By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: वह है हिन्दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Creativity > वह है हिन्दी
Creativity

वह है हिन्दी

Rajesh Pandey
Last updated: September 14, 2018 11:06 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE
  • हेमचंद्र रियाल

एक लड़की अपना घर परिवार छोड़कर आ जाती है। वह युवा है, सुंदर है, लावण्यता है उसमें। पहली बार मिली वह हिन्दी से। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो जाती है। हिन्दी भी सुंदर, लावण्यतायुक्त चेहरा लिए हुए है। उसमें भावुकता, सहृदयता, बुद्धिमता, श्रद्धा, करुणा, दया, सम्मान आदि का भाव है।

आंग्ला हिन्दी से कहती है, अरे हिन्दी मेरे पास न घर है, न रोटी है। मैं कैसे यहां आ गई। मुझे नहीं पता, वह मुझे लेकर आया, मैं उसका क्या नाम बताऊं। हिन्दी मेरी मदद कर दे। उसने मुझे बड़े सपने दिखाए थे, पर हिन्दी मैं क्या करूं। मुझे घर में जगह दे दो। मैं क्या बताऊं, मैं अपनी मां को पूछती हूं, हिन्दी ने कहा। आंग्ला बोली, मां कैसी होती है। हिन्दी बोली, मां अच्छी होती है, मां सुंदर होती है। तू जल्दी बात कर ले मां से। हिन्दी ने कहा, मुझे पता है, मां मना नहीं करेगी। मेरा घर बहुत बड़ा है। घर में हर दिशा में बड़े बड़े कमरे हैं। बागीचे हैं, झरने हैं घर में। घर देखकर तो तू बाग-बाग हो जाएगी, हिन्दी ने कहा।

हिन्दी अपनी मां संस्कृत से पूछती है। मां मेरी मुलाकात आंग्ला से हुई है। वह कौन है, मां पूछती है। हिन्दी ने कहा, मां वो बहुत सीधी लड़की है, जिसके पास न घर है, न रोटी है और वह किसी को नहीं जानती। मां ने सुना तो बोली, अरे बेटी ले आओ, जल्दी लाओ उसको। हिन्दी ने आंग्ला को घर में बुला लिया। उसने आंग्ला से कहा, मेरी मां कह रही है, जल्दी ले आओ उसको। घर में बहुत जगह है। मां तेरी मदद करनी चाहती हैं।

हिन्दी घर के गेट से भीतर दाखिल होती है और उसके साथ आंग्ला भी है। वह देखने में सुंदर है, लेकिन उसका अंतरभाव शुरू से बहुत अव्यावहारिक और रुढ़ है। अांग्ला का घर में प्रवेश होता है। आंग्ला का भाव व भाषा संस्कृत को समझ नहीं आते। संस्कृत मां है और मां ममता, मातृत्व व संसार की शक्ति है। आंग्ला अतिथि है और अतिथि देवो भवः की परंपरा का सम्मान करते हुए आंग्ला को घर में सम्मान दिया जाता है। उसे बेटी की तरह पुकारा जाता है।

आंग्ला सम्मान के बाद भी संस्कृत और हिन्दी से रुढ़ होकर व्यवहार करती है। वह हिन्दी से उसकी मां की शिकायत करती है। हिन्दी को तो मालूम है कि उसकी मां संस्कृत शालीन हैं, उनमें ममता का भाव विद्यमान है। हिन्दी संस्कृत की बेटी है, इसलिए उसमें भी मां के ही गुण हैं। वह भी अपनी मां की तरह संस्कारवान है। वह आंग्ला की बातों पर कोई ध्यान नहीं देती। वह आंग्ला को अतिथि मानकर उसका सम्मान करती है।

धीरे-धीरे आंग्ला और हिन्दी की दोस्ती गहरी होती जाती है। आंग्ला ने घर में अपना प्रभाव जमाना शुरू कर दिया। हिन्दी और आंग्ला की दोस्ती देखकर मां स्वयं हासिये पर चली जाती है। घर के कार्यों में भी आंग्ला का दखल बढ़ने लगता है। संस्कृत अपनी योग्यता, शालीनता को ध्यान में रखकर अपना काम करती रहती है। मां को हाशिये पर जाता देखकर हिन्दी की समझ में आता है, यह सब आंग्ला के व्यवहार से हो रहा है।

हिन्दी आंग्ला से पूछती है कि तुम मेरे घर में अपना प्रभाव क्यों जमा रही हो। वहीं संस्कृत आंग्ला को देखती रहती है कि उसका व्यवहार हिन्दी के साथ भी अच्छा नहीं है। लेकिन वह सोचती है कि एक दिन यह परिस्थिति सामान्य हो जाएगी। संघर्ष बढ़ता जाता है, आंग्ला घर के दक्षिण और पश्चिम वाले हिस्से पर अपना प्रभाव जमा लेती है। संस्कृत को बहुत दुख होता है। आंग्ला को आसपड़ोस के सभी लोग सम्मान देने लगते हैं। हिन्दी और संस्कृत अपने ही घर में उपेक्षित हो जाती हैं। हिन्दी व संस्कृत के व्यवहार, ज्ञान, योग्यता सहित कई गुणों की नकल करके आंग्ला अपने आप को मजबूत करती है। वह अपने प्रभाव को दिखाती है। वह संस्कृत और हिन्दी से कई बातें सीखती है।

संस्कृत एक दिन सफर करते हुए पुराने जानकार फ्रेंच से मिलती है। संस्कृत को देखकर फ्रेंच कहता है, आप कहीं देखे हुए लग रहे हो। संस्कृत ने पूछा, कौन मैं। फ्रेंच ने कहा,हां मैं आप ही की बात कर रहा हूं। नमस्तुभ्यं, आप संस्कृत तो नहीं हो। संस्कृत बोली, हां मैं संस्कृत हूं, पर आपने मुझे कैसे पहचाना। फ्रेंच ने कहा, आपके गुण, योग्यता, व्यवहार, सलीका, भाव प्रधानता आदि को देखकर।

फ्रेंच ने पूछा, आपके घर में कौन-कौन हैं। संस्कृत ने कहा, बहुत सारे लोग हैं घर पर। फ्रेंच ने पूछा, आपकी बड़ी बेटी हिन्दी क्या कर रही है। संस्कृत बोली, अभी कुछ नहीं कर रही। पहले यूएनओ ( संयुक्त राष्ट्र संघ) गई थी, अपने किसी प्रस्तुतीकरण के संदर्भ में। फ्रेंच ने खुश होकर कहा, वाह, आपको बधाई हो। संस्कृत ने कहा, वह यूएनओ की सदस्य बन गई है। लोगों ने उसे बहुत मान और सम्मान दिया है। बहुत अच्छा कर रही है हिन्दी।

फ्रेंच ने संस्कृत से पूछा, क्या आंग्ला भी आपके घर पर रहती है। संस्कृत बोली, हां वह हमारे ही घर पर रह रही है। आंग्ला हिन्दी के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। आंग्ला पूरे विश्व की भाषा बन रही है। वह पूजनीय हो रही है। फ्रेंच ने जवाब दिया, संस्कृत जी, पूजनीय वह होता है, जिसमें गुण होते हैं। जिसमें योग्यता होती है, भाव होता है। पूजनीय तो आप हो। आप दूसरों का सम्मान करती हो। आप और हिन्दी के प्रति मेरी सद्भावनाएं। आप साधुवाद की पात्र हो। हिन्दी और संस्कृत में पूरे विश्व का ज्ञान समाया है। जिसमें पूर्णता है, वह हैं हिन्दी और संस्कृत।

  • लेखक मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और शिक्षा के क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। 

You Might Also Like

काले तिल से आता है रूप में निखार
सपनों के साथ याद बनती सड़कें !
प्राकृतिक रेशे की कहानी- अल्मोड़ा से ज्योत्सना प्रधान की जुबानी
डॉ.कलाम के प्रेरणास्पद कोट्स
जानियेः केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव और दूरी
TAGGED:Hindi Daymotivational storynewslive24x7.comstories platform
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article नेवला की कहानी
Next Article आलसी और सपने देखने वाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?