By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव-14ः धुआं उगल रही है गीले कोयले से गरमाई सियासत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव-14ः धुआं उगल रही है गीले कोयले से गरमाई सियासत
Blog LiveFeatured

कबीले में चुनाव-14ः धुआं उगल रही है गीले कोयले से गरमाई सियासत

Rajesh Pandey
Last updated: November 14, 2021 10:48 am
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
  • राजेश पांडेय

आज बहुत गर्मी हो रही है, घास चरने में व्यस्त खरगोश ने हिरन से कहा।

हिरन बोला, सर्दियों के मौसम में तुम्हें गर्मी लग रही है। तुम्हें तो गर्मी लगेगी ही, तुम्हारे बालों से तो लोग सर्दियों में बचने के लिए कपड़े बनाते हैं। मैंने तो कबीले में एक व्यक्ति को यह कहते सुना है कि खरगोश के बालों की टोपी भी बहुत कमाल की होती है।

पर, मुझे देखो न, ऐसे ही घूमता रहता हूं। जब हमारे राजा शेर जी, जंगल में सरकार बनाएंगे तो हमें बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी।

खरगोश ने हिरन को देखा और फिर मुस्कुराते हुए कहने लगा, लगता है तुम्हें तो नौकरी मिल जाएगी।

हिरन बोला, नौकरी क्या होती है। यह क्या बला है भाई।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत

Contents
आज बहुत गर्मी हो रही है, घास चरने में व्यस्त खरगोश ने हिरन से कहा।हिरन बोला, सर्दियों के मौसम में तुम्हें गर्मी लग रही है। तुम्हें तो गर्मी लगेगी ही, तुम्हारे बालों से तो लोग सर्दियों में बचने के लिए कपड़े बनाते हैं। मैंने तो कबीले में एक व्यक्ति को यह कहते सुना है कि खरगोश के बालों की टोपी भी बहुत कमाल की होती है।पर, मुझे देखो न, ऐसे ही घूमता रहता हूं। जब हमारे राजा शेर जी, जंगल में सरकार बनाएंगे तो हमें बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी।खरगोश ने हिरन को देखा और फिर मुस्कुराते हुए कहने लगा, लगता है तुम्हें तो नौकरी मिल जाएगी।हिरन बोला, नौकरी क्या होती है। यह क्या बला है भाई।खरगोश बोला, ज्यादा मत बनो। तुम नौकरी के बारे में भी जानते हो और सहायता का भी तुम्हें खूब पता है। ज्यादा जानकारी चाहिए तो फुंकनी यंत्र से बात करो। उससे ज्यादा ज्ञानी हमारे बीच में कोई नहीं है।खरगोश ने आवाज लगाई, फुंकनी यंत्र बोलो कुछ।फुंकनी यंत्र ने जवाब दिया, पहले तो तुम कहीं भी, कभी भी, मुझसे कुछ भी पूछने की आदत छोड़ दो। मेरा भी समय है। मैं तुम्हारी नौकरी नहीं कर रहा हूं। आगे से ध्यान रखना, पूछो क्या जानना चाहते हो।हिरन बोला, भाई लगता है, तुम्हें भी गर्मी लग रही है, इसलिए ज्यादा गर्म हो रहे हो।फुंकनी यंत्र ने कहा, काम की बात करो। गर्मी तो लगेगी ही, बड़े महाराज कबीले की सियासत को  भट्टी पर चढ़ाकर पका रहे हैं। ऊपर से कोयले पर कोयला डालकर भट्टी को जबरदस्त तरीके से सुलगाने में जुटे हैं। वो यह भी नहीं देख रहे कि कोयला गीला है, लकड़ियों ने नमीं पकड़ रखी है। इससे धुआं अलग से उठ रहा है। उनको तो इस तरह के धुएं की आदत है। वो तो यह भी ध्यान नहीं रख रहे हैं, यह धुआं उनके गुट के लिए घुटन पैदा कर रहा है।खरगोश ने कहा, मेरे प्यारे दोस्त, तरीके से समझाओ। पहेलियां मत बुझाओ।फुंकनी यंत्र बोला, सुनो… बड़े महाराज को हर हाल में राजा की गद्दी पर विराजमान होना है। वो या तो मौन उपवास कर रहे हैं या फिर खूब बोल रहे हैं। वो न तो बोलने से पहले सोच रहे हैं और न ही बोलने के बाद किसी की कोई परवाह कर रहे हैं।वो कहते हैं न, तीतर के आगे तीतर, तीतर के पीछे तीतर, बताओ कितने तीतर। तुम्हारे में कोई बताएगा कितने तीतर।खरगोश बोला, यह तो आसान है, जवाब है – दो तीतर।हिरन बोला, मेरे हिसाब से तीन तीतर।फुंकनी यंत्र ने कहा, तुम दोनों सही हो, पर मेरे हिसाब से एक भी नहीं।खरगोश ने पूछा, वो कैसे।फुंकनी यंत्र बोला,  बड़े महाराज जो बोलते हैं। बोलने से पहले जो बोलते हैं। बोलने के बाद जो बोलते हैं। इन सभी बोलों का हिसाब लगाया जाए तो वो कुछ भी नहीं बोलते हैं।हिरन बोला, मेरा सर पक रहा है। कोई मुझे बचाओ, मैं यहां कहां फंस गया। लगता है फुंकनी यंत्र  तुम अपना गुस्सा हम पर निकाल रहे हो। क्या फालतू की बातें कर रहे हो। तुम जो बोलोगे, हम मान लेंगे। थोड़ा बहुत सियासत तो हम भी जानते हैं।खरगोश बोला, हिरन भाई, फुंकनी यंत्र का दिमाग आज काम नहीं कर रहा है। और हां, फुंकनी यंत्र, तुम्हारे लिए यह अंतिम मौका है, आसान शब्दों में समझाओ। आसान विषय को जटिल मत बनाओ।फुंकनी यंत्र बोला, बड़े महाराज ने गुणी महाराज के गुट को निशाने पर लिया है। अब सुनते रहना, वो क्या कहते हैं-इन्होंने किसी की नौकरी लगाई है तो बताएं। अगर ये बता देंगे तो मैं सियासत छोड़ दूंगा।वो बड़कू महाराज के बोल पर कहते हैं, अगर मेरे राजा रहते किसी को अवकाश देने वाला पत्र दिखा दें तो मैं सियासत छोड़ दूंगा।वो कहते हैं, गुणी महाराज का गुट पांच वर्ष के पापों पर क्षमा मांग ले तो मैं सियासत छोड़ दूंगा।वो अधिकारों से वंचित व्यक्ति को राज गद्दी दिलाने की बात कहते हैं।फिर, अपनी बात भूलते हुए देवता से आशीर्वाद मांगते हैं कि उनको राज गद्दी पर विराजमान करा दो।वो बड़बोले महाराज को कुछ न कुछ बोलने के लिए प्रेरित करते हैं, फिर मौन साध लेते हैं।गुरु महाराज के देवता के दरबार वाले चलचित्र एवं छाया चित्र पर बोलते हैं। फिर मौन हो जाते हैं।रही बात गुणी महाराज के गुट की तो उन्होंने नौकरी वाले बोल पर उत्तर दे दिया। गुणी महाराज के गुट वाले अब उनसे सियासत छोड़ने को कह रहे हैं।बड़े महाराज कहते हैं, गुणी महाराज वालों ने माताओं और बहनों की सहायता करना बंद कर दिया। मुझे राजा बना दोगे तो यह सहायता पुनः शुरू करा दूंगा।क्या तुम मेरी बात समझ रहो हो, हिरन जी, खरगोश जी। क्या इतनी आसान सी बातों से भी तुम्हारा दिमाग पक रहा है।खरगोश ने कहा, अभी तक तो दिमाग नहीं पक रहा।फुंकनी यंत्र बोला, शाबास, तो सुनो। बड़े महाराज ने सियासत छोड़ दूंगा, कहने से पहले बोला, सियासत छोड़ दूंगा। सियासत छोड़ दूंगा बोलने के बाद फिर बोला- सियासत छोड़ दूंगा। फिर भी उन्होंने सियासत नहीं छोड़ी।हिरन बोला, इतनी मेहनत करने के बाद कोई ऐसे ही सियासत छोड़ देगा। तुम भी न फुंकनी यंत्र। मैं तो पहले ही कह रहा था, अब तो सच में ही नमी वाले कोयले का धुआं तुम्हारे दिमाग में घुस गया है।भाई, दिमाग लगाओ… बड़े महाराज जो भी कुछ बोल रहे हैं या सोच रहे हैं या फिर कर रहे हैं, वो सिर्फ और सिर्फ राज गद्दी पर विराजमान होने के लिए हैं।कल तुम्हीं कह रहे थे कि सियासत में जो भी कुछ कहा जाता है, वो भूलने के लिए होता है। सियासत उस वाद्ययंत्र की तरह है, जिसमें से परिस्थितियों के अनुसार ध्वनियां निकलती हैं या निकाली जा सकती हैं।अगर सामान्य शब्दों में कहो तो बड़े महाराज सियासत रूपी वाद्य यंत्र को अपने अनुसार प्रयोग करते हैं। सियासी होने का मतलब झूठ और सच के फर्क को पाटने जैसा है। यहां जो कहा जाता है, उसको बदला जा सकता है।सियासत ही एक मात्र ऐसा क्षेत्र है,जहां जुबान से निकले बोल सामने वाले को जख्मी करके वापस लिए जा सकते हैं। या कहें कि आसानी से भुलाए जा सकते हैं।फुंकनी यंत्र बोला, तुम तो बहुत समझदार हो गए हिरन जी।खरगोश और हिरन एक साथ बोले, धीरे-धीरे ही सही, पर हम सियासत और उसकी चालों को समझने लगे हैं।खरगोश बोला, फुंकनी यंत्र क्या तुम मौन उपवास पर नहीं जाओगे।फुंकनी यंत्र बोला, कल फिर करेंगे कबीले में चुनाव को लेकर गरमाई सियासत पर बात।इसके बाद खरगोश और हिरन अपने ठिकानों की ओर दौड़ लगा लेते हैं।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज

यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है

खरगोश बोला, ज्यादा मत बनो। तुम नौकरी के बारे में भी जानते हो और सहायता का भी तुम्हें खूब पता है। ज्यादा जानकारी चाहिए तो फुंकनी यंत्र से बात करो। उससे ज्यादा ज्ञानी हमारे बीच में कोई नहीं है।

खरगोश ने आवाज लगाई, फुंकनी यंत्र बोलो कुछ।

फुंकनी यंत्र ने जवाब दिया, पहले तो तुम कहीं भी, कभी भी, मुझसे कुछ भी पूछने की आदत छोड़ दो। मेरा भी समय है। मैं तुम्हारी नौकरी नहीं कर रहा हूं। आगे से ध्यान रखना, पूछो क्या जानना चाहते हो।

हिरन बोला, भाई लगता है, तुम्हें भी गर्मी लग रही है, इसलिए ज्यादा गर्म हो रहे हो।

फुंकनी यंत्र ने कहा, काम की बात करो। गर्मी तो लगेगी ही, बड़े महाराज कबीले की सियासत को  भट्टी पर चढ़ाकर पका रहे हैं। ऊपर से कोयले पर कोयला डालकर भट्टी को जबरदस्त तरीके से सुलगाने में जुटे हैं। वो यह भी नहीं देख रहे कि कोयला गीला है, लकड़ियों ने नमीं पकड़ रखी है। इससे धुआं अलग से उठ रहा है। उनको तो इस तरह के धुएं की आदत है। वो तो यह भी ध्यान नहीं रख रहे हैं, यह धुआं उनके गुट के लिए घुटन पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-5ः देवता के यहां भी सियासत कर आए अक्कड़ महाराज

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-6: गुणी महाराज के सियासी गुण दिखने लगे

खरगोश ने कहा, मेरे प्यारे दोस्त, तरीके से समझाओ। पहेलियां मत बुझाओ।

फुंकनी यंत्र बोला, सुनो… बड़े महाराज को हर हाल में राजा की गद्दी पर विराजमान होना है। वो या तो मौन उपवास कर रहे हैं या फिर खूब बोल रहे हैं। वो न तो बोलने से पहले सोच रहे हैं और न ही बोलने के बाद किसी की कोई परवाह कर रहे हैं।

वो कहते हैं न, तीतर के आगे तीतर, तीतर के पीछे तीतर, बताओ कितने तीतर। तुम्हारे में कोई बताएगा कितने तीतर।

खरगोश बोला, यह तो आसान है, जवाब है – दो तीतर।

हिरन बोला, मेरे हिसाब से तीन तीतर।

फुंकनी यंत्र ने कहा, तुम दोनों सही हो, पर मेरे हिसाब से एक भी नहीं।

खरगोश ने पूछा, वो कैसे।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-7: मौन उपवास में भी जोर- जोर से बोल रहा है बड़े महाराज का मन

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव -8: सियासत में सब दिखावा, दिखावे से प्रभावित करने के प्रयास

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव -9: सवाल पर सवाल की सियासत

फुंकनी यंत्र बोला,  बड़े महाराज जो बोलते हैं। बोलने से पहले जो बोलते हैं। बोलने के बाद जो बोलते हैं। इन सभी बोलों का हिसाब लगाया जाए तो वो कुछ भी नहीं बोलते हैं।

हिरन बोला, मेरा सर पक रहा है। कोई मुझे बचाओ, मैं यहां कहां फंस गया। लगता है फुंकनी यंत्र  तुम अपना गुस्सा हम पर निकाल रहे हो। क्या फालतू की बातें कर रहे हो। तुम जो बोलोगे, हम मान लेंगे। थोड़ा बहुत सियासत तो हम भी जानते हैं।

खरगोश बोला, हिरन भाई, फुंकनी यंत्र का दिमाग आज काम नहीं कर रहा है। और हां, फुंकनी यंत्र, तुम्हारे लिए यह अंतिम मौका है, आसान शब्दों में समझाओ। आसान विषय को जटिल मत बनाओ।

यह भी पढ़ें-  कबीले में चुनाव-10ः बड़े महाराज की दो कदम आगे, एक कदम पीछे की सियासत

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-11: पहाड़ में राज दरबार के सियासी वादे का सच क्या है

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-12ः खुद के लिए मांगी मन्नतों को भूल रहे बड़े महाराज

फुंकनी यंत्र बोला, बड़े महाराज ने गुणी महाराज के गुट को निशाने पर लिया है। अब सुनते रहना, वो क्या कहते हैं-

इन्होंने किसी की नौकरी लगाई है तो बताएं। अगर ये बता देंगे तो मैं सियासत छोड़ दूंगा।

वो बड़कू महाराज के बोल पर कहते हैं, अगर मेरे राजा रहते किसी को अवकाश देने वाला पत्र दिखा दें तो मैं सियासत छोड़ दूंगा।

यह भी पढ़ें- कबीले में चुनाव-13: बड़े महाराज ने इतना आशीर्वाद बांट दिया कि गुट ही बंटने लगा

वो कहते हैं, गुणी महाराज का गुट पांच वर्ष के पापों पर क्षमा मांग ले तो मैं सियासत छोड़ दूंगा।

वो अधिकारों से वंचित व्यक्ति को राज गद्दी दिलाने की बात कहते हैं।

फिर, अपनी बात भूलते हुए देवता से आशीर्वाद मांगते हैं कि उनको राज गद्दी पर विराजमान करा दो।

वो बड़बोले महाराज को कुछ न कुछ बोलने के लिए प्रेरित करते हैं, फिर मौन साध लेते हैं।

गुरु महाराज के देवता के दरबार वाले चलचित्र एवं छाया चित्र पर बोलते हैं। फिर मौन हो जाते हैं।

रही बात गुणी महाराज के गुट की तो उन्होंने नौकरी वाले बोल पर उत्तर दे दिया। गुणी महाराज के गुट वाले अब उनसे सियासत छोड़ने को कह रहे हैं।

