UKSSSC Group C Recruitment 2025: कई विभागों में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे

Rajesh Pandey

UKSSSC Group C Recruitment 2025:  देहरादून, 3 दिसंबर, 2026ः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदनामों के समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर  30 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: Uttarakhand new ANM, MPW posts: स्वास्थ्य विभाग में 48 नए पदों को मंजूरी

UKSSSC Group C Recruitment 2025: अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र, ऐसे पद जिनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हो, अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

UKSSSC Group C Recruitment 2025: विस्तृत जानकारी के लिए देखें- आयोग से जारी विज्ञापन

  • महत्वपूर्ण तिथियां
  • विवरणतिथि
    विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

    03 दिसम्बर, 2025

    ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि

    10 दिसम्बर, 2025

    ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि

    30 दिसम्बर, 2025

    ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि

    03 जनवरी, 2026 से 05 जनवरी, 2026 तक

    लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि

    09 मार्च, 2026 से प्रारम्भ

विभागवार पदों का विवरण

क्र०सं०पदनाम/विभाग का नामवेतनमानपदों की संख्या
1

विधि सहायक (लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)02
2

शोध अधिकारी (उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली, नैनीताल)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
3

साहसिक खेल अधिकारी (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद्)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)04
4

कैमरामैन (डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
5

फोटोग्राफर (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
6

कनिष्ठ कैमरामैन (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड)

₹25,500-₹81,100 (लेवल-04)04
7

मनोवैज्ञानिक (महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)02
8

पर्यटक अधिकारी (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
9

कम्प्यूटर प्रोग्रामर (उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, रुड़की, हरिद्वार)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
10

मानचित्रकार (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
11

सर्वेक्षक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड)

₹29,200-₹92,300 (लेवल-05)06
12

प्राविधिक सहायक (इतिहास) (संस्कृति विभाग, उत्तराखंड)

₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06)01
13

प्रशिक्षक / अनुदेशक (ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड)

₹29,200-₹92,300 (लेवल-05)01
14

कलाकार (आर्टिस्ट) (डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल)

₹29,200-₹92,300 (लेवल-05)01
15

फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर (डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल)

₹19,900-₹63,200 (लेवल-02)01
16

प्रोजेक्शनिस्ट (डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल)

₹19,900-₹63,200 (लेवल-02)01
17

लाइनमैन (डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल)

₹19,900-₹63,200 (लेवल-02)01
18

सहायक बोरिंग टैक्नीशियन (लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखंड)

₹19,900-₹63,200 (लेवल-02)27
कुल योग

57

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *