By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand Municipal Employees Aabhaar Rally: उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया मुख्यमंत्री ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Uttarakhand Municipal Employees Aabhaar Rally: उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया मुख्यमंत्री ने
NewsUttarakhand

Uttarakhand Municipal Employees Aabhaar Rally: उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया मुख्यमंत्री ने

Rajesh Pandey
Last updated: April 1, 2026 4:29 pm
Rajesh Pandey
3 weeks ago
Share
SHARE
Uttarakhand Municipal Employees Aabhaar Rally: देहरादून, 1 अप्रैल, 2026ः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की आभार रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी राज्य के विकास में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और नगर निकाय कर्मचारियों की जिम्मेदारी विशेष रूप से अहम है।
Uttarakhand Municipal Employees Aabhaar Rally: निकाय कर्मियों के अथक प्रयासों से ही शहरों और कस्बों में स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित होती हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान कर्मचारियों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी और सेवा भाव को सराहते हुए इसे मानवता की उत्कृष्ट मिसाल बताया।
Uttarakhand Municipal Employees Aabhaar Rally: उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और चरणबद्ध तरीके से सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिनमें,
  • पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन करना
  • चारधाम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय
  • वर्दी एवं स्नोबूट हेतु ₹2,500 की सहायता
  • स्वास्थ्य एवं कल्याण योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान
  • ₹5 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस
  • ईपीएफ एवं ईएसआई लाभ सुनिश्चित करने हेतु निर्देश
  • संविदा कर्मचारियों का वेतन ₹7,500 से बढ़ाकर ₹15,000 करने के साथ ही कई और निर्णय लिए गए।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘अमृत योजना’, ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ एवं ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से देश में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर प्रदेश के समग्र विकास को गति दे रही है।
सफाई कर्मचारियों को ‘स्वच्छता मित्र’ के रूप में सम्मानित करते हुए उनके सुरक्षा और कल्याण हेतु ‘नमस्ते योजना’ तथा ‘आयुष्मान भारत योजना’ जैसी पहलें संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर, सह संयोजक संतोष गौरव, नरेश वेद एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

कैंसर के रोगियों के लिए 24 मार्च को बेस अस्पताल में पैलिएटिव केयर ओपीडी
Google Doodle Quadratic Equation: गूगल ने आज क्यों दिया इस गणितीय समीकरण को महत्व?
उपनल कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी बनाएं ठोस नीतिः स्वास्थ्य मंत्री
मेरी माटी- मेरा देश अभियान में मुख्यमंत्री ने दिलाई पंच प्रण की शपथ
देश में प्रगति की रफ़्तार अब रुकेगी नहीं, थमेगी नहीं, थकेगी नहींः मोदी
TAGGED:Dehradun News April 2026Environmental Friends HonorariumMukhya Sevak SadanNamaste Yojana UttarakhandPushkar Singh DhamiSwachh Bharat MissionUrban Local Bodies Employees WelfareUttarakhand Municipal Employees
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article India’s first open-access quantum computer: अमरावती में लॉन्च होगा भारत का पहला ओपन-एक्सेस क्वांटम कंप्यूटर
Next Article Governor Honors Disaster Response Team: राज्यपाल ने आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?