सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए कीं कई घोषणाएं

Rajesh Pandey

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव के शनिवार को समापन पर कुमाऊंनी बोली में संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने डीडीहाट नगर से सिराकोट मंदिर तक रोपवे निर्माण, जीजीआईसी डीडीहाट का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देव सिंह डसीला के नाम पर करने, डीडीहाट खेल मैदान के विस्तारीकरण घोषणा की। खेल मैदान के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

सीएम ने घसाड़ विद्यालय का उच्चीकरण करने, डीडीहाट नगर के आंतरिक मार्गों के निर्माण व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति तथा डीडीहाट महोत्सव को प्रत्येक वर्ष राजकीय मेले के रूप में मनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की 18 फीट ऊंची मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ मोरालिटी“ का लोकार्पण भी किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज अपनों के बीच आकर अभिभूत हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है।

उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए ऑलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है। उत्तराखंड में आवागमन और अधिक सुगम होगा।

पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि डीडीहाट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिले को जोड़ने वाली सभी सड़कों की स्थिति बेहतर होने से यहां तक पंहुचने में पर्यटकों को आसानी हो रही है।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज प्रदेश में रेलवे लाइन निर्माण के साथ ही सीमांत क्षेत्र तक सड़कों को पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए नवजात बच्चे को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *