Laparoscopic Three-Port Surgery: बेस अस्पताल श्रीनगर की बड़ी उपलब्धि, आधुनिक ‘थ्री-पोर्ट’ तकनीक से पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन

Rajesh Pandey

Laparoscopic Three-Port Surgery: श्रीनगर, 16 मार्च, 2026ः बेस अस्पताल श्रीनगर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यहाँ के सर्जनों ने लैप्रोस्कोपिक थ्री-पोर्ट विधि का उपयोग करते हुए एक 62 वर्षीय महिला की पित्त की थैली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है। इस आधुनिक तकनीक से न केवल सर्जरी सटीक हुई, बल्कि मरीज की रिकवरी भी काफी तेज देखी गई।

Laparoscopic Three-Port Surgery: सर्जरी विभाग के डॉ. धनंजय डोभाल और डॉ. विवेक कुमार की टीम ने इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया। डॉ. डोभाल ने तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया, सामान्यतः लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में चार छोटे छेद (पोर्ट) किए जाते हैं, लेकिन इस तकनीक में केवल तीन छोटे चीरे लगाए जाते हैं। चीरे कम होने के कारण मरीज को दर्द कम होता है और वह जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट पाता है। इस विधि से ऑपरेशन के बाद संक्रमण का खतरा और अस्पताल में रुकने की अवधि काफी कम हो जाती है।

Laparoscopic Three-Port Surgery: अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बेस अस्पताल में इस आधुनिक तकनीक का प्रयोग पहली बार किया गया है। अब तक दो मरीजों की सफल सर्जरी की जा चुकी है और दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में अन्य जटिल सर्जरी के लिए भी ऐसी तकनीकों का विस्तार किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *