Blog LiveFeaturedHistoryNews

ऐतिहासिक चांदपत्थर के एक बार फिर चमक बिखेरने के दिन आ गए

देहरादून जिले के भोगपुर इलाके में भोगपुर नहर के किनारे गदेरे में है चांद पत्थर

देहरादून। अनंता सोसाइटी (Ananta Society) से जुड़े युवाओं ने ऐतिहासिक महत्व के चांद पत्थर (Chand Pathar) के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में सोसाइटी के पदाधिकारियों औऱ सदस्यों के साथ वालियंटर्स भी शामिल हुए। महिला मंगल दल गडूल की सदस्यों ने अभियान में सहयोग किया।

अनंता सोसाइटी देहरादून और आसपास के खास इलाकों में स्वच्छता अभियान चला रही है, पर इस रविवार युवाओं, जो अलग-अलग प्रोफेशन से वास्ता रखते हैं, ने चांद पत्थर के आसपास हर रविवार अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। सोसाइटी की अध्यक्ष तनिशा, जो म्युजिक टीचर हैं, का कहना है, चांद पत्थर के बारे में उन्होंने सुना था, इस पर हमारी जिज्ञासा बढ़ी और टीम के साथ विजिट किया।

देहरादून जिला के भोगपुर क्षेत्र में स्थित चांद पत्थर को ब्रिटिशकालीन इतिहास की एक घटना से जुड़ा माना जाता है। चांदपत्थर के बारे में कहा जाता है कि इस पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थीं, जिस पर गोलियों के निशान साफ दिखाई देते हैं। हालांकि हम यह पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते कि ये निशान गोलियों के ही हैं।

अनंता सोसोइटी के इस अभियान से पहले एक्टीविस्ट मोहित उनियाल के साथियों ने स्वच्छता अभियान चलाया था।

रविवार दोपहर अनंता सोसाइटी के डॉ. सौरव रावत, डॉ. अदिति उनियाल, जो बीएएमएस डॉक्टर हैं, सहित 11 युवाओं का दल चांदपत्थर क्षेत्र में पहुंचे। इस दल में डॉ. सौरव रावत, डॉ. अदिति उनियाल, म्युजिक टीचर तनिशा, लॉ स्टूडेंट रक्षा गुसाईं, सोशल वर्कर ऋषभ गुसाईं, बिजनेसमैन आशीष रावत, डिजिटल मार्केटर सचिन रावत सहित अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े संदीप नेगी, आयुष, अनुराग शामिल हुए।

चांदपत्थर पर पहले दिन के स्वच्छता अभियान में महिला मंगल दल से जुड़ीं उर्मिला मनवाल और यशोदा भी शामिल हुए।

युवा बताते हैं, यह शुरुआत है, हम इस अभियान को हर रविवार चलाएंगे, तब तक चलाएंगे, जब तक गुमनाम चांद पत्थर के आसपास सबकुछ अच्छा और सकारात्मक नहीं हो जाता। आज 11 युवा यहां पहुंचे, हर बार यहां आकर चांद पत्थर के आसपास की दशा संवारने के लिए युवाओं की संख्या बढ़ती जाएगी।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button