By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: बेस अस्पताल में पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > health > बेस अस्पताल में पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति
health

बेस अस्पताल में पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति

Rajesh Pandey
Last updated: April 6, 2025 11:07 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

श्रीनगर (गढ़वाल)। 05 अप्रैल, 2025

Contents
केदारनाथ और बद्रीनाथ में अस्पतालकार्डियो ओपीडी जल्द शुरू होगी

प्रदेश के पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस चिकित्सालय में पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति हुई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। नर्सिंग अधिकारियों और उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में नर्सिंग अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों से गढ़वाल के मरीजों को बेहतर सेवाएँ देकर कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। डॉ. रावत ने बताया कि तीन साल में उनके विभाग ने 16,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी, जबकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 23,000 से ज्यादा भर्तियाँ हुईं। आशा, एएनएम, सीएचओ और नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, “1950 के बाद पहली बार इतनी बड़ी भर्तियाँ हुईं।”

स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेजों के लिए 150 प्रोफेसर और रीडर की नियुक्ति जल्द होगी। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदनाम में बदलाव और वर्षवार भर्ती स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नर्सिंग अधिकारी मरीजों के उपचार में उत्कृष्ट योगदान देंगे, खासकर आगामी चारधाम यात्रा में। इसके लिए जल्द ही डॉक्टरों के साथ परिचय और एसओपी पर बैठक होगी।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में अस्पताल

डॉ. रावत ने बताया कि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में अस्पताल स्थापित होंगे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर स्वास्थ्य जाँच केंद्र और धारी देवी मंदिर के पास कलियासौड़ में स्वास्थ्य केंद्र भी शुरू हो चुका है।

कार्डियो ओपीडी जल्द शुरू होगी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेस चिकित्सालय में कैथ लैब तैयार है। डॉक्टरों और टेक्नीशियनों की तैनाती के बाद जल्द ही कार्डियो ओपीडी और ऑपरेशन शुरू होंगे, जो श्रीनगर के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने टीबी मुक्त श्रीनगर के लिए मेयर और पार्षदों के साथ बैठक की योजना भी साझा की, जिसमें मरीजों को गोद लेने का दायित्व दिया जाएगा। पौड़ी चिकित्सालय में सभी डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है और 5 अतिरिक्त डॉक्टर जल्द नियुक्त होंगे।

You Might Also Like

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है “ईजा-बोई शगुन” योजनाः स्वास्थ्य सचिव
अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, कल ही देहरादून में सभा की थी
सीजनल एन्फ्लुएंजा में विशेष सावधानी बरतें इन बीमारियों से पीड़ित लोग
गर्भवती महिलाओं के लिए एम्स ऋषिकेश की यह सलाह
90 प्रतिशत कोरोना संक्रमित आइसोलेशन में ही रहकर ठीक हो रहे
TAGGED:appointment lettersBase HospitalDr. Dhan Singh Rawathealth ministerhealthcare recruitmentNursing officerspermanent staffSrinagar hospitalUttarakhand medical college
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article “हर हाल में 25 अप्रैल तक सुधार लें चारधाम यात्रा की सड़कें”
Next Article परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे बड़े बदलाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?