By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: चिट्ठियों से ट्वीटर तकः हरीश रावत की सियासत का अंदाज नहीं बदला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > चिट्ठियों से ट्वीटर तकः हरीश रावत की सियासत का अंदाज नहीं बदला
AnalysisElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

चिट्ठियों से ट्वीटर तकः हरीश रावत की सियासत का अंदाज नहीं बदला

Rajesh Pandey
Last updated: December 24, 2021 1:29 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
देहरादून। राजनेताओं की लोकप्रियता का अंदाजा सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स देखकर लगाया जाता है। सबकुछ बदल रहा है और उत्तराखंड में डिजीटल तकनीकी का सबसे ज्यादा लाभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उठा रहे हैं। चुनावी दौर में रावत के आगामी कार्यक्रम क्या हैं, वो कहां जा रहे हैं, किन लोगों से मिल रहे हैं सहित जनता और कार्यकर्ताओं से उनका संवाद सोशल मीडिया पर निरंतर मिलता है।
कुल मिलाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने तकनीकी के साथ कदम तो बढ़ाएं हैं, पर उनकी सियासत का तरीका आज भी वैसा ही है, जैसा पहले था। आजकल उनके ट्वीट मीडिया में सुर्खियां बन रहे हैं, पहले उनकी चिट्ठियां सियासी माहौल गरमाती थीं।
ट्वीटर और फेस बुक पर क्लिक करते ही उनके सवाल, मन की बात, संकेतों में किए गए सियासी हमले जगजाहिर हो जाते हैं, पर वर्षों पहले जब सियासत डिजीटल पर ज्यादा नहीं थी, तब रावत चिट्ठियों का सहारा लेते थे।
मीडिया में आठ साल पुरानी एक खबर से अंदाजा हो जाएगा, रावत का सियासत करने का अंदाज नहीं बदला। 2012 के चुनाव के बाद विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाए जाने का हरीश रावत ने काफी विरोध किया था। उस समय रावत ने कहा था, उनकी कांग्रेस छोड़ने की कोई योजना नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री पद पर अपने दावे के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
  • Uttarakhand election 2022: कांग्रेस में विवाद के पीछे टिकटों का बंटवारा तो नहीं
  • Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत के ट्वीट का भाजपा ने इस तरह दिया जवाब
मई, 2013 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार थी और विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री थे। उस समय केंद्रीय मंत्री रहे रावत अपनी ही पार्टी की सरकार पर सियासी हमले कर रहे थे। डिजीटल का दौर उतना नहीं था, इसलिए रावत चिट्ठियों का सहारा लेते थे। 20 मई, 2013  खबर पर नजर डालते हैं- जिसके अनुसार, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के बीच तनातनी चल रही थी।
  • प्रेशर पॉलिटिक्स में जुटे हरीश रावत, उक्रांद के नेताओं से मुलाकात
  • हरीश रावत के ट्वीट ने खोला कांग्रेस में अंतर्कलह, लोग बोले- दूसरी पार्टी बना लो या ज्वाइन कर लो
  • पूर्व सीएम हरीश रावत के मन में ये दो सवाल क्यों उठ रहे हैं?
रावत ने 2013 के नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय योजनाओं के लिए जमीन न मिलने पर राज्य सरकार को घेरा था। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चिट्ठी लिखकर प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा दिया था। कांग्रेस के एक खेमे ने तो निकाय चुनाव में हार का ठीकरा चिट्ठी बम पर ही फोड़ा था।
तीन जनवरी 2014 की एक और खबर, जिसका शीर्षक है- अपनी सरकार से ‘बगावत’  कर रहे रावत। इसके अनुसार, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर उत्तराखंड सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। रावत ने गन्ना मूल्य की बाबत मुख्यमंत्री को एक कड़ी चिट्ठी भेजकर रोष जाहिर किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा था, जो मूल्य सरकार ने तय किया है, चीनी मिल उससे भी कम दे रहे हैं। इसलिए सरकार किसानों के साथ न्याय करे। 31 दिसम्बर,2013 को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भेजी चिट्ठी में हरीश रावत ने कहा था, सरकार ने 285 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना मूल्य निर्धारित किया था, लेकिन किसानों को चीनी मिले 260-265 रुपए की दर से गन्ना क्रय कर रही हैं।
ये कुछ खबरें थे, जिनसे पता चलता है कि हरीश रावत कांग्रेस में अपनी बातों को मनवाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स करते रहे हैं।
हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसको सही मानते हैं, उनका कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। नवगठित राज्य में कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
2002 में उनको मुख्यमंत्री पद नहीं मिला। हालांकि, उनको मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जगह मिली थी। 2012 में भी विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया गया। बाद में, विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद मिला। वर्तमान परिदृश्य में राजनीति में पद महत्वपूर्ण है, इसलिए रावत अपनी बात रखने के लिए दबाव बना रहे हैं तो इसमें हर्ज ही क्या है।

You Might Also Like

गैरसैंण के विकास के लिए अगले दस वर्षों में 25 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगेःमुख्यमंत्री
उत्तराखंड चुनावः कांग्रेस में चले घटनाक्रम पर लेखिका अद्वैता काला ने किया ट्वीट
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन करें
Uttarakhand: राज्य महिला आयोग में 14 सदस्य नामित, देखें लिस्ट
पंडित अतुल कंडवाल का लेखः अर्पण, तर्पण, समर्पण का पर्व है पितृपक्ष
TAGGED:Harish RawatHarish Rawat followersManmohan SinghVijay Bahuguna
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत के ट्वीट का भाजपा ने इस तरह दिया जवाब
Next Article दिल्ली में बैठक के बाद रावत बोले, उत्तराखंड चुनाव को लीड करूँगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?