Featured

कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की प्रधानमंत्री ने

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्‍यक कदमों की योजना बनाने और उन पर अमल सुनिश्चित करने के लिए गठित उच्‍चाधिकार प्राप्त समूहों की एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता और आइसोलेशन एवं क्‍वारंटाइन की उचित सुविधाओं के साथ-साथ रोग के फैलाव पर पैनी नजर रखने तथा परीक्षण (टेस्टिंग) एवं गहन देखभाल संबंधी प्रशिक्षण के लिए की गई देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा है कि उन्‍होंने संबंधित समूहों और अधिकारियों को पीपीई, मास्क, दस्ताने (ग्‍लव्‍स) और वेंटिलेटर जैसे सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का पर्याप्त उत्पादन, खरीद एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button