healthNews

Organ Bank Doon Medical College: दून मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा ऑर्गन बैंक, मंत्री ने दिए कार्यवाही के निर्देश

चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को दिए गए कार्यवाही के निर्देश

Organ Bank Doon Medical College: देहरादून, 25 जुलाई 2025: उत्तराखंड में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में राज्य का पहला ऑर्गन बैंक (SOTTO-State Organ and Tissue Transplant Organization) स्थापित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कॉलेज प्रशासन को रक्तदान शिविर आयोजित करने, देहदान एवं अंगदान को प्रोत्साहित करने, नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना करने, ई-ग्रंथालय बनाने और मेडिकल छात्रों को प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर के माध्यम से आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने राज्य में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) की स्थापना को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

डॉ. रावत ने बताया कि राज्य का यह पहला ऑर्गन बैंक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (Organ Bank Doon Medical College) में स्थापित किया जा रहा है और इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. अतुल नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) और रिजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (ROTTO) के अधिकारियों से संपर्क कर SOTTO की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Continuous Nursing Education: एम्स ऋषिकेश में गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए नई पहल

मंत्री ने यह भी बताया कि जो लोग देहदान या अंगदान करना चाहते हैं, वे दून मेडिकल कॉलेज में आकर या SOTTO की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं

बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ और नई पहल

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रत्येक फैकल्टी से स्वेच्छिक रूप से एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जल्द ही रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी, और मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए ई-ग्रंथालयडिजिटल लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन, नोडल अधिकारी SOTTO डॉ. अतुल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button