CareerFeatured

समूह ग के 75 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे, 16 सितंबर 2021 अंतिम तिथि

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने समूह ग के तहत विभिन्न विभागों एवं निकायों में मानचित्रकार/प्रारूपकार के रिक्त 60 तथा वन विभाग में सर्वेयर के रिक्त 15 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस विज्ञप्ति को जरूर देखें-   समूह-ग के अन्तर्गत  मानचित्रकार/प्रारूपकार व सर्वेयर के पदों पर सीधी भर्ती के विज्ञापन के लिए क्लिक करें

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त 75 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/  पर 03 अगस्त,2021 से शुरू होंगे तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2021 घोषित है।

आयोग के अनुसार, आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराना अनिवार्य होगा। ओटीआर प्रोफाइल में दी गई जानकारी ऑनलाइन आवेदन का हिस्सा बनेगी।

पटवारी भर्ती का विज्ञापन यहां देखें- राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी और लेखपाल) के पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन 

Keywords: Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission, Government of Uttarakhand, Revenue Sub Inspector, Employment Advertisement, पटवारी भर्ती की तैयारी कैसे करें, पटवारी भर्ती परीक्षा का सिलेबस, Syllabus of patwari paper, #Jobsuttarakhand, #Uttarakhandjobs

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button