By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Video: सूर्याधार झील से आगे बढ़कर है एक गांव, जिसकी हैं बहुत सारी कहानियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > Video: सूर्याधार झील से आगे बढ़कर है एक गांव, जिसकी हैं बहुत सारी कहानियां
Blog LiveFeaturedUttarakhand

Video: सूर्याधार झील से आगे बढ़कर है एक गांव, जिसकी हैं बहुत सारी कहानियां

Rajesh Pandey
Last updated: February 11, 2022 10:27 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
देहरादून जिला का सेबूवाला गांव , जो तीन और से पहाड़ियों से घिरा है , यहां तरक्की की तमाम संभावनाएं मौजूद हैं। फोटो- डुगडुगी
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

Contents
मुगलों के जमाने से बसा हुआ गांव !लगभग डेढ़ किमी. पैदल रास्तानहीं छोड़ेंगे अपना गांव, यहां खींचा है भविष्य की योजनाओं का खाकामछली पालन से सालभर में दो से तीन लाख की बचतनदी का पानी पाइप में टेप करके खेतों को हराभरा किया

सूर्याधार झील (Suryadhar Lake) एक समय बहुत चर्चा में रही। पर, अभी हम इस झील पर बात नहीं कर रहे हैं। हमारी चर्चा का केंद्र है, इससे करीब ढाई किमी. आगे एक गांव, जिसके बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते। देहरादून जिले का यह छोटा सा गांव है, पर यहां संभावनाएं बड़ी हैं, जिनके आधार पर हम कह सकते हैं, स्वरोजगार, कृषि एवं पर्यटन गतिविधियों को लेकर इसको आदर्श गांव बनाया जा सकता है। इस गांव में तरक्की की बहुत सारी कहानियां हैं, जिनका जिक्र करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि तरक्की इन्हीं के इर्द गिर्द और इन्हीं के योगदान से बुनी जा सकती हैं।

देहरादून जिला स्थित सूर्याधार झील। फाइल फोटो- डुगडुगी

जाखन नदी से अंग्रेजों ने निकाली थी भोगपुर नहर

इस गांव को नाम सेबूवाला है, जो देहरादून जिला की सिंधवाल ग्राम पंचायत का हिस्सा है। तीन ओर से पहाड़ियों से घिरे गांव के बीच से होकर बहने वाली जाखन नदी, जो अनुपम नजारा पेश करती है, वो आपको बहुत कम देखने को मिलेगा। यह वही जाखन नदी है, जो सूर्याधार झील का निर्माण करते हुए डोईवाला ब्लाक के कई गांवों की हजारों हेक्टेयर भूमि का सींचती है। जाखन नदी से ही निकली एक धारा भोगपुर नहर है, जिसे अंग्रेजों ने बनाया था। बसंतपुर, भोगपुर होते हुए कभी सड़क के दोनों ओर बहती हुई दिखने वाली यह नहर अब भूमिगत हो गई है। भोगपुर से दो भागों में बंटकर बिशनगढ़, डांडी, बड़कोट माफी, झीलवाला, लिस्टराबाद, घमंडपुर सहित तमाम गांवों के खेतों में सिंचाई इसी नहर से होती है।

सूर्याधार झील से आगे बसंतपुर होते हुए भोगपुर जा रही अंग्रेजों के जमाने में बनाई गई नहर। फोटो- डुगडुगी

 

मुगलों के जमाने से बसा हुआ गांव !

सेबूवाला गांव को मुगलों के जमाने से बसा हुआ बताया जाता है, पर इस तथ्य के प्रमाण के तौर पर इतना ही कहा जाता है कि मुगलों के जुल्म से तंग आकर उस समय कुछ परिवार दिल्ली से आकर यहां बस गए थे। जिस जगह पर यह गांव है, वहां कभी घना जंगल था और उसमें शेर रहते थे। सैकड़ों वर्ष पहले आए लोगों ने जंगल काटकर रहने के लिए यहां बस्ती बनाई। हो सकता है, तब इस बस्ती को शेरोंवाला कहा जाता हो। बाद में समय के साथ-साथ शेरोंवाला नाम सेबोवाला और फिर सेबूवाला में तब्दील हो गया हो। फिलहाल तो हम यही जानते हैं, टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित पहाड़ की तलहटी में बहने वाली नदी के किनारे बसे गांव का नाम सेबूवाला (Sebuwala) है।

