By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Char Dham Yatra food safety: नकली पनीर गिरोह पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 23 क्विंटल से अधिक पनीर जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > food > Char Dham Yatra food safety: नकली पनीर गिरोह पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 23 क्विंटल से अधिक पनीर जब्त
foodhealthNews

Char Dham Yatra food safety: नकली पनीर गिरोह पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 23 क्विंटल से अधिक पनीर जब्त

Rajesh Pandey
Last updated: April 29, 2025 10:15 pm
Rajesh Pandey
12 months ago
Share
SHARE

Char Dham Yatra food safety

देहरादून, 29 अप्रैल 2025: चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) और देहरादून पुलिस ने सहारनपुर से देहरादून तक फैले नकली पनीर के धंधे पर शिकंजा कसा। संयुक्त कार्रवाई में 23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सहारनपुर की एक अवैध फैक्ट्री को सील किया गया है।

Char Dham Yatra food safety

देहरादून जिला अधिकारी कार्यालय को सूचना मिली कि रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध पनीर पकड़ा है। जिला अभिहित अधिकारी मनीष सयाना और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। अपर आयुक्त ताजवर सिंह जग्गी ने सचल खाद्य विश्लेषणशाला (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) भेजी।

परीक्षण में पनीर में स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP) और फॉर्मलीन जैसे हानिकारक रसायन पाए गए, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।

 वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने रायपुर के तपोवन चौक स्थित क्वालिटी डेयरी से सात क्विंटल पनीर जब्त किया, जो विकासनगर के शाहरुख खान से लिया गया था। गोदाम में गंदी परिस्थितियों में रखा यह पनीर दुर्गंधयुक्त और खराब था। इसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्राः उत्तराखंड में ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू

ईश्वर विहार में छापेमारी: गुप्त सूचना के आधार पर FDA और रायपुर पुलिस ने ईश्वर विहार की एक दुकान पर छापा मारा। वहाँ एक पिकअप वैन से 1 क्विंटल 20 किलो और गोदाम से 6 क्विंटल नकली पनीर बरामद हुआ। परीक्षण में यह पनीर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया। दुकानदार अब्दुल मन्नान, रायपुर रोड, ईश्वर विहार, देहरादून और वाहन चालक आरिफ, बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह पनीर सहारनपुर के कासमपुर में मनोज, नरेंद्र चौधरी, और शाहरुख की अवैध फैक्ट्री से आया था।

सहारनपुर में फैक्ट्री सील: FDA और देहरादून पुलिस ने सहारनपुर प्रशासन के साथ मिलकर कासमपुर की फैक्ट्री पर छापा मारा। मंडलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, सहायक आयुक्त, उपजिलाधिकारी बेहट, और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 16 क्विंटल नकली पनीर, रसायन, और उपकरण बरामद किए। फैक्ट्री को सील कर पनीर नष्ट किया गया।

कुल बरामदगी:

  • 23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर
  • एक पिकअप वैन

 उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है, “यह कार्रवाई खाद्य तंत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। नकली पनीर जैसे ज़हरीले उत्पादों पर सख्ती और कठोर सजा सुनिश्चित होगी। जनता से अपील है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना प्रशासन को दें।”

अपर आयुक्त ताजवर सिंह जग्गी ने कहा, “जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।”

You Might Also Like

उत्कृष्ट अनुसंधानों के लिए ICAR-IISWC के वैज्ञानिक डॉ. कौशल और डॉ. इंदु रावत सम्मानित
चेन्नई में सीएम धामी, 10,150 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू साइन
Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: चार खिलाड़ियों को जापान में होने वाली एशिया चैंपियनशिप के सेलेक्शन कैंप का बुलावा
सीएम की अपील, त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें
एफटीवी एशियन फैशन टूरः एम्पावर सोसाइटी के सहयोग से पारंपरिक पहनावे की झलक
TAGGED:adulterated paneer DehradunChar Dham Yatra food safetyfake paneer UttarakhandSaharanpur paneer racketUttarakhand FDA raid
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article काटल गांव की यात्रा: भीमल की छाल को फेंक देते हैं, पहले खूब इस्तेमाल करते थे
Next Article Oral Cancer Awareness: AIIMS Rishikesh में जुटे देशभर से 200 कैंसर विशेषज्ञ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?