News

Maharaja Agrasen sanstha: राजीव मोहन अग्रवाल निर्विरोध चुने गए ‘महाराजा अग्रसेन’ संस्था के अध्यक्ष

Rajiv Mohan Agarwal Maharaja Agrasen sanstha President: ऋषिकेश, 29 दिसंबर, 2025ः सामाजिक संस्था ‘महाराजा अग्रसेन’ की वार्षिक आम सभा का आयोजन ऋषिकेश में हुआ। इस दौरान संस्था की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए राजीव मोहन अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

Rajiv Mohan Agarwal Maharaja Agrasen sanstha President: सभा की शुरुआत में वर्तमान अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल ने पिछले एक वर्ष के दौरान संस्था द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों और कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात, कोषाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल ने वर्ष भर के आय-व्यय का पूरा हिसाब सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन

Rajiv Mohan Agarwal Maharaja Agrasen sanstha President: सत्र के दूसरे चरण में आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य नाम प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने राजीव मोहन अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पूर्ण रूप से अधिकृत किया गया है।इंद्र प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन महामंत्री अजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एस.पी. अग्रवाल, पी.के. गुप्ता, सुदामा सिंघल, गोविंद अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, अजय गर्ग, संजय बृजवासी, अशोक कुमार गुप्ता, डी.एन. अग्रवाल, बसंत गुप्ता, नवनीत गोयल, रविंद्र गुप्ता, नवदीप नागालिया और प्रदीप गुप्ता सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button