By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: किनगोड यानि औषधियों का भंडार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > किनगोड यानि औषधियों का भंडार
Analysis

किनगोड यानि औषधियों का भंडार

Rajesh Pandey
Last updated: January 24, 2017 9:55 am
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

उत्तराखंड में किनगोड जंगलों में और रास्ते के किनारे बहुतायत में देखा जाता है। वैसे तो इसका औषधि के अलावा अन्य कोई उपयोग नहीं है, केवल राहगीर व स्कूली बच्चे इसके फलों को खाते हैं।

डॉ. राजेन्द्र डोभाल महानिदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्,उत्तराखंड 

किनगोड का वैज्ञानिक नाम Berberis aristata है तथा यह Berberidaceae कुल का पौधा है। यह 1000 से 25000 समुद्र तल से ऊपर तक पाया जाता है। इसे आयुर्वेद में दारूहल्दी के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में किनगोड को विभिन्न बिमारियों के निवारण के लिये प्रयुक्त किया जाता है तथा शरीर Mineral deficiency के साथ-साथ किनगोड Anti- inflammatory गुण तथा Immune Potent Plant भी है। किनगोड वैसे तो यूरोप, अफ्रिका, एशिया, उत्तरी अमेरीका, कैनडा कोलम्बिया मे भी पाई जाती है। पूरे विश्व मे किनगोड की लगभग 1700 जेनेरा 656 प्रजातिया पाई जाती है। भारत में किनगोड की 3 जेनरा लगभग 68 प्रजातियाँ पाई जाती है तथा 95% प्रजातियाँ केवल हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है। कुल 656 प्रजातियां में 77 प्रजातियां भारत में ही पाई जाती है तथा केवल उत्तराखण्ड में ही किनगोड की लगभग 22 प्रजातियां पाई जाती है।

आयुर्वेद में किनगोड से “Rasaot” नामक दवा बनाई जाती है जिसको Piles के लिये भी प्रयोग किया जाता है। सबसे महत्वपूर्ण किनगोड में मौजूद सक्रिय घटक “Berberine 2.23%” मधुमेह के निवारण के लिये प्रयुक्त किया जाता है। Berberine शरीर में Insulin स्राव को बढ़ाता जो कि लीवर में Glycogen के स्तर को कम करता है। पारम्पारिक रूप से किनगोड त्वचा रोग, अतिसार, जॉन्डिस, आंखों के संक्रमण, जीवाणु, विषाणु नामक व अन्य कई बिमारियों के निवारण के लिये लाभकारी पाया जाता है। Global journal of pharmacology (2009) के अनुसार किनगोड में कुछ Alkaloids के उपस्थिति से इसे Colon Cancer के उपचार हेतु भी प्रयोग किया जाता है। जहां तक किनगोड में मौजूद पोषक तत्व तथा मिनरल्स की बात की जाय तो इसमें प्रोटीन-3.3% फाइबर-3.12% कार्बोहाइडेटस-17.39mg/100gm, विटामिन-C 6.90 mg/100gm, मैग्निशयम 8.4mg/100gm पाये जाते है। 

किनगोड भारत में ही नहीं अपीतु चीन में भी प्रचीन समय लगभग 3000 वर्ष पूर्व से ही औषधि तथा विभिन्न औषधि निर्माण में प्रयोग की जाती है। आयुर्वेद औषधि में वर्तमान समय में किनगोड की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। आयुर्वेद औषधि निर्माण में किनगोड का इतना महत्व है कि एक ही किनगोड से न जाने कितने तत्व निकाले जाते है। जैसे किनगोड की जड़ तथा तने की छाल से Berberine, Aromolin, Palmotine, Oxycanthine, जड़ से Calumbamine, Umballiatine, तथा Hydrastine, Karachine, फल से Citric Acid तथा Mallic acid फूल से E-caffic acid, quercetin, Rutin, Heart word से n-docosane lanost -5-en-3 beta-ol को आयुर्वेद मे औषधि निर्माण में औद्योगिक रूप से उपयोग किया जाता है।

आज भारत विश्व बाजार मे आयुर्वेद तथा आयुर्वेदिक उत्पादों में अग्रणी स्थान रखता है। किनगोड को ही भारत मे नही अपितु सारे विश्व मे उत्पाद बनाये जाते है व कच्चे रूप में भी वेचा जाता है। Nature & Nature, health care, green Health products, Herbal health care, etc. अन्य कई कंपनियों द्वारा किनगोड के 100-1500 /Kg की दर से बेचा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार मे किनगोड का पाउडर 10-15 डालर प्रति Kg की दर से बेचा जाता है। वर्तमान दौर मे Plant Based Drugs बढ़ती मांग न केवल भारत के ही अपीतु पूरे विष्व भर मे है, इसके परिणामस्वरुप किनगोड जैसे बहुगुणी औषधीय पौधे की महत्ता काफी बढ जाती है जो प्रदेश की आर्थिकी का बेहतर साधन बन सकती है। वैकल्पिक चिकित्सा (Herbal markets) विगत कुछ दषको से विश्व में आर्यूवेद औषधि तथा कच्ची Plant material की मांग लगातार बढ रही है ।Afro-Assian तथा Latin American जैसे देशो मे जो विश्व हर्बल उत्पाद मे मुख्य भूमिका रखते हैं।

वर्षा 2001 के एक अध्ययन के अनुसार हर्बल का बाजार 62 Billion अमेरीकी डालर रहा था, चीन मे विश्व बाजार national policy on Traditional Chinese medicine की वजह से सबसे ज्यादा निर्यातक देश रहा है। जबकि भारत विश्व बाजार मे हर्बल निर्यातको मे दूसरे स्थान पर रहा है। भारत में हर्बल क्षेत्र व उत्पादक होने के बावजूद भी Value addition मुख्या समस्या रही है जिससे विश्व बाजार मे निर्यात कम हो रहा है। विश्व का कुल हर्बल बाजार 75.9/Million अमेरिकी डालर रहा है जिसमे चीन 200 million निर्यात के साथ प्रथम निर्यातक देश तथा Hong_Kong 17 प्रतिशत, चीन 21 प्रतिशत, अमेरीका 14 प्रतिशत, जापान 10 प्रतिशत योगदान है। हर्बल उत्पाद का विश्व मे सबसे बडा बाजार यूरोप तत्पश्चात फ्रांस, यू0 के0 तथा इटली रहे है। यूरोप विश्व की सबसे बडी हर्बल उत्पाद Industry जर्मनी मे स्थित है।

अभी भी विश्व की 80 प्रतिशत जनसंख्या पारंपरिक औषधियां ही प्रयोग करती है। विकसित देशो मे 1990 से वैकल्पिक चिकित्सा हर्बल सहित 60 प्रतिशत की दर से बढी है। वर्ष1990 मे अमेरिका मे ही हर्बल उत्पाद का वाजार 5 प्रतिशत से भी कम था जो वर्ष 2004 तक 60 प्रतिशत बढ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2000 की रिपोर्ट के अनुसार हर्बल उत्पाद का बाजार 62 Billion अमेरिकी डॉलर था जो वर्ष 2050 तक 50 Trillion अमेरिका डॉलर तक पहुंच जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन वर्तमान के अनुसार विश्व हर्बल बाजार 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रहा है। भारत में ही किनगोड की जड़ो का हर्बल उत्पादों के लिये लगभग 500 टन की खपत होती है तथा भारत सरकार 60-70 टन किनगोड की जड़ो का प्रतिवर्ष निर्यात करती।

किनगोड का प्रचीन समय से ही आयुर्वेद में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पारंपरिक रूप से विभिन्न बिमारियों के इलाज के साथ-साथ आयुर्वेद के विभिन्न प्रकार के औषधि में मुख्य अवयव के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्रिटिश Pharmacopoeia ने भी किनगोड से Orisol नामक दवाई बनाई है जो किडनी दर्द तथा किडनी Stone के निवारण के लिये प्रयोग की जाती है। किनगोड से Cisplatin तथा Rasaut नामक दवाई बनाई जाती है जो कि मूत्र रोग निवारण में प्रयुक्त की जाती है। Dermocept नामक आयुर्वेदिक क्रीम विभिन्न त्वचा रोगों के इलाज के लिये प्रयोग की जाती है। किनगोड की जड़ सिर्फ Berberine के उत्पादन के लिये किनगोड की जड़ का 600-700 टन उत्पादन प्रतिवर्ष किया जाता है। वर्ष 2008 में हर्बल उत्पाद का भारत 3 Million अमेरिकी डॉलर के निर्यात करता था ।

उत्तराखण्ड तो सम्पूर्ण प्रदेश ही हर्बल प्रदेश है जिसमे किनगोड के साथ-साथ अन्य कई हजार प्रकार की औषधीय गुणों वाले पौधे बहुतायत में पाये जाते है। यदि किनगोड को वैज्ञानिक विधि से उत्पादन तथा संरक्षित रूप से उगाया जाय तो उत्तराखण्ड भारत मे ही नहीं विश्व मे भी हर्बल उत्पाद मे अग्रणी स्थान पा सकता है तथा प्रदेश की राजस्व, रोजगार, पलायन की समस्या के सामाधान का एक महत्वपूर्ण साधन बन सकता है।

You Might Also Like

क्या आप जानते हैं ये बातें
कोविड-कचरे को कम कर सकती है आईआईटी मंडी की नई खोज 
Free transport service for persons with disabilities: दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू, अब हर बुधवार मिलेगी सुविधा
कितनी अलग लाइफ है पेंगुइन की
उत्तराखंड में ₹1055.57 करोड़ की 600 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
TAGGED:Anti- inflammatoryBerberis AristataGlobal journal of pharmacologyImmune Potent PlantLatin Americannewslive24x7.comUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मिलो से मिलिए
Next Article दोबारा मापेंगे माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?