लगभग डेढ़ किमी. पैदल रास्ता

सेबूवाला आने के लिए सबसे पहले सूर्याधार झील पहुंचना होगा और फिर झील की दाईं ओर आगे बढ़ते हुए कंडोली गांव पहुंचेंगे।

भोगपुर से सूर्याधार झील पहुंचने का रास्ता एक जगह ऐसा है। फोटो- डुगडुगी

कंडोली गडूल ग्राम पंचायत का गांव है, जहां से सेबूवाला और इठारना सहित कई गांवों के लिए पगडंडीनुमा रास्ता है। कंडोली से करीब छह किमी. के कच्चे, संकरे रास्ते पर इठारना जा सकते हैं। कंडोली और सेबूवाला के बच्चे इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए इठारना इंटर कालेज ही जाते हैं।

देहरादून जिला के सेबूवाला गांव तक जाने के लिए कंडोली से लगभग डेढ़ किमी. पैदल रास्ता है। फोटो- डुगडुगी

कंडोली गांव तक कार से पहुंच सकते हैं। यहां से करीब डेढ़ किमी. पैदल चलना पड़ता है। कंडोली से सेबूवाला तक तीखा ढलान है और फिर पुल से जाखन नदी पार करके गांव में पहुंच सकते हैं।

नहीं छोड़ेंगे अपना गांव, यहां खींचा है भविष्य की योजनाओं का खाका

पहले सेबूवाला में पांच-छह परिवार रहते थे, पर अब दो परिवार ही स्थाई तौर पर रहकर खेतीबाड़ी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन कर रहे हैं। मेहर सिंह और परिवार के सदस्य यहां से करीब दस किमी. दूर भोगपुर में भी व्यवसाय के सिलसिले में नियमित रूप से आते जाते रहते हैं। उनका कहना है, हमने अपने गांव से पलायन नहीं किया।

यह भी पढ़ें- पलायन क्यों? अपनी ही बेची फसल को दोगुने में खरीदता है किसान

मेहर सिंह बताते हैं, पहले तो जाखन नदी पर पुल भी नहीं था। नदी पार नहीं कर सकते थे, इसलिए बच्चों की पढ़ाई के लिए भोगपुर में रहे, पर गांव से नियमित रूप से संपर्क बनाए रखा। वो अपना गांव नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि यहां स्वरोजगार एवं जैविक कृषि की बहुत सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने भविष्य के लिए बहुत सारी योजनाओं का खाका खींचा है, जिनमें गांव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना प्रमुख रूप से शामिल है।

देहरादून के सेबूवाला गांव निवासी मेहर सिंह को केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने उत्तराखंड शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया था। फोटो- डुगडुगी
मछली पालन से सालभर में दो से तीन लाख की बचत

मेहर सिंह ने वर्ष 2006 में यहां एक तालाब से मछली पालन शुरू किया था। इसके लिए मत्स्यपालन विभाग से सहयोग भी मिला था। बीच में बच्चों की शिक्षा के लिए उनको भोगपुर में ही रहना पड़ा, क्योंकि जाखन नदी को प्रतिदिन पार करने की दिक्कत थी। इस वजह से मत्स्यपालन प्रभावित हो गया। पर, बाद में फिर गांव लौटकर उन्होंने मछली पालन फिर से शुरू किया और अब उनके पास चार तालाब हैं, जिनमें से दो में तीन-तीन हजार मछलियां हैं। वहीं दो अन्य तालाब में मरम्मत कार्य चल रहा है, जिनमें लगभग छह हजार मछलियां पालने की क्षमता है।

देहरादून जिला के सेबूवाला गांव में मछली पालन के तालाब। फोटो- डुगडुगी

मेहर सिंह बताते हैं, उन्होंने अमेरिकन कार्प, कॉमन कार्प और रोहू मछलियां पाली हैं। इनका आहार महंगा है और सब्सिडी भी ज्यादा नहीं मिलती। लागत निकालने के बाद भी, उनको सालभर में लगभग दो से तीन लाख रुपये की बचत की संभावना रहती है।

यह भी पढ़ें- 82 साल के ‘युवा’ से सुनिए सवा सौ साल पुराने गांव की कहानी

बहते जल में मछली पालनः जाखन नदी का साफ पानी तालाबों प्रवाहित होता है। मेहर सिंह कहते हैं, उनका मत्स्यपालन ठीक उसी तरह है, जैसे नदी में मछलियां पलती हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि मछलियां उसी तालाब में रहती है, जहां उनको डाला गया है। यहां पानी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने तालाब की सुरक्षा के लिए ऊपर जाल भी नहीं बिछाया है। बताते हैं, यहां कोई खतरा नहीं है। चील, बाज जैसे पक्षी यहां नहीं हैं। आज तक कोई ऐसी घटना नहीं हुई कि किसी पक्षी ने मछलियों पर हमला किया हो। साफ पानी के तालाब में तैरती मछलियां आसानी से देख सकते हैं। सर्दियों के इन दिनों में मछलियां सतह पर रहना पसंद करती हैं।

देहरादून जिला के सेबूवाला गांव में मछली पालन का तालाब। फोटो- डुगडुगी

साफ पानी में काई भी नहीं जमती और ऑक्सीजन का स्तर भी बराबर रहता है, इसलिए उनको बतख पालन की जरूरत भी महसूस नहीं हुई। पानी बराबर बदलता रहता है, इसलिए काई भी नहीं जमती।

देहरादून जिला के सेबूवाला गांव में मछलियों के लिए तालाब में आहार डालते मेहर सिंह। फोटो- डुगडुगी

बताते हैं, मत्स्यपालन विभाग के संपर्क में रहते हैं। किसी रोग की दशा में दवाइयां मिल जाती हैं। मछलियों के मूवमेंट में भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने पिछली जुलाई में मछलियों के लगभग तीन हजार बच्चे तालाब में डाले थे, जिनसे एक साल में उत्पादन मिल जाएगा। उनका कहना है, हमारा गांव स्वरोजगार के लिए आदर्श गांव है।

नदी का पानी पाइप में टेप करके खेतों को हराभरा किया

जाखन नदी भले ही गांव के पास से होकर बहती हो, पर यह खेतों से बहुत नीचे है। वहां से पानी को खेतों तक पहुंचाना बहुत आसान नहीं था। ग्रामीणों ने गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले उस स्थान पर पानी को टेप किया, जहां नदी का स्तर गांव से ऊंचा है। जहां से पानी टेप किया जा रहा है, वो स्थान गडूल ग्राम सभा का हिस्सा है। नदी ने गडूल और सिंधवाल ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया है।

देहरादून जिला की सिंधवाल ग्राम पंचायत के सेबूवाला गांव में सिंचाई के लिए जाखन नदी का पानी पाइप में टेप करके लाया जा रहा है, यह व्यवस्था सात-आठ दशक पुरानी बताई जाती है। नदी से काफी ऊंचाई पर आरपार गुजरती पाइप लाइन को तारों से बांधा गया है। फोटो-डुगडुगी

यहां लगभग सात-आठ दशक पहले से पानी टेप किया जा रहा है, जो निरंतर जारी है। गांव की ऊंचाई पर नदी के आरपार तारों से बांधकर बिछाए पाइप देख सकते हैं, जिनमें हर समय गांव तक पानी पहुंचता है।

यह भी पढ़ें- Video: तीस फीट गहराई, आधा शरीर ठंडे पानी में, आठ घंटे काम

यही पानी गूल के माध्यम से खेतों और मछली तालाबों में पहुंच रहा है। जब पानी की जरूरत नहीं होती, तब बंधा लगाकर उसको वापस नदी में ही प्रवाहित कर देते हैं। बहुत शानदार और इंजीनियरिंग का कमाल है, नीचे बहती नदी के ऊपर बिछे पाइप में पानी के बहाव को देखना।….. जारी

You Might Also Like

अस्पतालों में सुरक्षा के लिए जल्द ही एसओपी बनेगीः स्वास्थ्य सचिव
हर मौसम, रोजाना बीस किलोमीटर साइकिल चलाती हैं ऋषिकेश की ग्रेजुएट जसोदा
दिव्यांग की शिकायत पर डीएम का एक्शन, तुरंत खाते में पहुंची आठ महीने से रुकी पेंशन
कालीमाटी के रघुवीर सिंह बोले, ताड़का और सूपर्नखा तो मेरा पीछा नहीं छोड़ते
सैनिक स्कूल समिति से संबद्धता को अब तक 194 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन, आवेदन जारी
TAGGED:Aadarsh GramFisheriesJakhan RiverMachhali PalanModel Village ProgramSebuwala GaonSuryadhar JheelSuryadhar lakeWhat are the steps to be taken to develop as a model village?What do you mean by model village?What is a model village in India?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अध्ययनः लगभग 5000 में से 60 ग्रहों में जीवन की संभावना!
Next Article Video: कहानी सेबूवाला कीः बंद पड़ी सौ साल पुरानी घराट भी चलेगी और बिजली भी पैदा होगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?