देहरादून में 12 दिसम्बर से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024

Rajesh Pandey
देहरादून। न्यूज लाइव
आयुर्वेद का परंपरागत ज्ञान समझने-जानने के अलावा इसके उपचार की सुविधा भी एक ही जगह पर मिले तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में ऐसा ही मौका उपलब्ध हो रहा है।
परेड ग्राउंड, देहरादून में 12 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलने वाले विश्व स्तरीय कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ आयुर्वेद के हर आयाम पर बात करेंगे, तो विशेषज्ञ चिकित्सक डेलीगेट्स के साथ ही सामान्य लोगों को भी इसका उपचार उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए 12 तरह की ओपीडी पूरे समय एक्टिव रहेंगी। हर एक ओपीडी में दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे, जिनसे परामर्श भी मिलेगा और उपचार भी।
आयुर्वेद का विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है। वर्ष 2002 से इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। पिछले वर्ष गोवा को इस कार्यक्रम की मेजबानी मिली थी। उत्तराखंड इस आयोजन के लिए उत्साहित है और तैयारियों पर पूरा जोर है। वैसे भी आयुर्वेद के लिहाज से उत्तराखंड की समृद्ध विरासत रही है। इसलिए यहां से इस कार्यक्रम के संदेश देश-दुनिया में प्रभावी ढंग से जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो-2024 परंपरागत आयुर्वेद चिकित्सा को समझने और जानने के लिए एक बेहतरीन अवसर है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डाॅक्टरों के अनुभव का लाभ भी लोगों को मिलेगा।
अपर सचिव आयुष डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर 12 ओपीडी सक्रिय रहेंगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हर ओपीडी में दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। मकसद यह ही है कि कार्यक्रम का हिस्सा बनने वालों को आयुर्वेद का ज्ञान भी मिले, साथ ही उनके रोगों का निदान भी परंपरागत चिकित्सा से संभव हो पाए।
ओपीडी मर्म चिकित्सा (अस्थि संधि एव मर्म आघात चिकित्सा हेतु), नाड़ी परीक्षा, क्षार सूत्र, अग्नि कर्म एवं रक्तमोक्षण, नेत्र, शिरो, नासा एवं कर्ण रोग चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा, बाल रोग चिकित्सा, वृद्धजन्य रोग एवं मानस रोग चिकित्सा, स्वस्थवृत्त एवं अष्टांग योग चिकित्सा, किचन फार्मेसी एवं अरोमा थैरेपी, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी चिकित्सा के अंतर्गत चिकित्सीय परामर्श और उपचार किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *