता था। एक बार, किसी ने कपड़ों के साथ हमें किताबों से भरा बैग भी दे दिया। किताबें हमारे किसी काम की नहीं थीं। हमने इनको किसी कबाड़ वाले को देने के लिए एक तरफ रख दिया। पर, एक दिन कुछ बच्चे हमारे पास आए, जिनको कपड़े नहीं बल्कि हमारे पास एक कोने में रखी किताबें चाहिए थीं। उन्होंने हमसे कहा, क्या ये किताबें हम ले जाएं।

Read Also: Yogacharya Rekha Raturi: देहरादून की रेखा ने योगशक्ति से दी मौत को मात, साइकिल से कीं केदारनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर की यात्राएं

सुमित ने बताया, मैंने उनसे कहा, हां…, तुम ये किताबें ले जा सकते हो। पर, क्या तुम इन किताबों को कबाड़ में बेचोगे। तो उन बच्चों से जो जवाब मिला, उसने मेरे जीवन को एक बड़ा उद्देश्य दे दिया। उन बच्चों का कहना था, भैया… हमारे लिए ये किताबें कबाड़ नहीं हैं। हमारे पास किताबें खरीदने के लिए पैसा नहीं है। ये किताबें हमारे काम की हैं। ये हमारी कक्षा की किताबें हैं।

रेडियो केदार को सुमित ने बताया, उस दिन से हमने सोच लिया कि अब कपड़ों से ज्यादा किताबों पर काम करेंगे। हमने अपने सभी स्वयंसेवियों से किताबें इकट्ठा करके एक लाइब्रेरी बनाने की अपील की। करीब पांच साल पहले वर्ष 2020 में स्थापित यह लाइब्रेरी आज तक निशुल्क चल रही है। हमारे पास स्कूलों के बच्चे अपनी पहले की कक्षा की किताबें देकर जाते हैं और आगे की पढ़ाई के लिए किताबें लेकर जाते हैं। ऐसा नहीं है कि हम उन्हीं को किताबें देते हैं, जिनसे हम किताबें लेते हैं। हमारे यहां आने वाला कोई भी बच्चा खाली हाथ नहीं जाता। अभी तक हम 35 हजार से अधिक किताबें निशुल्क वितरित कर चुके हैं। हम बाकायदा किताब पर स्टैंप लगाते हैं, जिसमें नंबर होता है। इसका पूरा रिकार्ड हमारे पास मौजूद है।

ऐसा नहीं कि सरकारी विद्यालयों की ही किताबें हैं, हम सीबीएसई सहित सभी बोर्ड की किताबें रखते हैं। किताबें लेने आने वाले बच्चों की संख्या फरवरी से बढ़ जाती है। हमारा उद्देश्य है कि किताबों के बिना किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने, शांत माहौल में पढ़ाई करने के लिए वर्तमान में लगभग सवा सौ युवा लाइब्रेरी में आ रहे हैं।

वो बताते हैं, जगतबंधु सेवा ट्रस्ट ने श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से अपने सेवा कार्यों को बढ़ाया है। हम अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से उत्तराखंड के गांवों में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं ऑपरेशन शिविरों का आयोजन करते हैं। जरूरतमंदों को विशेष उपकरण  भी वितरित किए जाते हैं।

You Might Also Like

अब मुझे मां कहलाने पर दुख होता है
सूर्याधार गांवः पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा खेत बंजर, किसान बेरोजगार
How Small Businesses Are Fighting Inflation and Fear of a Recession
क्लीन टॉयलेट्स चैलेंजः सम्मानित होंगे सर्वश्रेष्ठ मॉडल शौचालय
जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा: विकासनगर में ‘डिजिटल समावेशन और सतत विकास’ पर विशेष कार्यक्रम
TAGGED:charitable trustcommunity servicecompetitive examsDehraduneducationeducation for allfree libraryJagatbandhu Seva Trustreading roomSocial workSumit Prajapatiunderprivileged studentsUttarakhandvolunteer
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Uttarakhand Cooperative University Campus: उत्तराखंड में खुलेगा अमूल के संस्थापक त्रिभुवनदास के नाम पर सहकारी विश्वविद्यालय का कैंपस
Next Article IIM Kashipur leadership training: आईआईएम काशीपुर में प्राचार्यों को मिलेगा प्रबंधन और नेतृत्व का प्रशिक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?