CareerFeaturedNewsUttarakhand

खुशखबरीः उत्तराखंड में शिक्षकों की सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे

सहायक अध्यापक (प्राइमरी) तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखंड के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (प्राइमरी) तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक अध्यापक (प्राइमरी) के 15 रिक्त पदों तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के 12 रिक्त पदों अर्थात कुल 27 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र मांगे हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 10.12.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 08 नवम्बर, 2024
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि 14 नवम्बर, 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर, 2024
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 23 फरवरी, 2025

अधिक जानकारी के लिए- पदनाम-सहायक अध्यापक(प्राइमरी) व सहायक अध्यापक(एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों के विज्ञापन हेतु क्लिक करें

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button