उत्तराखंड में पीसीएस के 122 पदों के जल्द जारी होगा विज्ञापन

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 03 अप्रैल, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य में पीसीएस परीक्षा 2025 का विज्ञापन शीघ्र जारी करेगा। आयोग के अनुसार,परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इन 122 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 29 जून, 2025 को ही आयोजित होगी।

Notification regarding Pre Exam date of Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2025

आयोग के अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2025 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त 122 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए विज्ञापन शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा।

परीक्षा कैलेंडर 10 जनवरी, 2025 के अनुसार पूर्व में निर्धारित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2025 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 29 जून, 2025 को ही आयोजित की जाएगी।

देखें-आयोग की विज्ञप्ति

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *