By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
AgricultureNewsUttarakhand

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Rajesh Pandey
Last updated: March 14, 2026 7:43 pm
Rajesh Pandey
1 month ago
Share
SHARE
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर, 14 मार्च 2026ः  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और विश्वविद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी, प्रदेश में फलों के उत्पादन में ढाई प्रतिशत तक वृद्धि हुई है तथा मशरूम का उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन हो गया है। मशरूम उत्पादन में हम देश में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
Pantnagar Kisan Mela: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इस प्रकार के मेले कृषकों के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं। नवाचारों की जानकारियां मिलती है और वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त जारी की है। प्रदेश के 09 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है।
Pantnagar Kisan Mela: कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के लिए केंद्र ने घेरबाड़ के लिए राज्य को प्रथम किस्त के रूप में ₹25 करोड़ की धनराशि जारी की है।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा ₹03 लाख से बढ़ाकर ₹05 लाख कर दी गई है।
भारत सरकार ने किसानों के लिए ₹14 हजार करोड़ लागत की 07 नई परियोजनाएं लागू की हैं।
प्रदेश सरकार किसानों को ₹03 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस लगाने हेतु ₹200 करोड़ की धनराशि रखी गई है।
अभी तक ₹115 करोड़ की लागत से 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियां अलग अलग हैं। इसलिए, भौगौलिक स्थितियों को देखते हुए क्षेत्र विशेष के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
₹1200 करोड़ की लागत की नई सेब नीति लागू की गई है।
कृषकों के हित में कई योजनाओं में 80 प्रतिशत तक राज्य की ओर से सहायता दी जा रही है।
प्रदेश में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए ड्रैगन फ्रूट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
प्रदेश में फलों के उत्पादन में ढाई प्रतिशत तक वृद्धि हुई है तथा मशरूम का उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन हो गया है। मशरूम उत्पादन में हम देश में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
प्रदेश में मौन पालन शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, राज्य में 33 सौ मीट्रिक टन शहद उत्पादन हो रहा है और हम देश में आठवें स्थान पर आ गए हैं।
पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय परिवार व कृषकों की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगे हैं। प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग मेले में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

You Might Also Like

Vocational Education in Uttarakhand Schools: 544 नए विद्यालयों में संचालित होंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम
गुड गवर्नेंस के लिए हेल्पलाइन अफसरों को ट्रेनिंग
Seed Act 2026 India: घटिया बीज बेचने वालों पर 30 लाख रुपये तक का जुर्माना और कड़ी सजा का प्रावधान प्रस्तावित
दून पुलिस को बड़ी सफलताः लाखों की स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर दबोचे
केस स्टडीः ग्रामोत्थान परियोजना ने दिखाई आर्थिक प्रगति की राह
TAGGED:Agri Exhibition PantnagarKisan Credit Card LimitMushroom Production UttarakhandPantnagar Kisan Mela 2026PM Kisan 22nd InstallmentPushkar Singh DhamiUttarakhand Agriculture NewsUttarakhand Apple Policy
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Pi Day 2026: वह जादुई नंबर जिसने हजारों साल तक दुनिया को घुमाया!
Next Article Pradhan Mantri Mudra Yojana: उद्यमियों और उद्यमों को 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी वाला ऋण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?