By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे बड़े बदलाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Doiwala News > परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे बड़े बदलाव
Doiwala NewsFeaturedNewsPolitics

परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे बड़े बदलाव

Rajesh Pandey
Last updated: April 7, 2025 3:27 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

डोईवाला। 07 अप्रैल 2025

परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार व संगठन में बदलाव पर चर्चा की गई। प्रत्येक महीने जिला कांग्रेस, नगर व ब्लॉक की मासिक बैठक का दिन तय किया गया।

परवादून जिला कांग्रेस के अंतर्गत महानगर,नगर, ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, जल्द ही परवादून जिला संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।

जिला कार्यकारिणी में निष्क्रिय पदाधिकारियों से जिम्मेदारी वापस लेकर नये ऊर्जावान साथियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रत्येक महीने जिला,ब्लॉक व नगर कार्यकारिणी की प्रगति रिपोर्ट का विश्लेषण कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा जिसके पश्चात उनका आकलन किया जाएगा।

उनियाल ने कहा , कांग्रेस संगठन को राष्ट्रीय व प्रदेश के मुद्दों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की जरूरत है। केंद्र और उत्तराखंड की सरकार जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा, क्षेत्रीय विधायक जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे। डोईवाला की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने लच्छीवाला टोल के खिलाफ आंदोलन किया। सरकार को न तो यहां होने वाले हादसों की चिंता है और न ही जनता के आर्थिक नुकसान से उसका कोई वास्ता है।

उनियाल ने कहा, डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैफरल सेंटर बन के रह गया है । पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क,स्वास्थ व शिक्षा की स्थिति दयनीय है । निकाय चुनाव में वोट की धांधली के खिलाफ मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम जोरों से किया जा रहा है । वोटर लिस्ट पर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा, संगठन आगामी पंचायत चुनावों में जनता के बीच मे संघर्ष करने वाले ऊर्जावान साथियों को अधिकृत करेगा।

बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, रेखा बहुगुणा, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रायवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला, मालदेवता ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष महादेव भट्ट, मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह, देवराज सावन, साजिद अली, राजेन्द्र बिष्ट, मनोज भट्ट, जिला महासचिव राहुल सैनी, गौरव मल्होत्रा, संदीप थापा, अमित सैनी, महेश लोधी,आशिक अली, डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, रश्मि देवराड़ी, अफसाना अंसारी, सुनील बर्मन, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, कांग्रेस जिला सचिव आदित्य जौहर, स्वतंत्र बिष्ट, युवराज, साहिल अली, सोहेब अली, अनुज कन्नौजिया, शार्दूल नेगी, सूरज भट्ट, कमलेश शर्मा, कमल अरोड़ा, भगवान सिंह लोधी, मीना, सुशील सैनी, विमल किशोर तिवारी, वरुण गुप्ता, रविन्द्र राणा,अभिषेक शर्मा, किशन जोशी, मनीष, अमन, सोमेश उनियाल, शिवम, अशोक शर्मा, सन्नी कन्याल, शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

सर्वेः ब्लड प्रेशर मापने के लिए मरकरी वाला यंत्र ही डॉक्टरों की पहली पसंद
उत्तराखंड चारधाम यात्राः एम्स ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 7060005829
भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में खोले गए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने किया भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन
जानिए, स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में उत्तराखंड के शहरों का क्या प्रदर्शन रहा
TAGGED:Congress CommitteeDoiwalaMohit UniyalMonthly MeetingOrganization ReorganizationParvadoon District CongressUttarakhand congress
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article बेस अस्पताल में पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति
Next Article उत्कृष्ट अनुसंधानों के लिए ICAR-IISWC के वैज्ञानिक डॉ. कौशल और डॉ. इंदु रावत सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?