Uttarakhand Education Department Group D Recruitment 2025: शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्तियों में देरी पर मंत्री नाराज, अफसरों को एक सप्ताह का समय

Rajesh Pandey

Uttarakhand Education Department Group D Recruitment 2025: देहरादून, 21 दिसम्बर 2025 उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे चतुर्थ श्रेणी (Group D) के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर शासन ने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू करने के लिए विभागीय स्तर पर कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

भर्ती में देरी पर मंत्री की नाराजगी

Uttarakhand Education Department Group D Recruitment 2025: शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली इन नियुक्तियों के लटके होने से विद्यालयों और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। मंत्री के कड़े निर्देशों के बाद शासन ने विभाग को एक सप्ताह के भीतर कमेटी गठित करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।

Also Read: Dhan Singh Rawat Education Review Srinagar: श्रीनगर क्षेत्र के स्कूलों में अव्यवस्थाओं को लेकर अफसरों पर नाराज हुए शिक्षा मंत्री

Uttarakhand Education Department Group D Recruitment 2025

प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होंगे आवेदन

मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित करें। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए प्रयाग पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। शासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएं।

कमेटी तय करेगी सेवा शर्तें

भर्ती को विवादों से दूर रखने और योग्यता मानकों को स्पष्ट करने के लिए विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित की जा रही है। यह समिति चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिए ठोस सेवा शर्तें तैयार करेगी। कार्मिकों की शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया के मानकों को अंतिम रूप देगी। प्रयाग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के लिए पारदर्शी तंत्र विकसित करेगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *