Uttarakhand High Court Group C Recruitment 2025: UKPSC ने हाईकोर्ट में समूह ‘ग’ के 24 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Pandey

Uttarakhand High Court Group C Recruitment 2025: हरिद्वार,01 जनवरी, 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी/असिस्टेंट लाइब्रेरियन/अनुवादक/टाइपिस्ट के रिक्त कुल 24 पदों पर सीधी भर्ती (परीक्षा माध्यम) से अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

Uttarakhand High Court Group C Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2026 है।

अधिक जानकारी के लिए देखें- सहायक समीक्षा अधिकारी/असिस्टेंट लाइब्रेरियन/अनुवादक/टाइपिस्ट आयोग का विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण

विवरणतिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि31 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि20 जनवरी, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
परीक्षा शुल्क (Net Banking/Debit/Credit Card) जमा करने की अन्तिम तिथि20 जनवरी, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन करने की तिथि26 जनवरी, 2026 से 04 फरवरी, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

इससे पहले, 25 दिसंबर 2025 को आयोग ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में समूह ग के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक के कुल 11 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2026 है।

यह भी देखें- UKPSC Personal Assistant Recruitment 2025: उत्तराखंड हाईकोर्ट में समूह ग के पदों पर आवेदन का मौका

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *