By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: बीआरपी-सीआरपी भर्ती प्रक्रिया शुरू, प्रयाग पोर्टल आवेदन संशोधन के लिए एक सप्ताह खुला रहेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > बीआरपी-सीआरपी भर्ती प्रक्रिया शुरू, प्रयाग पोर्टल आवेदन संशोधन के लिए एक सप्ताह खुला रहेगा
CareereducationFeaturedNewsUttarakhand

बीआरपी-सीआरपी भर्ती प्रक्रिया शुरू, प्रयाग पोर्टल आवेदन संशोधन के लिए एक सप्ताह खुला रहेगा

Rajesh Pandey
Last updated: April 16, 2025 7:35 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

Uttarakhand BRP CRP Recruitment

देहरादून, 15 अप्रैल 2025ः उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 955 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन पदों के लिए जनपदवार मेरिट लिस्ट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को एक सप्ताह के लिए पुनः खोला गया है, ताकि अपनी शैक्षणिक योग्यता और कार्यानुभव की जानकारी अपलोड कर सकें। इस जानकारी के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि लंबे समय से रुकी इस भर्ती (Uttarakhand BRP CRP Recruitment) को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग के साथ पत्राचार किया गया।

इसके बाद सेवायोजना विभाग ने प्रयाग पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए शासनादेश में आवश्यक संशोधन किया।

अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जनपदवार मेरिट तैयार कर चयन होगा।

शिक्षा विभाग ने पोर्टल को संशोधित शासनादेश के अनुरूप अपडेट करने के लिए सेवायोजना विभाग को पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें- UKSSSC Group C Recruitment 2025: इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से

एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने बताया कि विभाग द्वारा रोजगार प्रयाग पोर्टल को 15 अप्रैल से एक सप्ताह तक खोलने के लिए पत्र भेजा जा चुका है, ताकि जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में पोर्टल पर समस्त सूचनाएं अंकित नहीं की हैं उनको एक मौका दिया जा सके।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी जानकारी सही करें, ताकि मेरिट सूची शीघ्र तैयार हो और चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

बयान:
“प्रदेश में बीआरपी-सीआरपी के 955 रिक्त पदों पर भर्ती की बाधाओं को दूर कर प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। इसे दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।” डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

https://rojgarprayag.uk.gov.in/

यह भी देखें- https://rojgarprayag.uk.gov.in/UserManual_BRP_CRP.pdf

You Might Also Like

लगभग 61 फीसदी ने दी समीक्षा अधिकारी (लेखा) की प्रारम्भिक परीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा, देवकी जी ने पूरे भारतवर्ष को अपना परिवार समझा और अनुकरणीय उदाहरण पेश किया
PM Modi Uttarakhand Flood Relief :आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा
कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज में फायदेमंद हो सकती है लौंग
समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति ने सुझावों के लिए लांच की वेबसाइट
TAGGED:BRP-CRP RecruitmentSamagra ShikshUttarakhand BRP CRP RecruitmentUttarakhand Jobs
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article AIIMS Rishikesh Convocation 2025: 434 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं
Next Article Uttarakhand’s New Film Policy और खूबसूरत वादियों ने खोले फिल्म निर्माताओं के लिए नए द्वार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?