बड़े महाराज कहते हैं, गुणी महाराज वालों ने माताओं और बहनों की सहायता करना बंद कर दिया। मुझे राजा बना दोगे तो यह सहायता पुनः शुरू करा दूंगा।

क्या तुम मेरी बात समझ रहो हो, हिरन जी, खरगोश जी। क्या इतनी आसान सी बातों से भी तुम्हारा दिमाग पक रहा है।

खरगोश ने कहा, अभी तक तो दिमाग नहीं पक रहा।

फुंकनी यंत्र बोला, शाबास, तो सुनो। बड़े महाराज ने सियासत छोड़ दूंगा, कहने से पहले बोला, सियासत छोड़ दूंगा। सियासत छोड़ दूंगा बोलने के बाद फिर बोला- सियासत छोड़ दूंगा। फिर भी उन्होंने सियासत नहीं छोड़ी।

हिरन बोला, इतनी मेहनत करने के बाद कोई ऐसे ही सियासत छोड़ देगा। तुम भी न फुंकनी यंत्र। मैं तो पहले ही कह रहा था, अब तो सच में ही नमी वाले कोयले का धुआं तुम्हारे दिमाग में घुस गया है।भाई, दिमाग लगाओ… बड़े महाराज जो भी कुछ बोल रहे हैं या सोच रहे हैं या फिर कर रहे हैं, वो सिर्फ और सिर्फ राज गद्दी पर विराजमान होने के लिए हैं।

कल तुम्हीं कह रहे थे कि सियासत में जो भी कुछ कहा जाता है, वो भूलने के लिए होता है। सियासत उस वाद्ययंत्र की तरह है, जिसमें से परिस्थितियों के अनुसार ध्वनियां निकलती हैं या निकाली जा सकती हैं।

अगर सामान्य शब्दों में कहो तो बड़े महाराज सियासत रूपी वाद्य यंत्र को अपने अनुसार प्रयोग करते हैं। सियासी होने का मतलब झूठ और सच के फर्क को पाटने जैसा है। यहां जो कहा जाता है, उसको बदला जा सकता है।

सियासत ही एक मात्र ऐसा क्षेत्र है,जहां जुबान से निकले बोल सामने वाले को जख्मी करके वापस लिए जा सकते हैं। या कहें कि आसानी से भुलाए जा सकते हैं।

फुंकनी यंत्र बोला, तुम तो बहुत समझदार हो गए हिरन जी।

खरगोश और हिरन एक साथ बोले, धीरे-धीरे ही सही, पर हम सियासत और उसकी चालों को समझने लगे हैं।

खरगोश बोला, फुंकनी यंत्र क्या तुम मौन उपवास पर नहीं जाओगे।

फुंकनी यंत्र बोला, कल फिर करेंगे कबीले में चुनाव को लेकर गरमाई सियासत पर बात।

इसके बाद खरगोश और हिरन अपने ठिकानों की ओर दौड़ लगा लेते हैं।

  • यह कहानी काल्पनिक है। इसका किसी से कोई संबंध नहीं है।

You Might Also Like

जौलीग्रांट और पंतनगर को अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कार्यवाही जल्द कराएं अफसर: सीएम
स्वरोजगार के लिए एक से 15 सितम्बर तक जिलों में लगेंगे कैम्प
उत्तराखंड रोडवेजः दिल्ली में पुराने मॉडल की डीजल बसों पर प्रतिबंध से बढ़ीं मुश्किलें, बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
एक जमाने में राजपरिवारों और अमीरों के लिए ही थे बैंगनी और नीला रंग
पुलिस कर्मियों के लिए आवास बनाएगी सरकार
TAGGED:Election in JungleJungle DinnerJungle JourneyJungle LifeJungle liveJungle storyPolitics in Jungle
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए कीं कई घोषणाएं
Next Article कबीले में चुनाव-15ः न तो यहां कोई अभिमन्यु है और न ही चक्रव्यूह तो फिर शोर क्यों
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?