प्रेशर पॉलिटिक्स में जुटे हरीश रावत, उक्रांद के नेताओं से मुलाकात

Rajesh Pandey
उक्रांद के नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से मुलाकात की। फोटो- पूर्व सीएम हरीश रावत के सोशल मीडिया पोस्ट से ली गई है
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट से पार्टी में अंतर्कलह सामने आ गई। इस ट्वीट के बाद एक ओर सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें वो उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं से बात कर रहे हैं। हालांकि रावत लिखते हैं, उक्रांद नेताओं ने आज सुबह उनके साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस राजनीतिक घटनाक्रम और सोशल मीडिया पर अंतर्कलह को साझा करने को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेशर पॉलिटिक्स से जोड़कर देखा जा रहा है। हरीश रावत के ट्वीट से स्पष्ट हो रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस में सबकुछ उनके अनुसार नहीं चल रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सोशल मीडिया पर खूब संवाद करते हैं। इन दिनों वो अपने मन की बात को खुलकर साझा कर रहे हैं। उनका एक ट्वीट उत्तराखंड की सियासी खबरों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मीडिया में उसको लेकर तमाम खबरें आईं। इस ट्वीट को हरीश रावत की बगावत और आलाकमान से नाराजगी के तौर पर देखा गया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व सीएम हरीश रावत को अपनी पार्टी बनाने या किसी और पार्टी को ज्वाइन करने या फिर विश्राम यानी संन्यास लेने की सलाह तक दे दी।
इस ट्वीट की चर्चा अभी शांत नहीं हुई थी कि कांग्रेस नेता रावत ने एक ओर सोशल मीडिया पोस्ट साझा की।

Contents
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट से पार्टी में अंतर्कलह सामने आ गई। इस ट्वीट के बाद एक ओर सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें वो उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं से बात कर रहे हैं। हालांकि रावत लिखते हैं, उक्रांद नेताओं ने आज सुबह उनके साथ शिष्टाचार भेंट की।इस राजनीतिक घटनाक्रम और सोशल मीडिया पर अंतर्कलह को साझा करने को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेशर पॉलिटिक्स से जोड़कर देखा जा रहा है। हरीश रावत के ट्वीट से स्पष्ट हो रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस में सबकुछ उनके अनुसार नहीं चल रहा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सोशल मीडिया पर खूब संवाद करते हैं। इन दिनों वो अपने मन की बात को खुलकर साझा कर रहे हैं। उनका एक ट्वीट उत्तराखंड की सियासी खबरों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मीडिया में उसको लेकर तमाम खबरें आईं। इस ट्वीट को हरीश रावत की बगावत और आलाकमान से नाराजगी के तौर पर देखा गया।सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व सीएम हरीश रावत को अपनी पार्टी बनाने या किसी और पार्टी को ज्वाइन करने या फिर विश्राम यानी संन्यास लेने की सलाह तक दे दी।इस ट्वीट की चर्चा अभी शांत नहीं हुई थी कि कांग्रेस नेता रावत ने एक ओर सोशल मीडिया पोस्ट साझा की।उन्होंने एक ट्वीट किया, आज देहरादून स्थित आवास पर प्रातः उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी एवं पूर्व विधायक/ अध्यक्ष श्री  पुष्पेश त्रिपाठी जी सहित उनके अन्य साथियों ने शिष्टाचार भेंट की।उनके इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं- एक यूजर ने तो यह तक कह दिया, यूकेडी से लड़ें, सही रास्ता है।हालांकि राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे से शिष्टाचार भेंट करते रहते हैं। पर, चुनावी दौर में रावत ने पार्टी के नेताओं से नाराजगी की बात साझा करने के बाद इस मुलाकात का जिक्र किया। इस पर चर्चा करना तो बनता है।
उन्होंने एक ट्वीट किया, आज देहरादून स्थित आवास पर प्रातः उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी एवं पूर्व विधायक/ अध्यक्ष श्री  पुष्पेश त्रिपाठी जी सहित उनके अन्य साथियों ने शिष्टाचार भेंट की।
उनके इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं- एक यूजर ने तो यह तक कह दिया, यूकेडी से लड़ें, सही रास्ता है।
हालांकि राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे से शिष्टाचार भेंट करते रहते हैं। पर, चुनावी दौर में रावत ने पार्टी के नेताओं से नाराजगी की बात साझा करने के बाद इस मुलाकात का जिक्र किया। इस पर चर्चा करना तो बनता है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *