agricultureFeatured

उत्तराखंड में भूसे के रेट पर नियंत्रण नहीं हुआ तो डेयरी फार्मर आंदोलन करेंगे

देहरादून में प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिशन की बैठक में किया गया फैसला

देहरादून। उत्तराखंड में भूसे की आपूर्ति सामान्य नहीं होने तथा बढ़ते दामों से नाराज प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 17 मई देहरादून स्थित किसान भवन पर सभा करने का निर्णय लिया गया।

प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर ललित बाड़ाकोटी ने बताया, आज गुरुवार को एमकेपी सोसाइटी के सभागार में बैठक में भूसे के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त की गई। भूसे के दामों पर नियंत्रण नहीं होने से डेयरी फार्मर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भूसे की आपूर्ति भी सामान्य नहीं हो रही है। इससे डेयरी फार्मिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया, 17 मई को किसान भवन में बड़ी बैठक आयोजित करने पर विचार हुआ और यदि भूसे की आपूर्ति की स्थिति सामान्य नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी ।

बैठक में भूसे के विकल्पों पर भी चर्चा हुई । इस अवसर पर पीडीएफए पंजाब से संबंध प्रोग्रेसिव डेयरी सॉल्यूशन के प्रतिनिधि तरुण व सौरभ ने डेयरी संबंधी उत्पादों की जानकारी दी और पैक्ड भूसे और साइलेज की आपूर्ति में सहयोग देने को कहा।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button