By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्कृष्ट अनुसंधानों के लिए ICAR-IISWC के वैज्ञानिक डॉ. कौशल और डॉ. इंदु रावत सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > उत्कृष्ट अनुसंधानों के लिए ICAR-IISWC के वैज्ञानिक डॉ. कौशल और डॉ. इंदु रावत सम्मानित
AgricultureNews

उत्कृष्ट अनुसंधानों के लिए ICAR-IISWC के वैज्ञानिक डॉ. कौशल और डॉ. इंदु रावत सम्मानित

Rajesh Pandey
Last updated: April 7, 2025 7:22 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

देहरादून। 07 अप्रैल, 2025

आईसीएआर-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून ने सोमवार को मुख्य परिसर, देहरादून में संस्थान का 72वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। समारोह में संस्थान के दो वैज्ञानिकों डॉ. राजेश कौशल और डॉ. इंदु रावत को उनके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय केंद्रों के छह अन्य वैज्ञानिकों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में किसानों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सुरेखा डंगवाल ने संस्थान की 72 वर्षों की यात्रा पर वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में संस्थान की जैव-इंजीनियरिंग तकनीकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में संस्थान के प्रभावी कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने संस्थान की ग्रामीण एवं राष्ट्रीय विकास को समर्पित यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

निदेशक डॉ एम. मधु ने बताईं उपलब्धियां

संस्थान के निदेशक डॉ एम. मधु ने वर्ष 2024 के दौरान संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इनमें 52 क्षमता विकास कार्यक्रम, 49 प्रदर्शनियां और लक्षित गतिविधियाँ, तथा 78 एक्सपोजर विजिट शामिल हैं, जिनका लाभ 3,746 लोगों को मिला। इसके अतिरिक्त, 585 छात्रों को मृदा एवं जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में प्रशिक्षण दिया गया।

संस्थान ने ₹2,686.63 लाख की लागत वाले 27 बाह्य वित्त पोषित परियोजनाएं शुरू कीं। 18 परामर्श एवं अनुबंध अनुसंधान परियोजनाएं पूरी कीं। संस्थान ने 115 उच्च प्रभाव वाले शोध पत्र प्रकाशित किए। 13 कार्यशालाएं/सम्मेलन आयोजित किए और परिसर में एक रिमोट पायलट प्रशिक्षण संगठन की स्थापना की।

डॉ मधु ने बताया कि संस्थान ने कृषि भूमि के लिए 42 और गैर-कृषि भूमि के लिए 28 मृदा और जल संरक्षण तकनीकों का विकास किया है, जो जनसंख्या दबाव के बाद भी सतत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि देशभर के विविध कृषि-जलवायु क्षेत्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संस्थान के आठ क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों के तकनीकी प्रयास उल्लेखनीय हैं। वैश्विक जलवायु परिवर्तन की पृष्ठभूमि में संस्थान द्वारा विकसित तकनीकें मृदा, जल एवं वनस्पति संसाधनों के सतत प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक विज्ञान प्रभाग के प्रमुख डॉ. चरण सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जल विज्ञान एवं अभियांत्रिकी प्रभाग के प्रमुख डॉ. आर.के. सिंह ने संस्थान के अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

प्रधान वैज्ञानिक एवं पीएमई एवं केएम इकाई के प्रमुख डॉ. एम. मुरुगानंदम ने उद्घाटन सत्र में हुई चर्चाओं का सारांश प्रस्तुत किया। मंच संचालन प्रधान वैज्ञानिक डॉ. लेख चंद ने किया।

प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

संस्थान से जुड़े प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। लांघा के पूर्व ग्राम प्रधान जगत राम ने संस्थान की प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन संबंधी प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा विकसित जल संसाधनों ने बंजर भूमि को कृषि योग्य भूमि में परिवर्तित कर दिया।

कर्मचारियों औऱ बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं

समारोह के अंतर्गत कर्मचारियों एवं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र के दौरान पाँच नई शोध एवं तकनीकी बुलेटिन्स का विमोचन किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिनमें 35 वैज्ञानिक, 50 कर्मचारी, 15 प्रगतिशील किसान, आमंत्रित अतिथि शामिल शामिल हैं।

इस अवसर पर डॉ. जे.एम.एस. तोमर, डॉ. डी.वी. सिंह, इंजीनियर एस.एस. श्रीमाली, डॉ. मातबर सिंह राणा, डॉ. विभा सिंघल, डॉ. रमा पाल, डॉ. अभिमन्यु झाझरिया, डॉ. एम. शंकर, गिरीश भट्ट (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), एच.एन. शर्मा, सुरेश कुमार, अनिल कुमार चौहान, इंजीनियर अमित चौहान, एच.एस. भाटिया, प्रकाश सिंह, टी.एस. रावत एवं संजय पंत आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डोईवाला क्षेत्र में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, एक किसान की आपबीती
जनजागरूकता एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार में मीडिया की बड़ी भूमिकाः सीएम
Pi Day 2026: वह जादुई नंबर जिसने हजारों साल तक दुनिया को घुमाया!
जुलाई में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
“यहां बचपन अच्छा था, पर बुढ़ापा काटना मुश्किल हो रहा है”
TAGGED:72nd Foundation Dayawards ceremonyDehradunDr. Indu RawatDr. Rajesh Kaushalfarmers recognizedICAR-IISWCIndian Institute of Soil and Water Conservationscientists honoredSoil and water conservation
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे बड़े बदलाव
Next Article प्रतियोगी परीक्षा की खबरः UKPSC ने इन परीक्षाओं को स्थगित किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?