By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: लघु कथाः नया साल मुबारक हो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Creativity > लघु कथाः नया साल मुबारक हो
CreativityFeatured

लघु कथाः नया साल मुबारक हो

Rajesh Pandey
Last updated: January 5, 2019 11:00 pm
Rajesh Pandey
7 years ago
Share
short stories
SHARE
  • अनीता मैठाणी

सड़क पर भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी, पर उसे इससे किंचित भी सरोकार ना था। उसे तो रोज की तरह घर से भेजा गया था बाजार, दुकानों के बाहर पड़े गत्ते-बत्ते उठा लाने को, जिससे उसके घर का चूल्हा जल सके और सिंक सकें चंद रोटियां। बाजार की बढ़ी हुई भीड़ पर सवालिया हो रही थे उसकी सुंदर आँखें। अन्य दिनों की अपेक्षा उसे आज रद्दी भी अधिक मिली था, कंधे पर झूलता झोला लगभग भर ही चुका था। तभी उसने देखा दो परिवार को बाजार में मिलते हुए और नया साल मुबारक कहकर गले लगते हुए। वो बुदबुदाई नया साल- नया साल मुबारक हो।

तभी उनमें से एक भद्र महिला ने उसे हाथ के इशारे से रूकने को कहा और सामने की बेकरी से एक्लेयर्स टाॅफी का एक पैकेट और चार पेस्ट्री पैक करवाकर उसके हाथ में थमाते हुए कहा- नया साल मुबारक हो, इसे घर ले जाकर खाना।

उसकी सुंदर आँखें खुशी से झिलमिलाने लगीं, उसके कंधे का झोला तो पहले ही भर चुका था, उसने आव देखा ना ताव वो तेज कदमों से अपनी बस्ती की ओर बढ़ने लगी। कुछ ही देर में वो अपनी बस्ती में पहुँच गई। तभी उसे पड़ोस के महेश और दिलीप चाचा दिखाई दिए, उसने कहा- चचा, नया साल मुबारक हो। वे दोनों बेसाख्ता खो-खो कर हंस दिए बोले- तुम्हें भी नया साल मुबारक हो मिन्नी बिटिया।

फिर उसने सारिका, तमन्ना, रंजन, कैलाश, पीकू अपने सब दोस्तों को आवाज लगाई और झोला बाहर रख कर बड़े शान से टिन शीट का दरवाजा अंदर को धकेल कर घर में दाखिल हुई। उसकी माँ जोर से चिल्लाई- अरे मिन्नी संभलकर बेटा, मालूम है ना कल रात दरवाजा लटक गया था मैंने जैसे-तैसे उसे अटकाया है।

मिन्नी हाथ का पैकेट एक ओर रखकर हाथ धोते हुए बोली- माँ तू किचकिच मत कर, पहले यहाँ आ औररर …… दोनों बांह खोले माँ से लिपटते हुए बोली- नया साल मुबारक हो माँ। माँ हंस दी बोली- मिन्नी तुझे भी नया साल मुबारक हो बेटा।

वो बोली- माँ क्या तू जानती थी आज नया साल मुबारक है, और जानती थी तो तूने मुझे बताया क्यूं नहीं और गले लगकर कहा क्यूं नहीं।

मिन्नी की माँ की आँखों में आंसू आ गए, वो बोली हम गरीबों का क्या नया साल और क्या नया साल मुबारक। मिन्नी बोली- माँ, ये मुबारक क्या होता है। माँ ने समझाया- मिन्नी, ये दुआ होती है कि तुम्हारा सब अच्छा हो। आज से नया साल 2019 शुरू हुआ ना, साल का पहला महीना जनवरी और आज पहली जनवरी है।

मिन्नी बोली- लो बोलो जब हम नया साल मुबारक ही नहीं कहेंगे तो नया साल मुबारक कैसे होगा मेरी प्यारी माँ।

वो जाकर पैकेट उठा लाई माँ को पकड़ाते हुए बोली- एक आंटी ने बाजार में मुझे ये देते हुए कहा- नया साल मुबारक हो, तो मेरा तो नया साल मुबारक हो गया। खोलो इसे, देखो तो इसमें क्या है।

पेस्ट्री और टाॅफियों का पैकेट देखकर वो खुशी से झूम उठी। हर पेस्ट्री के उसने दो-दो टुकड़े करवाये और अपने दोस्तों के साथ मिलकर खाया, टाॅफियां भी सबको बांटी गयी। मिन्नी को पूरा विश्वास हो चला है कि उसकी बस्ती में भी इस साल नया साल मुबारक हुआ है।

 

 

You Might Also Like

द्वितीय विश्व युद्ध तक जाती हैं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की जड़ें
कोविड-19ः एनबीटी ने उपलब्ध कराई किताबें डाउनलोड करने की सुविधा
उत्तराखंडः सरकार के तीन साल पर बोले धामी, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर प्रहार करते रहेंगे
कोरोना संक्रमण से बचाव कार्यों में लगे 68,457 कार्मिकों को चार-चार लाख का बीमा लाभः मुख्यमंत्री
सड़क खोदकर छोड़ने वाली एजेंसी के खिलाफ मुकदमा लिखाएं डीएम
TAGGED:Happy New Yearmotivational storynewslive
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article तक धिनाधिनः हम तो छू लेंगे आसमां
Next Article वो अजनबी…यादों के झरोख़ों से.. 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?