Dehradun Jolly Grant Airport Expansion: डीएम ने प्रभावितों की मांग पर समिति से रिपोर्ट मांगी

Rajesh Pandey
Dehradun Jolly Grant Airport Expansion
देहरादून, 02 मई 2025: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में  देहरादून ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हेक्टेयर जमीन निकालकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के वर्षों पुराने मामले का समाधान किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जौलीग्रांट हवाई अड्डा जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मैप पर होना चाहिए, इसके लिए अधिकारी गंभीरता से योजना पर आगे बढे़ं।
जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के विस्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया-
  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण का लगभग 85  प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
  • प्रभावित परिवारोें का पूर्ण सत्यापन, मुआवजा निर्धारण करा चुके हैं जिलाधिकारी
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण में 43 परिवार एवं 93 काश्तकार, कुछ छोटे-छोटे प्लाट हैं, जिन्हें अज्ञात में लिया गया है।
  • डीएम ने पिछले तीन वर्षों में हुई रजिस्ट्री का रिकार्ड तलब करने के निर्देश एसडीएम डोईवाला को दिए।

प्रभावितों की मांग पर डीएम ने समिति से मांगी रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण के लिए प्रभावितों की मार्केट रेट पर मुआवजे की मांग पर एसडीएम डोईवाला एंव सब रजिस्ट्रार की सदस्यता वाली समिति का गठन करते हुए  रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भूमि के बदले भूमि की मांग पर डीएम ने अधिकारियों को मानकों के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में एसएलओ स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एसडीएम अपूर्वा सिंह,  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। स्रोतः  जिला सूचना कार्यालय देहरादून
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *