नींव अनाम है सदा

Rajesh Pandey

उमेश राय

श्रम और प्रेम के बिना,
जीवन की अर्थवत्ता नहीं…
पर,मूल व मौलिक रहता है आधार,
भले ही दिखता नहीं..
दिखते हैं फल व फूल इतराते हुए,
कंगूरे जो हैं.

मेहनतकश बना है मजदूर आज,
श्रम का पलड़ा है उसके हिस्से में,
पर विश्राम का पलड़ा उसके लिए बना ही नहीं.

नारी श्रम का मूल्य नहीं,उपभोग है केवल,
बच्चे भी सुविधा के उत्पाद बन गए हैं,
सिमटी बेज़ार दुनियां में दुबके हुए.
सब कुछ बिकाऊ है यहाँ,
उत्पादक भी वस्तु है वास्तविकता में अब.

विपणन की मानसिकता संवेदन को महसूस ही नहीं कर पाती,
सृजन को जनना होता है स्व-रूपांतरण कर,
जो गुणन-आकलन का मन समझ ही नहीं सकता.

निर्माता चाहे माता हो या ईश्वर,
वे प्रेमपूर्ण श्रमिक रहे मनुष्यता के
प्राथमिक प्रस्थान के.
सर्जना का उत्स कर्म के अनुष्ठान व स्वेद-संवेद के सार से ही रचा जा सकेगा,
उत्सव… जीवंत जीवन-नव! ..

शोषण का जीवन रहेगा भीषण,
यह जानता भू का कण-कण…
स्नेह के ताप पर तप्त श्रम ही लिखेगा,
सच्चा सचेत सुंदरतम जीवन-रण.
पसीने की बूंद ही फलती
कला का आज व कल,
जीवन कला है काल के अंदर,
चलो इस पथ पर हर पल- हर पल.

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *