By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Char Dham Yatra 2025 Uttarakhand: अक्षय तृतीया पर श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > Char Dham Yatra 2025 Uttarakhand: अक्षय तृतीया पर श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
FeaturedNewsReligion

Char Dham Yatra 2025 Uttarakhand: अक्षय तृतीया पर श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

Rajesh Pandey
Last updated: April 30, 2025 8:17 pm
Rajesh Pandey
12 months ago
Share
SHARE

Char Dham Yatra 2025 Uttarakhand

उत्तरकाशी, 30 अप्रैल, 2025
Char Dham Yatra 2025 Uttarakhand: श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार कोअक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री धामी यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। धार्मिक परंपराओं के अनुसार आज सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर श्री गंगोत्री धाम पहुंची। श्री गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने किया ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन और बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास

मां यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंची। धार्मिक विधि- विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर श्री यमुनात्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत के दर्शन किए तथा गंगा और यमुना नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन समारोहों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉं गंगा एवं यमुना के मंदिरों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने दोनों धामों में पहुंचीं लोक देवताओं की डोलियों से भी आशीष प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025 Uttarakhand) के लिए राज्य में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के आयोजन के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील भी की।

You Might Also Like

रिज्यूमे और बायोडाटा: जानिए इनमें क्या है अंतर और कैसे बनाएं बेहतरीन बायोडाटा
प्रेरणास्रोतः मणिपुर में सेब की खेती, लखीमपुर में केले के तने से हैंडबैग बना रहे
Uttarakhand Election 2022: AAP ने जारी की पहली लिस्ट, गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे कोठियाल
ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा के लिए बैंक मित्रों की नियुक्ति करें बैंकः सीएस
स्कूली शिक्षा में कृषि पाठ्यक्रम को लाने पर मंथन
TAGGED:Akshaya Tritiya 2025Char Dham Yatra 2025 UttarakhandChar Dham Yatra facilitiesGangotri Yamunotri opening 2025Green clean Char Dham YatraHelicopter flower showerPushkar Singh DhamiTraffic management Char DhamUttarakhand pilgrimage 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Oral Cancer Awareness: AIIMS Rishikesh में जुटे देशभर से 200 कैंसर विशेषज्ञ
Next Article UKPSC Syllabus: Uttarakhand Civil Judge और District Sports Officer Exam
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?