By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > उत्तराखंड में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश
NewsUttarakhand

उत्तराखंड में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश

Rajesh Pandey
Last updated: May 7, 2025 8:21 pm
Rajesh Pandey
12 months ago
Share
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों को दिए ये निर्देश (Security directives)

  • अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
  • सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाए।
  • यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।।
  • राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
  • आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाई जाए।
  • अस्पतालों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट रखा जाए।
  • सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध किया जाए।
  • नागरिक सुरक्षा दल और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।
  • अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए।
  • अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए, कार्मिकों के अवकाश मंजूर न किए जाएं।
  • जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश।

देहरादून, 07 मई, 2025ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में शामिल होने के बाद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं, सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में राष्ट्रीय महत्व के कई प्रतिष्ठान हैं, इन संस्थानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाई जाए। अस्पतालों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट रखा जाए। सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध किया जाए। नागरिक सुरक्षा दल और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को भी सही सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए, साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि जन सामान्य के पास हर तरह से सही और प्रमाणित सूचनाएं ही पहुंचे, ताकि वो अफवाह से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखी जाए।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2025: 567 डॉक्टर और 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ तैनात

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए, कार्मिकों के अवकाश मंजूर न किए जाएं। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शासन – प्रशासन हर तरह से मदद के लिए तैयार है। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली एवं वी.के सुमन मौजूद रहे।

You Might Also Like

गणतंत्र दिवस समारोह में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार
उत्तराखंड में कोविड के बाद किसानों पर दूसरा बड़ा संकट
टिहरी के तोली गांव में भूस्खलन के मलबे में दबने से दो की मृत्यु
Congress: हरिद्वार क्षेत्र में Harish Rawat का भ्रमण कार्यक्रम जारी, प्रत्याशी को लेकर फिर चर्चा
ऋषिकेश के नरेंद्र रयाल ने अपने साथ हुए हादसे के बाद हास्य पर बहुत कुछ लिखा
TAGGED:administrative alertnessChar Dham safetycitizen safetyCM Pushkar Singh Dhamiemergency preparednessinternational border securityrumor controlsocial media monitoringUttarakhand security
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया
Next Article त्रिवेणीघाट- नीलकंठ मंदिर रोपवे को वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी सहित कई मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री से मिले सीएम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?