Blog LiveDoiwala NewsFeaturedNews

Doiwala News: इंटरव्यू एक चौकीदार का, जिनका रोजगार छिन गया

Interview of a watchman who lost his job

डोईवाला। डोईवाला बाजार में दस से 15 साल बतौर चौकीदार सेवाएं देने वाले दाताराम इन दिनों खाली बैठे हैं। लगभग 65 साल के दाताराम डोईवाला बाजार से लगभग छह किमी. दूर अपने घर पर हैं। कहते हैं, रातभर इतने बड़े बाजार की पहरेदारी और दिनभर दुकानदारों से मेहनताना इकट्ठा करना, मुश्किल का काम है। बड़ी मेहनत से महीने में छह-साढ़े छह हजार रुपये मिल पाते हैं। इससे भला तो घर पर ही सही हूं।

दाताराम उस समय लगभग 50 साल के थे, जब उन्होंने 2008 में डोईवाला बाजार में सेवाएं शुरू कीं। उस समय दुकानें भी इतनी ज्यादा नहीं थीं। बताते हैं, “दुकानों से 10 से 15 रुपये प्रति माह मिलते थे, यही कोई तीन- साढ़े तीन हजार इकट्ठे हो जाते थे।”

वो डोईवाला व्यापार मंडल का पत्र दिखाते हैं, जिसमें लिखा है, प्रति दुकानदार दाताराम को सौ रुपये प्रतिमाह भुगतान करेंगे। पर, उनको कुछ ज्वैलर्स और दुकानदार ही सौ रुपये देते हैं, सभी नहीं।

पूरे महीने सारा दिन कलेक्शन कर रहा था। इसके बाद रात दस से सुबह पांच बजे तक चौकीदारी करता था, दाता राम बताते हैं। मैंने तो व्यापार मंडल और पुलिस से भी कहा, मुझे एक जगह मेहनताना मिल जाए, दुकानों पर न जाना पड़े।

देखें फुल वीडियो-

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button